दबंग लोग चुनाव जीतने के बाद अतिपिछडो का करते है शोषणः मोहन प्रजापति
खतौली। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा अति पिछड़ा वर्ग जागरूकता महासम्मेलन में मुख्यातिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति रहे। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा, कि अति पिछड़ा वर्ग को जागरूक हो एकजुट होना चाहिए।
हम राजनीतिक पार्टियो को वोट देने का काम करते है। उन दबंग जाति के लोगों को जिताते है। जिससे उनके समाज का मनोबल बढ़ता है। जिसकी वजह से उनके लोग गांव देहात में हमारे वर्ग के लोगों पर अत्याचार करते है
शोषण करने का काम करते है। इस लिये हमें हर चुनाव में अपने अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को जीतना चाहिये। उन्होंने कहा, कि हमारी संख्या 54 प्रतिशत है अगर एकजुट हो जाये हर छोटी बड़ी कुर्सी पर हमारा कब्जा होगा।
हमे खुद को जागरूक करके फिर हमें अपने सोये समाज को जगाना है। साथ ही उन्होंने अति पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों से अपील की है, कि हर घर से एक व्यक्ति सदस्य के रूप में मोर्चा को देना होगा।
जिससे आपका भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा मजबूत होगा और अति पिछड़ा वर्ग के हक व हित की लड़ाई ओर अधिक मजबूती से लड़ी जा सकेगी।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष देशपाल पांचाल, प्रभारी श्याम सुंदर प्रजापति, जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, क्षेत्रीय प्रभारी रामनिवास प्रजापति एडव, अध्यक्ष रमेश प्रजापति, वरिष्ठ नेता सुमित प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कश्यप, वरिष्ठ नेता कमल गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष सचिन पाल, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष विपुल दक्ष, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित प्रजापति, सहारनपुर जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाल, बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष शंकर, सौरभ पांचाल डाक्टर, गुरमीत, महावीर प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कशयप, शौकीन अली, सचिन प्रजापति, गौरव पाल, बुढ़ाना अध्यक्ष सुधीर सैनी, सम्मेलन में हजारों लोगों ने भाग लिया।

