समाचार (Muzaffarnagar News)
चेयरमैन मिनाक्षी स्वरूप व अधिशासी अधिकारी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत किया राष्ट्रीय ध्वज वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आमजनमानस को किया गया प्रेरित। नगर पालिका परिषद मु०नगर की चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र के आमजन मानस को राष्ट्रीय ध्वज वितरण करते हुए घरो पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने हेतु आवाहन किया गया। शासन के दिशा निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आमजनमानस को प्रेरित करने के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद मु०नगर की चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के आमजन मानस को राष्ट्रीय ध्वज वितरण करते हुए घरो पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने हेतु अनुरोध किया गया। इस दौरान समस्त आमजन मानस को बताया गया कि भारत सरकार द्वारा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान १३ से १५ अगस्त तक मनाया जायेगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही सेल्फी, रील्स, वीडियो, फोटो वेबसाईट ींतहींतजपतंदहंण्बवउ पर अपलोड करें।
ए.एच.टी.यू. द्वारा कार्यशाला आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में ए एच टी यू थाना प्रभारी सर्वेश कुमार, मुख्य आरक्षी सीसी अमरजीत सिंह एवम महिला आरक्षी शालू द्वारा , मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम,सड़क सुरक्षा, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर्स जैसे, पुलिस आपातकालीन सेवा ११२, वीमेन हेल्पलाइन नम्बर १८१, वीमेन पॉवर लाइन १०९०, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर १०९८, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर १०७६, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर १९३० एवम बाल कल्याण समिति, मुजफ्फरनगर से डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के विषय मे छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसमे सफल प्रतिभागियों रिहान सैफी, रिया, ईशु, मानव को राष्ट्रीय ध्वज भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया। उक्त कार्यशाला में विद्यालय प्रवक्ता नितिन, धीरज,आजाद,अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रोगों से बचाव की जानकारी दी
मीरांपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरौली में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एङ इमरान खान के आवास टिकौला शुगर मिल ने किसानों के सर्वे सट्टा का प्रदर्शन किया जिसमें किसानों को उनके गन्ने का सर्वे रकबा व मोबाईल नम्बर आधार कार्ड नम्बर दिखाया गया अगर उसमें कोई त्रृटि हो तो उसे साथ के साथ सही किया गया ओर किसानों को गन्ने मे आने वाले रोगो से बचाव की जानकारी टिकौला शुगर मिल के केन मैनेजर अरविंद शर्मा व ब्लाक इंचार्ज नितिन कुमार ने दी। इस अवसर पर गन्ना पर्यवेक्षक विनोद कुमार, विशाल कुमार चीनी मिल सुपरवाईचर किसान खलील अहमद, मौ.यामीन, राशिद, सलमान, हसन, हाजी इकबाल, बबलू सैनी, मलखान, मुरसलीन, सलीम आदि किसान उपस्थित रहे।
चैकिंग अभियान से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किलध् थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अनावश्यक रूप से खड़ेध्घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पीड़ित हिन्दुओं को विश्व हिंदू महासंघ ने भारत में बसाने की मांग की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान भिखारी प्रजापति जी सहारनपुर मंडल प्रभारी श्रीमान पंकज वालिया जी के निर्देशानुसार आज जनपद मुजफ्फरनगर में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारीयों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा
जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया की बांग्लादेश में हुए तख्त पलट में वहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदूओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है रोजाना मंदिरों को तोड़ना हिंदू महिलाओं के आत्मसम्मान का चीर हरण तथा खुलेआम कत्लेआम ने पूरे भारत के हिंदुओं के हृदय को झकझोर कर रख दिया है विश्व हिंदू महासंघ इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है देश के माननीय प्रधानमंत्री जी से ज्ञापन के माध्यम से विश्व हिन्दू महासंघ कि प्रमुख मांग इस प्रकार है १,बांग्लादेश में कठोर सैनिक कार्रवाई कर वहाँ के हिन्दुवों के जान माल की सुरक्षा की जाए २, बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं को भारत में लाकर बसाया जाए ३,भारत में रह रहे अवैध रूप से बांग्लादेशी लोगों को देश से वापस भेजा जाए ४, देश में विस्फोटक रूप से बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्दी बनाया जाए आज पूरे देश का हिन्दू बंगलादेश के प्रताड़ित हिन्दुवों को भारत में शरण देने और उनको ह््रदय से लगाने को तैयार है इस मौके पर जिला महामंत्री वैभव यादव,धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पं.धर्मेंद्र मिश्रा,सत्यपाल विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुज सिंघल, जिला मंत्री विनोद गर्ग,जिला मंत्री ठाकुर अरविंद सिंह,जिला सचिव एडवोकेट आकाश वर्मा,मातृशक्ति जिलाध्यक्ष पूनम गोस्वामी,युवाजिलाध्यक्ष मोहित सोलंकी,सदर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पाल,विजय कुमार,मातृशक्ति नगर अध्यक्ष संगीता पाल,नगर महामंत्री चिया राजपूत,मीनू देवी,सीमा पाल,रश्मि शर्मा,रेखा चौधरी,मधु आंटी,संजय पाल,आशीष वर्मा, आदी उपस्थित रहे।
मुठभेड में शातिर लुटेरे को दबोचा
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया जहां पुलिस ने शराब के ठेके से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र तथा ३२००/- रुपये नगद बरामद किया। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना खतौली पुलिस की ग्राम ढाकपुरी के जंगल में बदमाश के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर लुटेरे अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार करते हुए शराब के ठेके से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र तथा ३२००/- रुपये नगद बरामद किए गए । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाबी की जा रही है । उल्लेखनीय है कि १८ जुलाई को वादी विपिन कुमार पुत्र श्री वचन सिंह निवासी दयालपुरम, खतौली द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि १७ जुलाई की रात्रि में वादी के ग्राम फहीमपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर मोटरसाइकिल सवार ०२ अभियुक्तगण द्वारा सेल्समैन से शराब मांगी तथा सेल्समैन को गोली मारकर घायल करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी ।
रात्रि को थाना खतौली पुलिस ढाकपुरी मोड़ पर चेकिंग कर रही थी । चेकिंग के दौरान ०१ मोटरसाइकिल पर ०१ व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी से चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया । परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति नहीं रुका तथा मोटरसाइकिल को और अधिक तेज गति से जंगल की तरफ भगाने लगा । मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया । कुछ दूर जाकर तीव्र गति होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी तथा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उठकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा । फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा लगातार पुलिस टीम पर फायर करता रहा । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिससे उक्त बदमाश घायल हो गया । पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर घायल ध् गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक १७ जुलाई रात्रि को शराब के ठेके से लूट व गोली चलाने की उपरोक्त घटना में शामिल होने बताया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सीटू उर्फ अरविंद पुत्र गजे सिंह निवासी रायपुर नगली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । जिसके कब्जे से ३२००/- रुपये नगद, ०१ मोटरसाइकिल बिना नम्बर (घटना में प्रयुक्त), ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० विक्रान्त कुमार, उ.नि. देवा सिंह, मोहित कुमार, है. कां. प्रवीण कुमार, कां. किशोर कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार थाना खतौली शामिल रहे।
फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया।
परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत, छात्र रहे टॉपर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा रोड स्थित एस0 डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में एम0 फार्मा अन्तिम वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमेंं ललिन कुमार टॉपर रहा। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टॉपर्स छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया गया। यह परीक्षा परिणाम डा0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्रविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ ने घोषित किया। एम0फार्मा अन्तिम वर्ष के ललिन कुमार 8.53 सी0जी0पी0ए0 प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे वही प्रेरणा सिंह जादोन ने 8.51 सी0जी0पी0ए0 प्राप्त कर द्वितीय एवं मुबस्सिर ने 8.25 सी0जी0पी0ए0 प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी।
कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षाफल पर बधाई दी और साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया परीक्षाफल पर सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की एवं शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आगे और कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों के उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ डा0 वैशाली, डा0 भूवनेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, रवि कुमार, पल्लवी, संजीव रतन तिवारी, राबिया प्रवीन, अनुराग कुमार, मिनाता, मौ0 सलमान, मौ0 जूबैर, मौ0 समी, महिमा राणा, सुबोध कुमार, विनय कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, सना जैदी, समीर शर्मा, एलिश, अमन, स्मृति माथूर, आदि उपस्थित रहे।
हरियाली तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर डेंटल एसोसिएशन ने सर्कुलर रोड स्थित होटल स्वर्ण इन में तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में गणपति वंदना से शुरुआत की गई और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना त्यागी, डॉ सलोनी अग्रवाल और डॉ अंकिता सिंह ने किया। रैंप वॉक, नृत्य और गायन जैसी प्रतियोगिताए की गईं। झूले की भी विशेष व्यवस्था थी जिसका महिलाओं और बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में श्रीमती इंदु मलिक तीज क्वीन के रूप में दिखाई दी। बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख चिकित्सक शामिल हुए, जिनमें डॉ. अंबुज अरोड़ा (अध्यक्ष), डॉ. नितिन गर्ग (उपाध्यक्ष), डॉ. विपुल यादव (कोषाध्यक्ष), डॉ. रविन्द्र पाल सिंह (मीडिया इंचार्ज), डॉ. वंदना त्यागी (फीमेल कोऑर्डिनेटर), डॉ. आदित्य मलिक, डॉ. मनु गर्ग, डॉ. वैकुंठ अग्रवाल, डॉ. अनुभव अग्रवाल, डॉ. अश्वनी पुंडीर, डॉ. जतिन गुप्ता, डॉ. प्रतीक त्यागी, डॉ. अखिल देशवाल, डॉ. वासु तायल, डॉ उदेय अत्रे, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. जगजोत सिंह, हर्ष शर्मा, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. निधी गर्ग, डॉ विन्नी. डॉ स्वाति वर्मा, डॉ. प्रियति अरोड़ा, डॉ. शिफाली गुप्ता, डॉ. अंकिता यादव, डॉ. निकिता अरोड़ा शर्मा, डॉ. प्रियंका नारंग, डॉ मानसी सिंह, डॉ. कंचन त्यागी,.डॉ. पूर्णिमा, श्रीमती शिवानी पुंडीर, श्रीमती शिवानी देशवाल, श्रीमती निकिता तायल, श्रीमती वर्तिका गुप्ता और श्रीमती सारिका शामिल थे।
दंगल प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया ५०० वर्ष पुरानी विशाल दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ। जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र के ग्राम राजपूत तिलोरा में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ५०० वर्ष पुरानी विशाल दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ शहीद ललित कुमार चौधरी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ कुश्ती अखाड़े मे रीबन काटकर तथा पहलवानो के हाथो को मिलवाकर किया। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दंगल का आयोजन प्राचीन सभ्यता को बढ़ावा देता है। कुश्ती क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसमें दूर-दूर तक जनपद का नाम रोशन होता है भारतीय खेलों में महत्वपूर्ण खेल दंगल है। कुश्ती करने से युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा भी लगातार इसी तरीके की प्रतियोगिता कराने का पूरा प्रयत्न किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़े। प्रतियोगिता मे देश भर से आये पहलवान भाग ले रहे हैं गांव में आयोजित दंगल में पहलवानों ने जमकर हाथ आजमाए। एक दूसरे को पटखनी देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ देना चाहते थे। एक से एक दांव को पहलवानों ने आजमा प्रतिद्वंदी पहलवान को चित करने का प्रयास किया। जैसे-जैसे कुश्ती प्रतियोगिता आगे बढ़ती गई ग्रामीणों का जोश भी बढ़ता गया। कुश्ती जितने वाले प्रथम पहलवान को न्यू बुलट इनाम रखा गया हैं, द्वितीय पुरुस्कार २१००० वतृतीय सम्मान ११०० रुपये रखा गया है। इस अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता दंगल के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, दंगल कमेटी मे अध्यक्ष रतन पहलवान, सदस्य रवि चौधरी, पूर्व प्रधान भूषण सिंह, राजकुमार सिंह, अशोक मास्टर, बालेन्द्र प्रधान, मनोज सिंह, गौरव चौधरी, धर्मवीर सिंह, नितिन चौधरी, पवन सिंह, विनय चौधरी, विशाल चौधरी, सचिन चौधरी, रेफरी देवेंद्र प्रधान सभासद प्रशांत चौधरी, प्रशांत गौतम, अजय सागर भाजपा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आदि मौजूद रहे।
तीज क्वीन बनी शिखा त्यागी
शाहपुर। कस्बे के मंगलापुरी मंडी में सखी क्लब के द्वारा आयोजित तीज महोत्सव पर सैकड़ो महिलाओं की भीड़ में शिखा त्यागी को तीज क्वीन चुना गया। तीज महोत्सव के इस मौके पर शाहपुर कस्बे की सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभाग किया मंगलापुरी मंडी धर्मशाला में सखी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तीज महोत्सव की अनोखी छटा देखने को मिली सभी ने शिखा त्यागी के तीज क्वीन चुने जाने पर उन्हें तीज क्वीन का पटका पहनाकर सम्मानित किया।
तीज का त्यौहार लोकगीतों के साथ मनाया
मोरना। श्रावण मास में फैली हरियाली ने जहाँ वातावरण में सुंदरता बिखेरी है। वहीँ ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व पारम्परिक रूप से मनाया है। मोरना क्षेत्र में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में नीम के पेड़ पर झूले बांध कर महिलाओं व बच्चों ने ठन्डे मौसम का आनन्द लिया।शुकतीर्थ क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में महिलाओं ने इकट्ठा होकर सामुहिक रूप तीज का पर्व मनाया। वीरपाल सिंह बालियान के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने ढोलक की थाप पर लोकगीतों को सुनाकर समां बांध दिया। तथा एक बड़े झूले को बांध कर एक दूसरे को झुलाया गया। महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों पर मनमोहक मेंहदी सजाई।व पकवान बनाकर आपस मे वितरित किये गये गांव बुजुर्ग महिला अतलो देवी,ज्ञान दयी,फूलमति,धर्मवीरी ने युवतियों को लोकगीत सिखाये व पारम्परिक पकवान बनाने के तरीके भी बताये।
विशालकाय अजगर से ग्रामीण भयभीत
मोरना/मुजफ्फरनगर। वजीराबाद के जंगल मे गन्ने के खेत मे विशालकाय अजगर को देख ग्रामीण भयभीत हो गये।ग्रामीणों के अनुसार अजगर को रेस्क्यू करने के लिये आई टीम भी उसकी विशाल काया को देख बैक फुट पर आ गयी। कल गुरुवार को पुनः अजगर का रेस्क्यू किये जाने की बात बताई गयी है।
एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में बी0बी0ए0 पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी0बी0ए0 पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने पर उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन।
आज एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी0बी0ए0 पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाले अविरल जैन ने 77.28 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान सताक्षी अग्रवाल जिसने 75.71 प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली तीषा गुप्ता ने 75.28 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी0बी0ए0 विभाग के सभी शिक्षकगणां को दिया। प्रथम स्थान पर आने वाले अविरल जैन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बी0बी0ए0 विभाग के सभी शिक्षकगणां को दिया। अविरल जैन ने कहा कि एस.डी. मैनेजमेंन्ट में पढाई का अच्छा माहौल है। द्वितीय स्थान पर आने वाली सताक्षी अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के अच्छें अनुशासन को दिया। हिमांशु गुप्ता ने कहा कि वह बैंक मेनेंजर बनना चाहता है। तृतीय स्थान पर आने वाली तीषा गुप्ता ने कहा कि हम ओर अधिक मेहनत से पढाई कर आगे प्रथम स्थान प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेगी। इसी के साथ सभी प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने सभी शिक्षकगणां को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि हमे उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल जी ने तीनों छात्र/छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि जीवन में सफलता हमेशा अनुभव से आती है और अनुभव हमेशा बुरे अनुभव से आता है, जीवन में सफल होने के लिए आपको सबकों सुनने की आदत तो होनी ही चाहिए, लेकिन करना वही चाहिए जो आपके मन को बेहतर लगे। दुनिया की कोई ताकत तब तक आपको सफलता नहीं दिला सकती, जब तक कि आपके भीतर खुद से सफलता को पाने की इच्छा और जिद़ ना आ जाए। सफलता पाने का सबसे पहला सूत्र सकारात्मक सोच और बदलाव है, जिससे वह सफलता की कुंजी को पा सकते है। सही समय पर लिया गया निर्णय ही आपके जीवन की रूपरेखा को बदल सकता है और सफलता दिला सकता है। अंत में उन्होने बी0बी0ए0 विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा का उदद्ेश्य कडी़ मेहनत, दृढ़ता, सीखना, अध्ययन, त्याग और सबसे बढ़कर आप जो कर रहे है या करना सीख रहें हैं, उसके प्रति प्रेम है। विद्यार्थी के लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, हारता वही है जो दिल से लड़ा नहीं होता। सच्ची पढ़ाई ही विद्यार्थी को जीवन में सफल बनाती है। संघर्ष ही जीवन का सार है। पढ़ाई में कभी चूक न करें, क्योंकि इसी के आधार पर संसार के सामने आपके अस्तित्व का निर्माण होता है। जिससे छात्र/छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती इसके अलावा छात्र/छात्रायें अपने बी0बी0ए0 के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में ट्रेंनिग करेगें। जिसकी व्यवस्था भी कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है। इस अवसर पर बी0बी0ए0 विभाग से डा0 संगीता गुप्ता, डा0 अक्षय जैन, दीपक गर्ग, मौ0 अन्जर, प्राची, पूर्वी संगल, सोनिका, अभिषेक बागला, राहुल शर्मा, श्वेता, प्रशांन्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित एवं उमेश मलिक आदि शिक्षकगणों व स्टॉफ ने प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं की सराहना की।
उपचुनाव में सत्येन्द्र बालियान जीते
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पंचायत के वार्ड 17 उपचुनाव को लेकर पिछले कई दिनो से गहमा-गहमी चल रही थी। आज जिला पंचायत के उपचुनाव मे हुए मतदान एवं चुनाव परिणाम के बाद स्थिती साफ हो गई। चुनाव मे जीते सपा समर्थित सत्येन्द्र बालियान समर्थको ने उनकी जीत पर खुशी जाहिर की। जिला पंचायत के वार्ड 17 उपचुनाव मे सत्येन्द्र बालियान के अलावा प्रत्याशी गफूर, बुद्ध प्रकाश शर्मा तथा गौरव आदि चुनाव लड रहे थे। विदित हो कि सपा सांसद हरेन्द्र मलिक का समर्थन सत्येन्द्र बालियान को मिल रहा था। राजनीति मे रूचि रखने वालों के बीच इस उपचुनाव एवं इसके परिणाम को लेकर चर्चा रही कि सांसद हरेन्द्र मलिक के आहवान पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र तावली, सॉझक, हरसौली, माजरा आदि गांवो मे सांसद समर्थको ने चुनाव मे बढचढ कर हिस्सा लिया। वहीं दूसरी और खतौली क्षेत्र के गांव गंगधाडी मे गांव प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव मे गांव गंगधाडी मे पंकज चौहान ने 727 वोट हासिल कर जीत दर्ज करायी। गांव गंगधाडी के अलावा गांव तुलसीपुर मे भी गांव प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ। गांव तुलसीपुर मे हए उपचुनाव मे पूर्व प्रधान के बेटे शिवन ने 85 वोट से जीत हासिल की। स्थानीय निवासियो एवं समर्थको ने चुनाव मे जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियो को अपनी शुभकामनाए दी।
हरियाली तीज महोत्व की धूम
मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज पर आयोजित तीज कार्यक्रम नगर के आदर्श कालोनी स्थित मिठाई आर्ट रेस्टोरेंट में बनाया गया। सभी महिलाओं ने सज संवरकर हाथों में मेंहदी लगाकर सुंदर गीतों पर नृत्य किया सभी ने सावन के गीत गाकर इस पर्व को यादगार बनाया। श्रीमती शिवानी और वीना कपूर ने सावन के इस पर्व पर शिव और पार्वती की कथा सुनाकर इस कजरी तीज का महत्व बताया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपनी चमक बिखेरी। तीज कार्यक्रम में श्रीमती ऋतु, श्रीमती सांची कर्णवाल, वीना कपूर, शिवानी, मोनिक, नेहा, मधू, राधिका, पूनम, कनिष्का, अनामिका, ममता शर्मा, प्रिया, मिनाक्षी वर्मा, शालू, निशा सिंघल, पूजा, सोनिया, मनीषा, निहारिका, शिवानी, साक्षी रानी आदि मौजूद रही।
एमडीए की कार्यवाही से हडकम्प
मुजफ्फरनगर। एमडीए की कार्यवाही से अवैध कालोनी काटने वालो मे हडकम्प मचा हुआ है। आला अधिकारियों के निर्देशों के चलते एमडीए की टीम अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही हेतु सक्रिय है। समय समय पर एमडीए की टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवैध कार्यो मे संलिप्त तत्वो मे बेचैनी है। बताया जाता है कि एमडीए की टीम द्वारा भोपा रोड विश्वकर्मा चौक के समीप हुए निर्माण को अवैध बताते हुए ध्वस्त कराया।
नौ अगस्त को राष्ट्रीय क्रांति दिवस घेषित करे सरकारः राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि भारतीय स्वतन्त्रता के इतिहास में १५ अगस्त की तरह ही नौ अगस्त की तारीख का भी राष्ट्रीय महत्व है। सरकार इस तारीख को संज्ञान में ले और इसे राष्ट्रीय क्रांति दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व घोषित करें। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि १९४२ में नौ अगस्त को बापू के अंग्रेजों भारत छोड़ो के आह्वान पर करो या मरो के संकल्प के साथ स्वतंत्रता हासिल करने के लिए सम्पूर्ण देश सड़क पर उतर पड़ा। केवल अंग्रेजों की वेतनभोगी जमात इस संग्राम में शामिल नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से देश पर काबिज अंग्रेजों का नियंत्रण समाप्त हो गया। जगह जगह लोगों ने तिरंगा फहरा कर अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया। लगभग पांच साल लगातार चले इस संग्राम की वजह से भयभीत अंग्रेज देश से गए और १५ अगस्त को हर भारतवासी ने स्वतन्त्र हवा में सांस लिया। इस स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत में भी मेरठ की प्रमुख भूमिका रही। नमक सत्याग्रह और अंग्रेजों भारत छोड़ो में तो रही ही। यह हम सभी लोगों के लिए खुशी की बात है। नौ अगस्त १९४२ से पहले कभी एक साथ पूरा देश नहीं खड़ा हुआ। इससे पहले कभी देशी राजा इस संग्राम को चलाए तो कभी किसी समूह ने, कभी किसी इलाके ने, कभी क्रांतिकारियों ने तो कभी कांग्रेस ने।


