Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः वहीं समाप्त हुई।

इस यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल थे, जिन पर हजारों किसान उपस्थित थे। यात्रा का मार्ग महावीर चौक से सुजडू चुंगी, विकास भवन, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी चौक, और प्रकाश चौक होते हुए वापस राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर समाप्त हुआ।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें किसान नेता देशभक्ति के गानों पर नृत्य करते नजर आए। इस यात्रा को च्च्अगस्त क्रांतिज्ज् का नाम दिया गया, जिसे किसान क्रांति भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसी दिन १९४२ में भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया गया था।

राकेश टिकैत ने इस अवसर पर मांग की कि इस दिन को क्रांति दिवस् के रूप में घोषित किया जाए और किसानों की मांगों, जैसे एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट, भूमि अधिग्रहण बिल, बिजली सुधार, और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि १३ अगस्त तक पूरे देश में इस तरह के मार्च निकाले जाएंगे, हालांकि कई स्थानों पर सरकार द्वारा इन यात्राओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + sixteen =