Muzaffarnagar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिक्षको से जुडी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ,जनपद मुजफ्फरनगर के बैनर तले महावीर चौक स्थित डीआईओएस कार्यालय परिसर में एकत्रित शिक्षकों ने धरना देने के साथ मुख्यमंत्री को सम्बोधित 23 सूत्रिय एक ज्ञापन सौंपा।
उ.प्र.मा.शिक्षक संघ जनपद-मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष डा.अमित कुमार जैन के नेतृत्व मे महावीर चौक के समीप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एकत्रित संघ से जुडे शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पदाधिकारियों ने धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित 23 सूत्रिय एक मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा। ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि प्रदेश के शिक्षक अपनी मॉगो यथा पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयो मे कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य े लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि को लेकर विगत कई वर्षो से आन्दोलित है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में अपनी मांगो के समर्थन में अनेक बार धरना, प्रदर्शन के साथ-साथ ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगे आपको प्रेषित कर चुके हैं। किन्तु प्रदेश सरकार की और से मांगो के निराकरण के सम्बन्ध मे कोई संज्ञान अथवा कार्यवाही न किये जाने से प्रदेश का शिक्षक समुदाय अन्यन्त क्षुब्ध एवं आहत हैं।
आज दिनांक 09 अगस्त 2024 को जनपद के शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष शान्तिपूर्ण धरना देकर अपनी मॉगे दोहराते हुए यह ज्ञापन आपको प्रेषित कर रहे है। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओ के निराकरण की मांग की। धरने का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष डा.अमित कुमार जैन ने किया।
धरने की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने की तथा संचालन जिला मंत्री अरूण कुमार ने किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा, शिक्षिका श्रीमति सारिका जैन, उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, शिक्षक नेता बालेन्द्र सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता चौ.राजेन्द्र भारसी आदि शिक्षक नेता एवं संघ से जुडे शिक्षकगण मौजूद रहे।

