Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पार्टिकल बोर्ड बनाने वाली एक कंपनी में जीएसटी टीम के छापे से मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने पार्टिकल बोर्ड बनाने वाली एक कंपनी में जांच कर बड़ी चोरी पकड़ी है। लेखापुस्तकों में बड़ा अंतर मिलने, फर्जी आइटीसी क्लेम, इवे बिलों में खेल कर डेढ़ करोड़ से अधिक की चोरी सामने आई है।

अधिकारियों ने जुर्माने की ८१ लाख रुपये की धनराशि जमा करा ली है। स्टेट जीएसटी विभाग की एसआइबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला के निर्देश पर भोपा रोड स्थित श्रीसर्व सप्तम डिकोर प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी हुई। मुख्यालय से प्राप्त इनपुट के आधार पर डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा के नेतृत्व में हुई जांच में सामने आया कि फर्म में कैपिटल गुड्स की आईटीसी अवेल की हुई मिली, लेखापुस्तकों में दर्ज स्टाक और जांच में मौके पर पाए गए स्टाक में बड़ा अंतर मिला।

ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि लेमिनेट के पाए गए स्टाक शार्ट मिले, जिससे प्रमाणित हुआ कि लेमिनेट का उपयोग करते हुए माल बनाकर खाते के बाहर लगभग १.५० करोड़ से भी अधिक माल की बिक्री करते हुए कर चोरी की गई है।

इसके अलावा कंपनी में भारी मात्रा में ईवे बिल कैंसिल करने का संतोषजनक कारण नहीं प्रस्तुत कर सके। ईवे बिल कैंसिल करने की आड़ में खघतो के बाहर बिक्री की जा रही है। जांच के दौरान मिली सभी अनियमितताओं को व्यापारी को अवगत कराया गया और फिलहाल मौके पर ८१ लाख की धनराशि जुर्माने के रूप में जमा कराई गई है। इस मामले की टीम आगे भी जांच करेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + three =