News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एसएसपी ने किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया सम्मानित। विभिन्न जनपदों में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें जनपद सहारनपुर में आयोजित २७ वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती/आर्म-रेसलिंग/ बॉडी-बिल्डिंग/बॉक्सिंग कल्स्टर प्रतियोगिता-२०२४ में जनपद मुजफ्फरनगर से मुख्य आरक्षी हेमन्त भाटी, आरक्षी अमित कुमार द्वारा आर्म-रेसलिंग में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी हेमन्त भाटी द्वारा ८५ किग्रा० भारवर्ग में प्रथम स्थान तथा आरक्षी अमित कुमार द्वारा ७५ किग्रा० भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अर्जित किया गया। जनपद गाजियाबाद में आयोजित मेरठ जोन अन्तर्जनपदीय पुलिस पावर लिफ्टिंगध्भारोत्तोलनध्योग प्रतियोगिता-२०२४ में जनपद मुजफ्फरनगर के आरक्षी राहुल कुमार, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी अनुज कुमार तथा आरक्षी सन्नी सौरोत द्वारा पावर लिफ्टिंग में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में आरक्षी राहुल कुमार द्वारा ९३ किग्रा० भारवर्ग में प्रथम स्थान, आरक्षी रोहित कुमार द्वारा १०५ किग्रा० भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया गया तथा आरक्षी अनुज कुमार द्वारा ८३ किग्रा० भारवर्ग में द्वितीय स्थान, आरक्षी सन्नी सौरोत द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया गया। इसके साथ ही जनपद बरेली में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक पावर लिफ्टिंगध्भारोत्तोलनध्योग प्रतियोगिता-२०२४ में जनपद मुजफ्फरनगर के आरक्षी राहुल कुमार द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया तथा ९३ किग्रा० भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में उक्त प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा भी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ी- मु०आ० हेमंत भाटी, पुलिस कार्यालय, का० राहुल कुमार, रिजर्व पुलिस लाइन,, का० अनुज कुमार, रिजर्व पुलिस लाइन, का० अमित कुमार, रिजर्व पुलिस लाइन, का० सन्नी सौरोत, रिजर्व पुलिस लाइन, का० रोहित कुमार, थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

नहर मे बहता मिला महिला का शव
चरथावल।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नहर मे महिला का शव बहता देख ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। मौके पर एकत्रित भीड ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव घिस्सूखेडा के समीप नहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणों की निगाह जब नहर मे बहकर आ रहे एक शव पर पडी तो देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणो की सूचना पर कुछ ही देर मे गांव मे मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार नहर मे बह रहे शव को बाहर निकलवाया। चर्चा रही कि उक्त शव काफी पुराना है जो कहीं दूर से बहता चला आ रहा है। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का सिविल बार एसोसिएशन द्वारा किया आह्वान
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर द्वारा ब्रिजेन्द्र मलिक अध्यक्ष सिविल बार मुजफ्फरनगर की अगुवाई में सिविल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी द्वारा भारत के 78 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हर भारतीय को अपने घरो पर तिरंगा लगाने और देश की स्वतंत्रता का गर्व से जश्न मनाने के लिए निवेदन कर प्रेरित किया गया। तथा भारत की स्वतंत्रता को चिन्दित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। इसके अतिरिक्त सभी सदस्यों द्वारा इस अभियान के तहत तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर वैबसाइट पर टवीट कर यू टयूब, फेसबुक व इंस्टाग्राम आदि पर भी अपलोड करने ेक लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अशोक कुशवाहा उपाध्यक्ष,वरिष्ठ अधिवक्ता आदेश सैनी, अभिषेक पाल,श्रीमति फूल बानो एड., एड. कुमारी नुपुर, ध्रुव मित्तल, रूपांकर गुप्ता, कुमारी पूजा, नीरज ऐरन, हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार आदि साथी अधिवक्तागण सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

सिखेडा पुलिस ने शातिरों को मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
सिखेडा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिखेडा पुलिस द्वारा हाईवे से सैटरिंग का सामान चोरी करने की घटना का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड ०१ शातिर चोर अभियुक्त घायल सहित कुल ०२ वांछित चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल, हाईवे से सेटरिंग चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा श्री राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा हाईवे से सेटरिंग चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चित्तौडा झील के पास दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ शातिर चोर अभियुक्त घायल सहित कुल ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल, हाईवे से सेटरिंग चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद किए गए है। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार कलीम उर्फ बिहारी पुत्र शरीफ निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर। (घायल), लवकुश पुत्र सुरजीत निवासी ग्राम निराना थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल, हाईवे से चोरी किया गया सैटरिंग का सामान, ०२ तमंचे मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध लोकेन्द्र सिह, उ.नि. पवन कुमार, रणवीर सिंह, नवनीत सिंह, इतरत अली, कां. हरिओम, जयवीर सिंह, अर्जुन सिंह, अवधेश कुमार थाना सिखेडा शामिल रहे।

 

फरियादियों की सीएमओ ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा विकास क्षेत्र सदर के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा विकास क्षेत्र सदर के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निम्न कमियां पाई गई-
(१) कंपोजिट विद्यालय (१-८) वहलना, सदर के निरीक्षण के दौरान प्रातः ८ः०५ पर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कुल कार्यरत स्टाफ १७ के सापेक्ष ०५ शिक्षिकाएं क्रमशः श्रीमती सुमन देवी, श्रीमती ईशा गुप्ता, श्रीमती सारिका, श्रीमती प्रियांक्षी व श्रीमती कामिनी चौहान अनुपस्थित मिली, अन्य कार्यरत स्टाफ उपस्थित पाया गया। अनुपस्थित शिक्षिकाओं के विरुद्ध पृथक से विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
(२) कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय (६-८) जड़ौदा के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्री राजकुमार सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर पाए गए, पंजीकृत कुल १७२ बच्चों के सापेक्ष १३० बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीप्ल हैंडवॉश यूनिट एवं स्वच्छ पेयजल हेतु हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग हो रहा है, मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बन रहा है।
(३)प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा-१ के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती जीनत जमाल, सहायक अध्यापक चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। शाहजेब अख्तर सहायक अध्यापक लंबे समय से बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं जिनके संबंध में कार्यालय द्वारा प्रत्यक्ष कार्यवाही की जा रही है। पंजीकृत कुल १८१ बच्चों के सापेक्ष १४२ बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीप्ल हैंडवॉश यूनिट एवं स्वच्छ पेयजल हेतु हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग हो रहा है, मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बन रहा है।
(४)प्राथमिक विद्यालय नरा के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती मोनिका वर्मा सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर पाई गई, पंजीकृत कुल २६६ बच्चों के सापेक्ष २१० बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीप्ल हैंडवॉश यूनिट एवं स्वच्छ पेयजल हेतु हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग हो रहा है, मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बन रहा है। (५)उच्च प्राथमिक विद्यालय (१-८) संधावली के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती आयुषी कंसल सहायक अध्यापक चिकित्सा अवकाश पर तथा श्री रवि मलिक अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। पंजीकृत कुल ४६७ बच्चों के सापेक्ष ३८० बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीप्ल हैंडवॉश यूनिट एवं स्वच्छ पेयजल हेतु हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग हो रहा है, मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बन रहा है।

 

विशेष अलंकरण समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में विशेष अलंकरण समारोह का आयोजन धूमधाम और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमान राहुल शर्मा जी के द्वारा उच्च-स्तरीय प्रतिभा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी ने मुख्य अतिथि श्रीमती मीना गोयल जी का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट करके किया। इस समारोह के अंतिम चरण तक पहुँचने के लिए छात्र संघ के छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यवहारिक परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ा।अलंकरण समारोह उस निर्भरता और विश्वास का प्रतीक है जो स्कूल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को देता है। इस अवसर पर चयनित छात्रों ने जवाबदेही का चोला ओढ़कर अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं से अपने कर्त्तव्यों को निभाने की प्रतिज्ञा ग्रहण की। निर्वाचित छात्रों के प्रोफाइल दर्शकों के सामने पढ़े गए। इसके पश्चात उन्हें माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती मीना गोयल जी के द्वारा बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। छात्र परिषद ने नेतृत्व को उच्च सम्मान में रखने की शपथ ली। श्रीमती मीना गोयल जी ने उन्हें बधाई दी और उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में निष्पक्ष और ईमानदार रहने की सलाह दी तथा अपने निर्धारित नैतिक मूल्यों को कायम रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि पद के साथ स्वयं के प्रति, अपने स्कूल और साथियों के प्रति भी जिम्मेदारी आती है। संघर्ष प्रत्येक मनुष्य को ऊँचाई हासिल करने में मदद करता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी जी ने श्रीमती मीना गोयल जी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के साक्षी बनने पर धन्यवाद दिया साथ ही छात्रों के उत्साह एवं परिश्रम की भी सराहना की और बधाई दी। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो में नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत सभी विद्यार्थीयो को शपथ दिलाई गयी। छात्र-छात्राओं के द्वारा भारतवर्ष को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासन के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो बरला इंटर कॉलेज, बरला, सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरांपुर, राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलोदा मुजफ्फरनगर राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा डी० ए० वी० इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर, जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचौंडा, स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज भोपा व दयानन्द गुरुकुल इन्टर कॉलेज बिरालसी,मुजफ्फरनगर में भारतवर्ष को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए व सभी छात्र छात्राओ को शपथ भी दिलाई गयी। इसी क्रम में उपरोक्त विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा नशा मुक्ति से जागरूकता हेतु संदेश पहुंचने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसे मानव श्रृंखला, पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवम रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिभा लिया। साथ ही यह प्रण भी किया कि वह न स्वयं ही नशा करेंगे बल्कि ना ही अपने परिवार के किसी भी सदस्य को नशा करने देंगे।

 

रंगोली प्रतियोगिता में लिया बढचढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह की अध्यक्षता में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में स्वच्छ सारथी क्लब द्वारा रंगोली प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई स्वच्छ सारथी क्लब के विद्यार्थियों ने गिला सूखा कूड़ा,होम कैंपोस्टिंग,कूड़ा निस्तारण, रीयूज,रिड्यूस, रिसाइकल आदि विषयों पर प्रतियोगिता में भाग लिए उपरांत विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया स्कूल के प्रधानाचार्य शिक्षक सबने सहयोग किया स्वच्छ भारत मिशन के लिपिक आकाशदीप द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया मौके पर सीएसएफआई योगेश कुमार एसएफआई प्लक्षा मैनवाल,डीपीएम सुशील कुमार,सरदार बलजीत सिंह, सेकेंडरी इंचार्ज कुलदीप सिंह डीसी एसबीएम,दीपक सैनी आईटीसी, एमआईटूसी की आईईसी टीम उपस्थित रही

 

दिल्ली जंतर मंतर पर धरने मे मुजफ्फरनगर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शामिल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आज हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें हिंदू युवा वाहिनी ने देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन सोपा है जिसमें मुख्य रूप से उन्होंने बताया कि जब तक बांग्ला देसी हिंदुओं की लड़ाई लड़ते रहेंगे जब तक उन्हें सुरक्षित भारत वापस नहीं लाया जाएगा। मंदिरों का निर्माण होना चाहिए और जो हिंदुस्तान में बांग्लादेश ही मुसलमान है इन सबको वापस बांग्लादेश भेजा जाए और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना चाहिए। जिसमें आज जंतर मंतर पर हिंदू युवा वाहिनी के भारी संख्या में पदाधिकारी ने एकत्रित होकर सरकार को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें मुजफ्फरनगर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पाहुजा भी शामिल हुए।

 

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है योग
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र गांव बरवाला जनपद में भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य तथा क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी के द्वारा योग केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने उपस्थित सभी योग साधकों को स्वस्थ रहने के लिए योग का महत्व तथा आंख, कान, नाक तथा गला संबंधित विकारों को दूर करने के लिए रबर नेति तथा जल नेति क्रिया के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रातः काल उषापान करने का अत्यधिक महत्व है। उषा पान के बाद तीन आसन ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन और कटि चक्रासन करने से पेट की सफाई प्राकृतिक रूप से हो जाती है ,जिससे शरीर से ९०त्न बीमारियां दूर हो जाती है। प्रतिदिन नियमित रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान करने से शरीर स्वस्थ, सुडोल और कांतिमय बन जाता है। उन्होंने रबर नेति और जल नेति क्रिया का स्वयं प्रदर्शन करके दिखाया और बताया कि नियमित नेति क्रिया करने से आंख, नाक, कान, गला संबंधित सभी रोग दूर हो जाते हैं, आंखों की ज्योति बढ़ती है ,बाल सफेद नहीं होते, साइनस के रोग ठीक होते हैं। क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने अनुलोम विलोम, कपालभाति, उज्जयी तथा भ्रामरी प्राणायाम करवाएं। उन्होंने बताया कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न प्रकार के रोग जैसे मधुमेह ,कैंसर ,हार्ट अटैक हाई ब्लड प्रेशर ,कमर दर्द ,गर्दन दर्द व घुटनों के दर्द की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसका एक मात्र निदान नियमित योग अभ्यास करना है। भारतीय योग संस्थान घर-घर में निशुल्क योग को पहुंचने के लिए दृढ संकल्पित है। इस अवसर पर केंद्र प्रमुख अनंगपाल, चौधरी सोमपाल, लेकिन ,बॉबी, मास्टर देविंदर सिंह आदि गांव के गणमान्य लोगों में भाग लिया ।

 

पुस्तकों का किया लोकार्पणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कीर्ति वर्धन अग्रवाल की तीन पुस्तकों मेरे आराध्य राम, मेरी लोकप्रिय कविताएं, एवं सतरंगी कविताऐं का लोकार्पण श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज के श्रोताओं व अतिथियों से खचाखच भरे सभागार में किया गया। तीन घंटे तक चले भव्य आयोजन में बीस वक्ताओं ने अपने विचार व शुभकामनाएँ व्यक्त की। इस भव्य आयोजन में कई जनपदों के वरिष्ठ साहित्यकार सम्मिलित हुए।संस्कृत के प्रकांड विद्वान एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उमाकांत शुक्ल ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर एस एन चौहान(जिला अध्यक्ष संस्कार भारती मुजफ्फरनगर इकाई), महेंद्र आचार्य (प्रांतीय उपाध्यक्ष, मेरठ प्रांत, संस्कार भारती), वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर सुभाष शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार राकेश कौशिक, वरिष्ठ हिंदी प्रवक्ता डॉक्टर रश्मि विनायक एवं कवियत्री प्रतिभा त्रिपाठी सम्मिलित रही।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वल व माल्यार्पण कर किया गया। कवित्री पूजा गोयल ने माँ सरस्वती की मधुर वंदना की। तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर एवं पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह व श्री राम लला का फोटो देकर सम्मानित किया गया। सभागार में उपस्थित अतिथियों, कवियों एवं साहित्यकारों ने डॉक्टर कीर्ति वर्धन अग्रवाल को सोल ओढ़ाकर पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित की। प्रथम वक्ता के रूप में कवित्री प्रतिभा त्रिपाठी ने डॉक्टर कीर्ति वर्धन अग्रवाल की पुस्तक मेरी लोकप्रिय कविताएँ की समीक्षा की। डॉ रश्मि विनायक ने सतरंगी कविताएँ के क्लेवर फ्लेवर पर विस्तृत सारगर्भित विश्लेषण किया तथा श्री राकेश कौशिक जी ने मेरे आराध्य राम की समीक्षा करते हुए पुस्तक में वर्णित रामायण के विभिन्न पात्रों पर चर्चा करते हुए पुस्तक की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मेरे आराध्य राम नाम की यह पुस्तक घर घर में पहुँचनीं चाहिए।वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार पं रामकुमार रागी ने डॉ कीर्ति वर्धन की लेखन शैली, भाषा शैली एवं व्याकरण एवं उनके भाव प्रभाव को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर कीर्ति वर्धन अग्रवाल की कविताओं में भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं राष्ट्रवाद एवं परिवारवाद पर किस प्रकार जोर दिया गया है। उन्होंने डॉक्टर कीर्ति वर्धन अग्रवाल के निर्भीक एवं निष्पक्ष कवि होने की भूरि भूरि प्रशंसा की।
सभा अध्यक्ष डॉ उमाकांत शुक्ला ने डॉ कीर्ति वर्धन अग्रवाल के व्यक्तित्व व्यवहार एवं लेखन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि डॉक्टर साहब की कविताएं, पुस्तक न केवल हमारे जनपद में बल्कि कई अन्य जनपद,प्रदेशों एवं विदेशों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं। भारत के अतिरिक्त कई अन्य देशों में सम्मानित डॉक्टर साहब ने अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान कायम की है। यह हमारे लिए अभियान एवं सम्मान की बात है। श्रीमती लक्ष्मी डबराल, सुमन प्रभा एवं सुमन युगल ने डॉक्टर साहब की पुस्तकों से गीत प्रस्तुत किये।कार्यक्रम में बुलंदशहर से अरविंद भाटी, श्रीमती संगीता अहलावत, मेरठ से संस्कार भारती मेरठ इकाई के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, इलाहाबाद बैंक मेरठ शाखा से सेवानिवृत शाखा प्रबंधक राकेश बंसल, विनीत गोयल, सुचित्रा सैनी, डॉक्टर सीमा सिंह, श्रीमती कमलेश शर्मा, अनुज फतेह , कांति राठी प्रकाश सूना, यशपाल सिंह विश्वबंधु, वरिष्ठ पत्रकार श्री गोविंद वर्मा, सुनीता सोलंकी, प्रवीण सैनी, अंबरीश गर्ग, वीणा गर्ग, श्रीमती संध्या मलिक, मनु स्वामी, योगेन्द्र सोम, अनुज माहेश्वरी सुनील दत्त शर्मा, अतुल गुप्ता विपुल शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर कीर्ति वर्धन अग्रवाल की पत्नी श्रीमती रजनी अग्रवाल,भतीजे अभिषेक अग्रवाल एवं बहू श्रीमती साक्षी अग्रवाल भी उपस्थित रही।डॉ अग्रवाल के पोते विद्यांस ने डॉक्टर साहब को माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा ने किया। अंत में डॉक्टर कीर्ति वर्द्धन अग्रवाल ने सभी अतिथियों व पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

 

नर नारायण सेवा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा सेवा कार्यों की श्रंखला में नर नारायण सेवा का आयोजन आई एफ बी शोरूम पर किया गया। नर-नारायण सेवा के अंतर्गत करीब ५५० सदस्यों का दोपहर भोज करा कर सेवा कार्य कर धर्म लाभ उठाया। जरूरतमंदों को खाना खिलाना दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। रोटरी क्लब मुजफर नगर सखी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे क्लब के काफी सदस्यों ने परिवार सहित उपस्थित होकर सेवा कार्य के इस कार्यक्रम को बहुत ही सेवा भाव से कर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम चेयरमैन रो अर्चना बंसल ने मानवता के इस सेवा कार्य मैं अपना सहयोग दिया। क्लब सदस्यों ने काफी संख्या में भाग लेकर सेवा लाभ उठाया। क्लब अध्यक्ष रो ० नीलम गुप्ता व सचिव डा रुचि शर्मा ने सभी का धन्यवाद अदा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे शशि सिंघल,नेहा बंसल, मधुसूदन बंसल ,रो अनिल प्रकाश बंसल,अरविंद गुप्ता, विशाल शर्मा आदि सदस्यों ने भाग लिया, क्लब सचिव रुचि शर्मा ने आगे होने वाले अन्य कार्य में भी अपनी सभी सदस्यों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया।

 

जलभराव की समस्या पर राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन पुरकाजी कस्बे के शेरपुर खादर के कई गांवो मे सोनानी नदी का पानी आ जाने से गांव मे पशुओ के लिए चारा लाने की समस्या तथा जलभराव से होने वाली समस्याओ को लेकर कचहरी मे जोरदार धरना-प्रदर्शन किया तथा एक ज्ञापन सौपा। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन के बैनर तले एकत्रित सैकडो कार्यकर्ताओ ने कचहरी परिसर मे धरना दिया तथा जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप को सौंपा। जिसमें अगवत कराया गया कि पुरकाजी क्षेत्र के कस्बा शेरपुर खादर के कई गांवो मे सोनाली नदी का पानी आ जाता है और बाढ जा जाती है। एक गांव के चारो और पानी भर जाता है। जिससे उस गांव का सम्बन्ध मुख्य सडक से टूट जाता है और गांव वाले सारी दिक्कतों का सामना करते है। पानी आने की वजह से बहुत से जंगली जानवर घरो मे आ जाते हैं। रामनगर के ग्रामीणो ने सोनाली नदी पर पुल की मांग पिछले कई वर्षो से रखी है परन्तु अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्या पर गंभीरता से ध्यान नही दिया। इस वर्ष भी पानी से खेती का बहुत नुकसान हुआ हैं जिससे किसान परेशान है। जलभराव के कारण ग्रामीणो को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पडता है। अतः जिला प्रशासन से अनुरोध है कि उनकी समस्याओ को गंभीरता से ले। इस दौरान सुशीला, सरिताव,रेखा, नीलम, अनिल, महेन्द्री, सुषमा आदि सेकडो महिलाए एवं दर्जनो किन्नर भी मौजूद रहे।

 

पोस्टर प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में डी ए वी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान, एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संयोजन प्रवीण कुमार सैनी तथा सुनील कुमार कला अध्यापक के अनुसार पोस्टर प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार है प्रथम तेजस १० बी, द्वितीय रुद्राक्ष ११, तृतीय सरगम अरोरा १२ बी सांत्वना दीपांशी,वंश सैनी, रितिका, वंशिका शर्मा शीतल,अनन्या, दिव्यांशी सैनी,वंश पाल,ने प्राप्त किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने नशीली वस्तुओं जैसे बीड़ी सिगरेट,शराब के दुष्प्रभावों पर चर्चा की जीव विज्ञान प्रवक्ता श्री अरूण कुमार ,एवम अध्यापक साथियों ने साथ छात्र छात्राओं में मध्य निषेध की शपथ दिलाई,। इस अभियान में एक नुक्कड़ नाटक, प्रस्तुत किया गया। जिसमे इकरा सैफी,मो० तालिब ,तेजस,कृष्णा, वंश सैनी, विद्यालय के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार, राजकुमार, राजेश कुमार, अध्यापक साथियों ने छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई कि हम सब नशीली वस्तुएं का बहिष्कार करेंगे ।

 

कार्यकर्ताओं की ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक
भोपा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने मीरापुर विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों हेतु आयोजित समीक्षा बैठक मे शिरकत की। शुकतीर्थ पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का स्वागत करते हुए भाजपा के मंत्री कपिलदेव अग्र्रवाल, क्षेत्रिय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया,जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, भातपा के जिला मंत्री वैभव त्यागी, ब्लॉक प्रमुख अमित राठी आदि ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने तिरंगा बाईक रैली को भी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस बाईक रैली मे सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे जो अपने हाथो मे तिरंगा लिए हुए थे। शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवो से होकर शाम के वक्त पुनः शुक्रताल पहुंची। जिसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भाजपा व रालोद के पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक मे मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर चर्चा की।

 

शिवसेना ने किया जिलाधिकारी को सम्मानित
मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने पर शिव सेना ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्रावण माह मे चलने वाली उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा बिना किसी रूकावट के शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने पर शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे शिवसेना पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा कांवड यात्रा की सकुशलता पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र तायल, राजीव गर्ग, सुरेश बारी, भारत राजपूत, सौरव सिंह, गंगेश चौधरी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

वार्षिक उत्सव का मंत्री ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला सहकारी बैंक की स्थापना के ९८ वर्ष पूर्ण होने पर बैंक के कोर्ट रोड स्थित मुख्यालय पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह मे श्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मन्त्री, (स्वतन्त्र प्रभार), व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैंक सभापति ठा० रामनाथ सिंह द्वारा बैंक प्रबन्ध कमेटी के सभी सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। स्वागतोपरान्त मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल ने बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण कैम्प का उदघाटन किया। उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर यह बैंक अपनी ५० शाखाओं तथा १०१ बी-पैक्स के माध्यम से जनपद मुजफ्फरनगर एवं जनपद शामली के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन साधारण की सेवा में तत्पर है जो अपनी परफारमेन्स तथा उत्तम ग्राहक सेवा के बल पर पर आज एक अग्रणी संस्था के रूप मे प्रतिष्ठित हो चुका है और कई बार नाबार्ड से प्रदेशीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त किये है। बैंक द्वारा मन्सूरपुर, टिकौला, मोरना, उत्तम शुगर एवं स्योहारा चीनी मिलो को ऋण प्रदान कर किसानो के गन्ना मूल्य भुगतान में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इसके अलावा धान एवं गेहूँ मूल्य का भुगतान तथा जन कल्याण योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, छात्रवृत्ति एवं किसान सम्मान निधि आदि का भुगतान बैंक की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से किया जा जाता हैं। बैंक द्वारा अपने ग्राहको को समस्त आधुनिक डिजिटल सेवाए उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने बैंक की उल्लेखनीय प्रगति पर शुभकामनाए देते हुए कहा कि बैंकिंग के अलावा सामाजिक दायित्वो के प्रति बैंक अपनी जिम्मदारी को अच्छी तरह समझता है। आज नेत्र जांच शिविर आयोजित कर बैंक ने समाज सेवा का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उपस्थिति जन समूह को भी समाज में फैली कुरितियों का प्रतिकार करने का आहवान किया। उन्होने कहा कि जिस समाज व देश मे आमजन गलत बातो का प्रतिकर नहीं करते है उस देश के पतन को कोई रोक नहीं सकता, इसलिए हम सब का दायित्व है कि अपने इर्द-गिर्द घटित होने वाली किसी भी गलत घटना को रोकने के लिए उसका प्रतिकार किया जाए। इस अवसर पर सहकारिता के मण्डलीय संयुक्त आयुक्त उदय भानु, बैंक प्रबन्ध समिति के उपसभापति मुकेश जैन, व बैंक संचालकगण दिनेश कुमार, राहुल राणा, संजीव कुमार, राजू अहलावत, अनार सिंह, आशीष चौधरी, श्रीमति सुनीता देवी, श्रीमति निधि त्यागी, बिजेन्द्र सिंह मलिक, तथा अमित चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अन्त में बैंक के सभापति श्री रामनाथ सिंह ने मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल, उपस्थित सहकारी बन्धुओं, विभागीय अधिकारियो एवं कार्यक्रम आयोजको का आभार व्यक्त किया

 

सटोरिये के नकदी सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्दशन पर शाहपुर थानाप्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम जबरदस्त तरीके से अपराध उन्मूलन अभियान को तेज गति के साथ चला रही है साथ ही कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह किसी भी काम को बड़ी लगन निष्ठा एवं मेहनत के साथ करते हैं तथा इनका प्रयास होता है कि समाज से अपराध के साथ साथ जुए सट्टे जैसे अपराध का खात्मा हो और इसी अभियान को वह अपने थानाप्रभारी शाहपुर बृजेश कुमार शर्मा के प्रभावी नेतृत्व में जारी रखें हुए है और आज भी सट्टा की खाई बाडी करने वाले एक अभियुक्त को सट्टे के रुपये व सट्टा गत्ता पर्चा के गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाब हुए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों व अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल निर्देशन मे आज थाना शाहपुर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा व कस्बा चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने अभि० इन्तजार पुत्र उस्मान निवासी मौ० दरबार कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मु०नगर को सट्टे की खाई बाडी के रुपये ,पर्चा सट्टा, गत्ता पर्चा के गिरफ्तार किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु०अ०सं० २६२ध्२४ धारा ३ ध् ४ सार्वजनिक जुआ अधि० पंजीकृत कर जेल भेजा गया।शाहपुर पुलिस ने अभि० के कब्जे से १२४५ रुपये व एक सट्टा पर्ची, ११ पेज खाली स्टैप्लर लगे हुए, एक दफ्ती, एक पेन आदि भी बरामद किया हैं।

 

मंत्री ने भाजपाईयों संग किया महापुरूषों की मूर्ति पर माल्यार्पण
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपाईयों संग महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा में जुटने का आह्वान किया। शहर के चौक, चौराहों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियां हमको उनके कार्यों और बलिदानों का याद कराती हैं और हमें राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करती हैं। सदर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज प्रातःकालीन लखनऊ से आते ही शहर में विभिन्न चौराहों पर लगी संतों और शहीदों की प्रतिमाओं व उनके आस-पास साफ-सफाई की। सर्वप्रथम उन्होंने रूडकी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति की सफाई कर उनको नमन किया और इसके बाद अस्पताल चौक अहिल्याबाई होल्कर जी, टाउन हॉल स्थित सुभाष चंद्र बोस, सदर बाजार में स्वामी विवेकानंद जी, सोल्जर बोर्ड पर मदन मोहन मालवीय जी, थाना सिविल लाईन के पास शहीद बचन सिंह जी व शहीद आशाराम त्यागी जी की मूर्ति की सफाई कर माल्यार्पण किया और उनको नमन किया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति संवाहक, उच्च आदर्श संतों व वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके जीवन से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, पंकज माहेश्वरी, डॉ० प्रदीप, जगदीश पांचाल, नंद किशोर पाल, विशाल गर्ग, हनी पाल, रजत धीमान, शोभित गुप्ता, सागर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन ने हिंदू प्रतिरोध यात्रा को दिया समर्थन एवं सफल बनाने के लिए जनपद वासियों से किया आवाहन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियो की एक बैठक गांधी कॉलोनी स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील ग्रोवर जी द्वारा की गई एवं बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक सुरेंद्र मित्तल ने कड़े शब्दों में भारत सरकार की निंदा करते हुए कहा की इस समय जो बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है उसे घटना पर भारत सरकार कोई भी कड़ा निर्णय नहीं ले रही है इससे हिंदुस्तान की जनता में भारत सरकार के प्रति बेहद आक्रोश है द्य और यही कारण है कि विपक्षी पार्टी मौन धारण करते हुए बांग्लादेशी कट्टर पंक्तियों को बढ़ावा देते हुए हिंदुस्तान में भी ऐसी घटना को दोहोराय जाने जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैंध्
वही संयुक्त रूप से अपना वक्तव्य रखते हुए जिला अध्यक्ष कपिल गर्ग व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एक मोन जुलूस निकालने का निर्णय सभी हिंदू संगठनों व्यापारियों एवं हिंदू विचारधारा से परिपूर्ण गणमानियों द्वारा लिया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगेध् कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुनील ग्रोवर ने जनपद मुजफ्फरनगर के सभी हिंदुओं से आवाहन करते हुए कहा कि १६ अगस्त में शाम ४ः०० बजे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में टाउन हॉल से एक मोन जुलूस निकाला जाएगा द्य अतः सभी सनातन प्रेमी अपने भाई बांग्लादेशी हिंदुओं का हौसला वर्धन एवं कट्टर पंक्तियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेध् इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहेरू- पंडित चमन लाल कुकी, सचिन शर्मा देव भारद्वाज अमित सपल् अंकित अरोरा आदि कुणाल गर्ग प्रदीप कोरी आशीष शर्मा मोनू चौधरी आदिध्

 

शराब के साथ पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज गया । अभियुक्त विकास पुत्र रामशरण निवासी ग्राम रथेड़ी थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर को सुजडू कट पुल के नीचे से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से २० अदद पव्वे देशी शराब बरामद की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० राहुल कुमार (चौकी प्रभारी वहलना), है०का० निखिल, का० गौरव कुमार शामिल रहे।

 

सांकेतिक हडताल
बुढाना। वेतन ना मिलने से नाराज नगर पंचायत बुढाना के कर्मचारियो ने सांकेतिक हडताल कर अपनी समस्या को रखा तथा पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द वेतन मुहैया कराने की मांग की। नगर पंचायत बुढाना के कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हे पिछले काफी समय से वेतन नही मिला है। वेतन रूक जाने से उन्हे अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने मे दिक्कत आ रही है। कर्मचारियो ने सांकेतिक हडताल रख प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान धरनारत कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जनमकर नारेबाजी भी की। चर्चा रही कि अधिकारियों के आश्वासन के पश्चात मामला शान्त हो पाया।

 

वारंटी को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी मु०नगर के पर्यवेक्षण/कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा वाँछित व वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के दौरान वारंटी अभियुक्त आरिफ पुत्र इरशाद नि० ग्राम खेड़ीबिरान बहादरपुर थाना सिखेडा मु०नगर को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० राजू सिह, उपनि० रामकुमार, उपनि० इतरत अली शामिल रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − nine =