Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ठेला व पटरी दुकानदारो ने डीएम से मदद की गुहार लगाई

मुजफ्फरनगर। ठेला व पटरी दुकानदारो ने डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी से मद्द की गुहार लगाई।

कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे ठेला व पटरी दुकानदारो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वे सभी लोग झांसी रानी पार्क के समीप ठेला पटरी जगाने वाले छोटे व्यापारी हैं। पिछले दो माह से पुलिस प्रशासन द्वारा पार्क के सौन्दर्यकरण के नाम पर उनके ठेले हटवा दिए गए थे।

जिस कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। उन्हे अपने परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। वे सभी लोग पिछले करीब दो माह से बेरोजगार घूम रहे हैं।

पटरी व्यापारियो ने डीएम से यथा स्थान पर फिर से ठेले लगवाने की मांग की है। इस दौरान मौ.शाहवाज, नितिन वर्मा, मुनेश गर्ग, इमरान, पवन कुमार, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 3 =