News
खबरें अब तक...

समाचार

कई वांछित/वांरटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 योगेश शर्मा द्वारा वॉछित बाल अपचारी अभियुक्त तुषार उर्फ विशेष पुत्र उपेन्द्र नि0 मौ0 दरियावाली गली ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को कूकडा ब्लाक चौराहे से गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 शिवदत्त सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सचिन पुत्र हरि सिंह नि0 ग्राम अख्त्यार पुर थाना दौराला मेरठ को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 वरूण तेवतिया द्वारा वारण्टी अभियुक्त गुलफाम पुत्र नबाब नि0 जमशेद कालोनी थाना खतौली मु0नगर व विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त मोहर्रम अली पुत्र इस्लाम अली नि0 मौ0 देवीदास थाना खतौली मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर जनता के व्यक्तियों द्वारा अभियुक्त जुबैर सैफी पुत्र इदरीश सैफी नि0 ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर को डीएवी डिग्री कालेज कस्बा बुढाना से पकड कर थाना बुढाना लाया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार बालियान द्वारा वॉछित अभियुक्त मोहित उर्फ दाना पुत्र दानव पुत्र ओमवीर उर्फ बाबू नि0 मन्दहेडा थाना शाहपुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र जगवीरा नि0 ग्राम व थाना फुगाना मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

नशे की गोलियों के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज सिंह द्वारा अभियुक्त विवेक पुत्र जिले सिंह नि0 मौ0 देवीदास कस्बा व थाना खतौली मु0नगर को पिकेट स्कूल कस्बा खतौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 400 नशीली गोलियों को बरामद किया गया।

 

अवैध शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील शर्मा मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त प्रवीण पुत्र धर्मा सैनी, रामबाबू पुत्र रोहताश, राजू सैनी पुत्र पोखर नि0गण ग्राम शुक्रताल जनपद भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब, 12 किग्राम यूरिया, 500 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण व 02 मो0सा0 बरामद किया गया।

 

तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा विद्युत अधि0 में वांछित अभियुक्त सददाम पुत्र मुर्तजा नि0 भसाना थाना बुढाना मु0नगर, अहसान पुत्र अनीस नि0 मौ0 सफीपुर पटटी थाना बुढाना मु0नगर को शाहपुर बार्डर ग्राम ढिन्ढावली नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से क्रमशः 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
पुरकाजी। थाना पुरकाजी का टॉप-१०/गैंगस्टर/शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त रब्बानी पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हरीनगर थाना पुरकाजी जनपद मुज़फ्फरनगर कार्यवाही के डर से अपनी जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कराकर जेल गया है। अभियुक्त थाना पुरकाजी का टॉप-१०/गैंगस्टर व थाने के गैंग का सदस्य भी है।

 

पी०एम० स्वनिधि लोन मेले का 1 मार्च से 06 मार्च तक होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि कोविड-१९ के अन्तर्गत लगाये गये लॉकडाऊन के कारण गरीब स्ट्रीट वेन्डर्स/रेडा-ठेली, छोटे विक्रेताओं के कार्य पर पडे प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए आत्मनिर्भर निधि के अन्तर्गत महत्वकांक्षी योजना पीएम स्वनिधि योजना संचालित की गई है। जिसमें स्ट्रीट वेन्डर्स/रेडा-ठेले वाले विक्रेताओं को १०हजार रूपये तक का ऋण आसान किश्तों/कम ब्याज दर पर बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त योजना से अधिक से अधिक वैन्डर्स/रेडा ठेली वाले लाभ प्राप्त कर सके इस हेतु दिनांक ०१ मार्च २०२१ से ०६ मार्च २०२१ तक स्वनिधि लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक लाभार्थी नगर पालिका/डूडा कार्यालय से सम्पर्क आवेदन कर सकते है। जिन आवेदकों द्वारा पूर्व में आवेदन किया जा चुका है, वो सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर ऋण प्राप्त करने हेतु सम्पर्क करें। यदि किसी वैन्डर्स को आवेदन करने, बैंक सम्बन्धित अथवा योजना से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करनी है तो वह डूडा कार्यालय/नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

एडीएम  को ज्ञापन सौंपा1 Min 13 |
मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का मुजफ्फरनगर जिले का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रसासन अमित कुमार सिंह से मिला। अब अभाविप पदाधिकारियों ने एडीएम प्रसासन अमित कुमार का ध्यान २७ फरवरी २०२१ को विश्वविद्यालय की प्रतिबंधित अवकाश के तहत संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय अवकाश कराने व उस दिन होने वाली स्नातकोत्तर की परीक्षा को स्थगित कराने की और आकर्षित किया। जिला संयोजक हर्ष हार्दिक ने बताया विश्वविद्यालय के अनुसार सेमेस्टर परीक्षा को संपन्न कराने के लिए ९० दिवस का शैक्षिक दिवस होना चाहिए लेकिन इस सेमेस्टर में आंतरिक परीक्षा एवं अवकाश की संख्या के आधार पर अधिकतम ३४ दिन का शिक्षण कार्य ही हो पाएगा क्योंकि स्नातकोत्तर कक्षा के प्रवेश २० जनवरी २०२१ तक हुए थे तथा प्रथम शैक्षिक दिवस २० जनवरी २०२१ के बाद से प्रारंभ हुआ परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि स्नातकोत्तर कक्षाओं की होने वाली परीक्षाओं की तिथियों को स्थगित किया जाए या परीक्षा से संबंधित कोर्स में कटौती की जाए संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एडीएम प्रसासन अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा इस दौरान विभाग संगठन मंत्री विनीत ऋषि जिला संगठन मंत्री पारस चौधरी नगर मंत्री सागर सिरोही मोजूद रहे।

 

टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार2 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित टॉप टेन अपराधी पारुल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा बरामद किया गया है। खतौली थाने के मंडी चौकी प्रभारी अशोक चौधरी और उनकी टीम ने टॉप टेन बदमाश को दबोचकर जेल भेज दिया। इसके अलावा थाना पुरकाजी का टॉप-१० गैंगस्टर के शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त रब्बानी पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हरीनगर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर कार्यवाही के डर से अपने जामीनान से गौवध अधिनियम में थाना पुरकाजी मे अपनी जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कराकर जेल गया है। अभियुक्त थाना पुरकाजी का टॉप-१० गैंगस्टर व थाने के गैंग का सदस्य भी है।

 

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट ने कंपनी बाग का औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुबह घूमने वालों के लिए सबसे मुफीद कंपनी बाग के आसपास के क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने आज सुबह साफ सफाई व्यवस्था को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि अगर किसी तरह की कोई भी कोताही बरती गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी अभिषेक कुमार सिंह ने कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

 

प्रशिक्षण शिविर का समापन4 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। खतौली के सीताशरण इंटर कालेज में चल रहे स्काउट गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोरोना संक्रमण से बचाव और सड़क सुरक्षा आदि की प्रस्तुति दी।
पांच दिन तक चले स्काउट गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण के समापन पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोरोना संक्रमण और सड़क सुरक्षा आदि प्रस्तुत नाटक में जागरूकता का संदेश दिया। देवी मंदिर कन्या इंटर कालेज से शिवानी, आरुषि, पायल, शिक्षा, काजल, भैंसी कालेज से प्राची, विक्की, पूर्वा, दिव्या, खुशी, कबूल कन्या इंटर कालेज से ज्योति, भावना, काजल, सीता व जवाहर पब्लिक स्कूल से रानी व कार्तिक की प्रस्तुति को सराहा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने स्काउट गाइड के तंबुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड का देश में अलग महत्व है। प्राकृतिक आपदा और अन्य कार्यक्रमों में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चों ने सोपान शिविर में अर्जित किए गए प्रशिक्षण में ईश प्रार्थना, झंडा गीत, नीयत, प्रतिज्ञा, राष्ट्रध्वज गीत, टोली विधि, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन, स्टेचर, टेंट आदि की जानकारी दी। तंबू लगाने में सीताशरण कालेज को प्रथम और पिकेट इंटर कालेज को द्वितीय स्थान मिला। तंबू निर्माण में देवी मंदिर इंटर कालेज प्रथम, राजकीय कालेज भैंसी द्वितीय व जनता कन्या इंटर कालेज की गाइड्स तृतीय स्थान पर रहीं। सहायक जिला स्काउट कमिश्नर प्रधानाचार्य डा. संतकुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुए। संचालन सुनील दयाल ने किया। शिविर प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, सहायक सुनील दयाल व गाइड प्रभारी नेहा सिंह ने प्रशिक्षण दिया।

 

डीएम से मद्द की गुहार लगाई5 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। ठेला व पटरी दुकानदारो ने डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी से मद्द की गुहार लगाई। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे ठेला व पटरी दुकानदारो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वे सभी लोग झांसी रानी पार्क के समीप ठेला पटरी जगाने वाले छोटे व्यापारी हैं। पिछले दो माह से पुलिस प्रशासन द्वारा पार्क के सौन्दर्यकरण के नाम पर उनके ठेले हटवा दिए गए थे। जिस कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। उन्हे अपने परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। वे सभी लोग पिछले करीब दो माह से बेरोजगार घूम रहे हैं। पटरी व्यापारियो ने डीएम से यथा स्थान पर फिर से ठेले लगवाने की मांग की है। इस दौरान मौ.शाहवाज, नितिन वर्मा, मुनेश गर्ग, इमरान, पवन कुमार, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

संगठन की मजबूती पर दिया जोर6 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। सोनार समाज की एक बैठक कुन्दनपुरा मे पवन वर्मा के निवास पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता दीपक वर्मा ने की तथा संचालन राहुल वर्मा ने किया। बैठक मे शुक्रताल धर्मशाला के जीर्णोद्धार तथा संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे धर्मशाला की कार्यकारिणी एवं नए सदस्य बनाने पर भी विचार किया गया। बैठक मे ब्रजमोहन वर्मा, सुशील कुमार, शिवकुमार, रोशनलाल वर्मा, रामगोपाल वर्मा, रविन्द्र सोनी, राधेश्याम वर्मा, दीपक वर्मा, सुखपाल वर्मा, विकास वर्मा, कंवरपाल वर्मा आदि पदाधिकारीगण तथा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

बढती महगांई से आमजन परेशान
मुजफ्फरनगर। शिससेना मीडिया प्रभारी राधेश्याम कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा आज ही मे पैट्रोल व रसोई गैस व खाद्य तेलों की बढती हुई बेहताशा मंहगाई कर गरीब,मजदूर एवं मयम वर्ग की कमर तोड दी है। जिसमें आम जनमानस व ग्रहणीयो में रसोई गैस की कीमतो को लेकर केन्द्र सरकार ने आम जन की परेशानी बढा दी है। जनहित मे सरकार को बढाए जा रहे मूल्यो को कम करने पर विचार करना चाहिए।

 

पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतो के विरोध ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतो के विरोध मे सपा व्यापार सभा ने ज्ञापन सौपा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा के नेतृत्व मे बढती मंहगाई, बढती पेट्रोल-डीजल, बढत रसोई गैस के दाम एवं नगरपालिका मार्किट के व्यापारियों की अन्य समस्याओं को लेक समाजवादी व्यापार सभा की ओर से कचहरी पहुंच कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, जिला महामंत्री सपा व्यापार सभा निधीशराज गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

भारतीय विकास पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक मे जनप्रतिनिधियो द्वारा जनपद मे कराये गए के प्रति आभार प्रकट किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि जनप्रतिनिधियो द्वारा 229 पुलों का जीर्णोद्धार करने पर व 77 नये पुलों को पास कराने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, चरथावल क्षेत्र से विधायक एवं राज्यमंत्री विजय कश्यप,खतौली विधायक विक्रम सैनी,पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल तथा केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान के आदि के प्रयासो से जनपद मे पुलों का जीर्णोद्धार तथा नए पुलो का निर्माण कार्य हो पाया है।
भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक नवीन कश्यप के आवास मौहल्ला गउशाला नदी रोड पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता किसान नेता घसीटू सिह ने की तथा संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा फहीम अहमद एवं जहीर अहमद ने किया। बैठक के दौरान मोदी सरकार द्वारा जनहित मे कराये जा रहे विकास कार्यो/जनकल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वयन पर आभार प्रकट किया। बैठक के दौरान राधेश्या कश्यप, ज्योति, सुभाष चन्द, राजकुमार, चन्द्रकिरण, महेश चन्द, रेशमा, ओमवती, जय कुमार, मंजु,उषा, मनीषा, अंजली,रीना आदि मौजूद रहे।

बाल श्रम उन्मूलन एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। एक्शनएड संस्था द्वारा बाल श्रम उन्मूलन एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु संचालित स्टार परियोजना के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु एक दिवसीय ज़िला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। जिसका शुभारंभ ज़िला प्रोबेशन अधिकारी मुहम्मद मुश्फेक़ीन और ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला विद्यालय निरिक्षक गजेंद्र कुमार ने की। स्टार प्रोजेक्ट के जिला कोर्डिनेटर राहुल कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम यूपी के १० ज़िलों में चल रहा है जिनमे यूपी वेस्ट से मुज़फ्फरनगर भी शामिल है। संस्था बुढ़ाना और शाहपुर ब्लॉक के २५ गांवो में बाल श्रम की रोकथाम के लिए लोगो को जागरुक कर रही है। सभी गांवो को बाल श्रम मुक्त बनाना कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य है। आज इस कार्यशाला में बाल श्रम के उन्नमूलन के लिए हम सभी की समझ विकसित होगी और आगे की रणनीति के बारे में बताया गया। ज़िला प्रोबेशन अधिकारी मुहम्मद मुश्फेक़ीन ने कहा कि बाल श्रम से मुक्त हुए बच्चो के लिए अनेक विभागीय योजनाये है। हमे ऐसे चिन्हित बच्चो को उन योजनाओं से जोड़कर उनका स्कूलों में नामांकन कराना होगा। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागो से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और बच्चो के बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए आपसी संवाद पर बल दिया। मुख्य अतिथि ज़िला विधालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि अगर बाल श्रम में लिप्त बच्चे की उम्र १४ वर्ष से ऊपर है तो हम उन्हें इंटर कॉलेज में दाखिला दिला सकते है। लेकिन अगर वह पढ़ा लिखा नही है तो ऐसे बच्चों की पढ़ाई में सहायता करने के लिए हम एनसीसी, एनएसएस और जागरूक लोगो का सहयोग ले सकते है। साथ ही बाल श्रम में लिप्त बच्चो के परिवारों की कॉउंसलिंग भी कर सकते है। ऐसे कार्यक्रम भी हमें महीने में करने चाहिए जहाँ आपसी विचार साझा हो और आगे की रणनीति बन सके। ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने कहा कि बाल श्रम में लिप्त बच्चो की श्रम विभाग से जो सूची हमे मिलती है उन सभी बच्चो को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल किया जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग स्वयं भी अपने हॉउस होल्ड सर्वे में ऐसे बच्चो को चिन्हित करता है। अगर बाल श्रम में लिप्त बच्चा जिसकी उम्र ५ से १४ वर्ष है, किसी भी विभाग को मिलता है। ऐसे सभी बच्चो का नामांकन पूरे वर्ष होता है। श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी शाहिद खान ने कहा कि हमारा रेस्क्यू अभियान समय समय पर चलता है और हम बाल कल्याण समिति के साथ रेस्क्यू किये गए बच्चो को मुख्यधारा में शामिल कराने का प्रयास करते है। उन्होंने बाल श्रमिकों के पुनर्वासन हेतु चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने बालश्रम निषेध और विनियमन संशोधन विधेयक २०१६ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति ने बहुत से बाल श्रम कराने वाले नियोक्ताओ के पेंच कसे है। कार्यशाला में एक्शन ऐड़ के जिला समन्वयक क़मर इंतेखाब ने कहा कि बाल श्रम में लिप्त ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को हम पूरे जिले में अपने प्रेरकों द्वारा चिन्हित कर रहे है। हमारे प्रेरक ईंट भट्टो और गन्ना कोल्हुओं पर जाकर बाल श्रम और मानव तस्करी रोकने के लिए लोगो को जागरूक कर रहे है। पिछले वर्ष हमने देश के विभिन्न राज्यो से मुज़फ्फरनगर के सैकड़ों बाल एवं बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया जिनका श्रम विभाग की तरफ से पुनर्वास किया जा रहा है। अंत मे प्रोग्राम समन्वयक अर्पित धीमान ने सभी लोगो को धन्यवाद देते हुए कहा आज जो रणनीति और विचार साझा हुए है उससे लगता है कि ज़िले में बाल श्रम की रोकथाम के प्रति लोग जागरूक बनेंगे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा, बाल संरक्षक अधिकारी नीना त्यागी, ज़िला एन्टी ट्रैफिकिंग यूनिट, चाइल्ड लाइन की निदेशक पूनम शर्मा समेत एक्शनएड के दर्ज़नो प्रेरक गुड्डी,यास्मीन आदि सम्मलित रहे।

 

अनुज प्रताप सिंह बनें परियोजना अधिकारी
मुजफ्फरनगर। सरकारी सर्विस में तबादला एक रूटीन प्रक्रिया मानी जाती है। अफसर आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कई अफसर अपनी कार्यप्रणाली से लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ जाते हैं, ऐसे ही अफसरों में शामिल जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी संदीप कुमार सिंह का भी नाम शामिल है। शासन ने उनका तबादला कर लखनऊ में नई तैनाती दी है। अब वह सूडा में कार्य करेगे। उनके स्थान पर सहारनपुर के परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। संदीप कुमार का तबादला होने से उन गरीबों की उम्मीदों को झटका लगा है, जिनके सपनों को साकार करने के लिए संदीप कुमार ने पीएम आवास योजना को एक पारदर्शी व्यवस्था में लाकर इस जनपद का नाम पूरे प्रदेश में चमकाने का काम करके दिखाया है। उनके कार्यकाल में इस योजना का भ्रष्टाचार मुक्त रखने का पूरा प्रयास किया गया और इसके नतीजे भी समाने आये। मुजफ्फरनगर जिले को यूपी में दूसरा स्थान मिला और शासन द्वारा पीओ संदीप कुमार सम्मानित किये गये। ईमानदार कार्यप्रणाली रखने वाले संदीप कुमार का अचानक ही शासन ने मुजफ्फरनगर से तबादला कर दिया है। उनको लखनऊ सूडा कार्यालय में अटैच किया गया है। उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर में सहारनपुर के पीओ अनुज प्रताप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। २३ फरवरी को अनुज प्रताप ने यहां चार्ज ग्रहण कर लिया है। संदीप कुमार के तबादले से कई लोगों को दुख हुआ है, उन्होंने योजना के लिए खुद को समर्पित किया और निष्पक्षता से पात्रों का चयन करने के साथ ही उनके खातों तक पैसा पहुंचाने की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया। डूडा पीओ सन्दीप कुमार ने यह प्रतिब(ता सुनिश्चित करने का काम किया है कि यदि व्यक्ति पात्र है तो उसको शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाये। यही कारण है कि इस योजना में जनपद में काम ने रफ्तार पकड़ी और पारदर्शी व्यवस्था लागू हो पायी। अब देखना है कि नये अधिकारी यहां पर किस प्रकार से विभागीय कार्यों को आगे बढ़ा पाते हैं। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही संदीप कुमार फिर से मुजफ्फरनगर जनपद में कार्यभार संभालेंगे। लोगों ने उनको मिलकर भावपूर्ण विदाई भी दी।

 

बार एसोशिएशन बैठक सम्पन्न
बुढ़ाना। बार एसोशिएशन बुढाना की एक आवश्यक बैठक बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन महासचिव ओमपाल सिंह मलिक ने किया। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मौहम्मद हजरत अली का जन्म दिवस होने के कारण वाद कार्या में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिस कारण से सभी अधिवक्तागण बुढ़ाना न्यायालय में न्यायिक कार्यों से विरत रहेगे लेकिन बेल इन्जैक्शन खुले रहेगें। ये सूचना सिविल जज, एसडीएम, तहसीलदार, चकबंदी अधिकारी, नायब तहसीलदार को भेजी गई है।

 

संक्रमण से बचाव के लिए विशेष रूप से सावधानी बरतनी आवश्यकः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि वर्तमान में महाराष्ट्र एवं केरल राज्य में कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आ रहे हैं। विगत अनेक सप्ताह में उत्तर प्रदेश में कोविड-१९ के नवीन मामलों की संख्या काफी कम है। ऐसी स्थिति में कोरोना के नए मामलों को रोकने के लिए अधिक संक्रमण वाले प्रदेशों से आने वाले यात्रियों के उचित क्वारंटाइन और संक्रमण से बचाव के लिए विशेष रूप से सावधानी बरतनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनपद में महाराष्ट्र और केरल राज्य से आने वाले यात्रियों को दो हफ्ते तक होम आइसोलेशन में अनिवार्य रूप से रहना है तथा उन्हें किसी भी प्रकार के कोरोना से संबंधित लक्षण जैसे बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ आदि होने पर तुरंत ही सीएमओ कार्यालय अथवा निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करना है। कोविड-१९ की आरटी-पीसीआर जांच करानी है। यदि ऐसे यात्रियों की आरटीपीसीआर की जांच निगेटिव भी आती है तो भी कम से कम एक सप्ताह तक उन्हें होम आइसोलेशन में रहना है। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र में महाराष्ट्र और केरल से लौटने वाले यात्रियों की स्थिति तथा इन यात्रियों के द्वारा क्वारंटाइन में रहने के नियमों का अनुपालन किए जाने पर निगरानी रखें। ऐसे किसी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखने पर अथवा क्वारंटाइन के नियमों का अनुपालन न करने की स्थिति में तत्काल सीएमओ कार्यालय अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जनपदीय कंट्रोल रूम की दूरभाष संख्या ०१३१-२४४०९६६ पर सूचित करें।

 

जानलेवा हमले में अभियुक्त को 10 वर्ष की सजा
मुजफ्फरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या ११ ने थाना भोपा क्षेत्र में एक व्यक्ति पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई करते हुए अभियुक्त को १० वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी को १०००० रुपये का अर्थदंड अदा करने का आदेश भी दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार वर्ष २०१४-१५ में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि प्रदीप पुत्र कालू निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर ने वादी पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-११ ने मामले की सुनवाई करते हुए अभियुक्त को जानलेवा हमले का दोषी माना तथा उसे १० वर्ष की सजा भुगतने का आदेश दिया। जमानत तुड़वाकर जेल गया शातिर

भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्सव मनाया9 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। श्री विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला इंदिरा कालोनी में ज्ञान, विज्ञान, कला कौशल के द्योतक भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्सव मनाया। इस अवसर पर विशेष यज्ञ का आयोजन अध्यक्ष स. बलविंद्र सिंह की अध्यक्षता में पं. अरविंद ने यज्ञ कराया। इस दौरान स. बलविंद्र सिंह ने समाज के बच्चों से आह्वान किया कि सभी बच्चे मेहनत के साथ पढ़ाई करे और उच्च शिक्षा हासिल कर अपने परिवार, समाज व जनपद का गौरव बढाये। इस दौरान कालूराम, बिजेंद्र धीमान, राजेंद्र, सतीश कुमार, जर्नाधन विश्वकर्मा, आनंद, प्रवी, महेंद्र धीमान, रमेश चंद, ओमप्रकाश धीमान, शुभम धीमान आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − thirteen =