लुहसाना में गरजे संजीव बालियान, बोले उसकी आंख फोड दी जाएगी जो किसानों के खेतों की तरफ नजर उठाएगा..
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव लुहसाना में भाजपा ने किसान पंचायत का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भाजपा सरकार में किए कार्यों का गुणगान करते हुए कृषि कानूनों को किसानों के लिए हितकारी बताया।
इस दौरान क्षेत्र में हुए वर्ष 2013 के दंगों को भी याद करते हुए सोरों आदि की घटना को राजनीति के तहत होना बताया।किसान पंचायत को संबोधित करते हुए सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने याद कराया कि यहां से जाने वाली बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला वाली सड़कें कैसी थी।
उस अंतर को याद करें कि सांसद व विधायक ने काम कराया की नहीं। यही वह जिला था जहां अंधेरा होने के बाद रास्ता बताने वाला व्यक्ति नहीं मिलता था।
पूर्व सरकारों के नेताओं ने मुजफ्फरनगर की छवि को बदनाम किया है। उस समय हम पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजे गए। हमारी सरकार में ऐसी राजनीति खत्म कर द्वेष भाव को भी समाप्त किया। विकास कराया. पहले महिला बेटियों को पिटवाया आज वह लौटा नमक लेकर आ गए हैं। :@UmeshMalikBJP1
— News & Features Network (@mzn_news) February 28, 2021
पहले थाना तहसील कौन चलाते थे। पहले हम ही पिटते थे और मुकदमे भी म्हारे पर ही दर्ज होते थे। आज दोषी जेल जाएगा और निर्दोष घर रहेगा। मै कहता हूं रामराज तो नहीं आया पर दो कदम बढ़े है। लेकिन पहले वाली हालात को हम भूल गए है उसकी सबको याद दिलाऊंगा। वह हमें तोड़ना चाहते है, बहकना चाहते है।
हम सब को यही रहना है, किसी गलती की बड़ों से माफी व छोटो को समझाएंगे। गांव शोरों की घटना को याद करते हुए बताया कि घटना के शोरों से नहीं दिल्ली से तार जुड़े हैं। भैंसवाल से शुरुआत कर सोरों में जौला के एक किसान नेता को बुलाने पर उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि पास में कोल्हू है यहां मजदूर किसान है।
गुड मंडी में टैक्स बॉर्डर पर रिश्वत देनी पड़ती थी। अब टैक्स व रिश्वत खत्म कर दी गई है तो क्या गलत किया। कांट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए किसानों की जमीन छीनने की साजिश के आरोपों पर जोरदार पलटवार करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के तो आगे-पीछे कोई है भी नहीं किसे देकर जाएंगे। उन्होनें कहा कि उसकी आंख फोड दी जाएगी जो किसानों के खेतों की तरफ नजर उठाएगा।
क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने पूर्व की सपा सरकार को कोसा और कहा पूर्व सरकारों के नेताओं ने मुजफ्फरनगर की छवि को बदनाम किया है। उस समय हम पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजे गए।
हमारी सरकार में ऐसी राजनीति खत्म कर द्वेष भाव को भी समाप्त किया। विकास कराया, कानून व्यवस्था में सुधार हुआ। उन्होंने कस्बे की उस पुलिया को याद कराया जहां से पहले लोगों का निकलना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले महिला बेटियों को पिटवाया आज वह लौटा नमक लेकर आ गए हैं।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी व संचालन विनीत कात्यायन ने किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता नितिन मलिक, अनिल राठी, राजेश सिंघल, भारत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
