News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

निःशुल्क योग साधना शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या रामलीला टिल्ला मुजफ्फरनगर पर भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य तथा क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी के निर्देशन में दक्षता कक्षा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई ,तत्पश्चात उन्होंने ताड़ासन, त्रिकोणासन, तितली आसन ,वज्रासन ,उष्ट्रासन तथा कमर दर्द को ठीक करने में सहायक भुजंग आसन ,शलभासन करवाए । उन्होंने कुछ आसनों जैसे उष्ट्रासन भुजंगासन तथा शलभासन करने की सही तकनीक और होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से बताया ।
क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने पादवृत आसन ,मर्कटासन तथा शवासन करवाए। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि किसी भी आसन को सही तकनीक तथा पूरी क्षमता के साथ करने से ही उसका पूरा-पूरा लाभ मिलता है। अगर आसन को ठीक प्रकार से सही विधि से न किया जाए तो उसे शरीर में विकार भी आ सकता है। कुछ लोग पुस्तक पढ़कर या टीवी देख कर योग साधना करते हैं । ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए सदैव योगाभ्यास किसी योग्य और प्रशिक्षित योग शिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए। क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने बताया कि भारतीय योग संस्थान अपने शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित करता रहता है । योग संस्थान अपने शिक्षकों, केंद्र प्रमुखों तथा अधिकारियों को मात्र आसन और प्राणायाम तक ही सीमित नहीं रखता है बल्कि महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम ,प्रत्याहार ,धारणा, ध्यान और समाधि का बेसिक ज्ञान देकर समाज में योग की शिक्षा को घर-घर तक फैलने का कार्य कर रहा है । इस अवसर पर केंद्र प्रमुख सुशील कुमार, योग शिक्षक विशाल कुमार आदि का सहयोग रहा।

 

मटकी व बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के तृतीय कार्यक्रम में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मटकी व बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालिज नई मंडी में सुबह ८.४५ बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जगदीश पालीवाल, पवन गोयल जी, डॉ रुचि शर्मा जी, परमकीर्तिशरण अग्रवाल व प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा गोयल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम सभी अतिथियों को शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कालिज की १०९ छात्राओं ने बहुत सुन्दर- सुन्दर मटकी व बांसुरी सज्जा ने सभी का मन मोह लिया ऐसा लग रहा था कि सभी प्रथम है निर्णायक मंडल को प्रथम तीन स्थान देने के लिए काफी समय लगा। मटकी प्रतियोगिता में कक्षा ९ सी की छात्रा कु. मानवी प्रथम, कक्षा ९ई की कु. अन्नया द्वितीय व कक्षा १० बी की कु. निशा तृतीय स्थान पर रही। बांसुरी प्रतियोगिता में कक्षा १२ डी की छात्रा कु. सलोनी प्रथम, कक्षा १२ सी की छात्रा कु. रजनी द्वितीय व कक्षा १२ ए की छात्रा कु. मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता छात्राओं को शाखा की और से उपहार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बाकी सभी छात्राओं को भी शाखा की और से कापी वितरित की गई। ग इस अवसर पर बोलते हुए पवन गोयल जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की व छात्राओं को उनके सुन्दर प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया। जगदीश पालीवाल ने सभी छात्राओं की सुन्दर मटकी व बांसुरी सज्जा की प्रशंसा की व सम्राट शाखा को सुन्दर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। डॉ रुचि शर्मा ने कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों की ड्रेस तो एक कलर की होती है लेकिन यहाँ पर सभी टीचर्स की एक ड्रेस होने पर प्रधानाचार्य जी को बधाई दी उन्होंने सभी छात्राओं को सुन्दर मटकी व बांसुरी सज्जा के लिए शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने कालिज की प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ को व छात्राओं को सुन्दर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा द्वारा सम्राट शाखा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम चैयरमैन अशोक सिंघल, जगरोशन गोयल, कार्यक्रम संयोजक राहुल सिंघल,नितिन सिंघल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नितिन जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल, सुनील गर्ग, जगरोशन गोयल, अजय अग्रवाल, अजय गोयल, मनोज गुप्ता (कोल्हू वाले), प्रेम प्रकाश एडवोकेट, ई० पी.के.गुप्ता, प्रवीण सिंघल,प्रीतम सिंघल, जीवन जैन, प्रदीप खन्ना, अवधेश गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज, गंगा सागर गोयल, संजीव अग्रवाल,एवं श्रीमती प्रभा अग्रवाल, सुदेश गर्ग, सुमन अग्रवाल, सोनिया जैन, संतोष गोयल, नीरा गोयल, संध्या गर्ग, प्रीति कंसल, नीरु जीवन जैन, शशि सिंघल, अनुराधा सिंघल जी का पूर्ण सहयोग रहा। सचिव गोपाल कंसल ने सभी अतिथियों, सदस्यों व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया राष्ट्रगान के बाद सभा का समापन हुआ।

 

छात्र नौजवानों के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगाः कुंवर विश्वास
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाये जा रहे छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान को समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास द्वारा विभिन्न कालेज में पहुंचकर लगातार चलाया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास व महासचिव अहमद अली रिजवी द्वारा तितावी कल्याणकारी इंटर कालेज मैदान में महाराणा प्रताप कुश्ती अखाड़े पर विंभिन्न शिक्षा संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे युवा पहलवानों के बीच पहुंचकर छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान चलाकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों से छात्र बना जवानों को अवगत कराते हुए समाजवादी पार्टी के साथ आने की अपील की गई। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, आरक्षण लागू न करना, छात्र संघ बहाली,नौकरी व रोजगार जैसे मुद्दों को केवल समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही आवाज उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्र ,नौजवानों के मुद्दों पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। अभियान के दौरान मुख्य रूप से अखाड़े के खलीफा सुनील कुमार बुड्ढा, पूर्व खलीफा फुरकान,खलीफा ओमकरण,खलीफा काला, जगबीरा कश्यप ,पहलवान आयुष,रियांश,शिवा, शिवम,दीपक,आनंद, जुबेर सुमित काफी संख्या मे पहलवान उपस्थित रहे।

 

 

एमएससी होम साइंस होम मैनेजमेंट की छात्राओं का शानदार प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री राम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के एम०एससी० होम साइंस होम मैनेजमेंट की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने श्री राम गर्ल्स कॉलेज के परीक्षाफल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
एम०एससी० (होम साइंस) होम मैनेजमेंट के प्रथम सेमेस्टर में मीनाक्षी ने ८६.२ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।
वही एम०एससी०(होम साइंस) होम मैनेजमेंट के तृतीय सेमेस्टर में आलिया काजमी ने ८५ प्रतिशत अंके के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान वर्मा ने ८३ प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों और परिजनों को दिया। एम०एससी गृह विज्ञान की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की थी, महाविद्यालय में उपलब्ध तमाम शैक्षिक सुविधाओं तथा शिक्षको के मार्गदर्शन से छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के निदेशक डाँ अशोक कुमार एवं श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ० प्रेरणा मित्तल ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीं।
इस अवसर पर श्री राम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ० श्वेता राठी, ने छात्राओं की सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि कॉलेज का अनुशासनात्मक तथा कलात्मक वातावरण छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए आवष्यक होता है।
इस अवसर पर श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ० श्वेता राठी, प्रवक्ता, रूबी पोसवाल, ईशा अरोरा, सोफिया अन्सारी, अलीना सिद्दीकी, काजल मावी, आयशा गौर और ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

 

वांछित अभियुक्त सिखेडा पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
सिखेडा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिखेडा पुलिस द्वारा ३०५ बीएनएस के अभियोग मे वांछित चोर अभियुक्त की गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी मु०नगर के पर्यवेक्षण/कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा को थाना सिखेडा पर पंजीकृत मामले में वाछित अभियुक्त सादिक पुत्र जुल्फकार निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद भूड कस्बा खतौली थाना खतौली जिला मु०नगर को दाहखेडी बेहडाआस्सा रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से ०३ बन्डल काँपर तार (प्रत्येक बन्डल में लगभग ०१ कि०ग्रा०) तथा चोरी करने के उपकरण एक हथौडा, एक पाईप रिन्च, एक प्लास, दो पेचकस (छोटा,बडा), दो छैनी(छोटी,बडी), दो रिन्च, एक पाना, एक रैंती,एक ब्लैड(लोहा काटने वाला) रखे हुए है, ०१ मोटरसाईकिल हीरो स्पलैण्डर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रनवीर सिंह, बेदप्रकाश सिंह, है०का० सूरज सिंह, का०ग हरिओम सिंह शामिल रहे।

 

सीएमओ ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

गोष्ठी में दी जानकारी
मोरना। मोरना खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे किसानों को खरीफ की फसलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी व पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं को बीमारी से बचाव के उपाय बताये गये। साथ ही कृषि रोजगार परक बनाने पर बल दिया गया। नेशनल मिशन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एन्ड टेक्नोलॉजी के मिशन के अन्तर्गत आयोजित गोष्ठी में भारतवीर राठी ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले बीज की सही समय पर बुआई करें।सिंचाई के लिये ड्रिप विधि का प्रयोग करें।सहायक तकनीकी कृषि अधिकारी डॉ.रविन्द्र ने दलहन की फसलों व फसल अवशेष प्रबन्धन व गन्ने में होने वाले रोग व उनके उपाय के बारे में जानकारी दी व प्राकृतिक अथवा जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील कपूर ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से पशुओँ के बचाव के उपाय बताये। आर सेटी संस्थान के नीरज आर्य ने कृषि को रोजगार परक बनाने के उपाय बताये।बी टी एम सन्दीप कुमार ने किसानों से पंजीकरण कराने सहित अन्य जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के सुखबीर सिन, पिकेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, सतपाल सिंह, तारा सिंह, महक सिंह, सविता, निशान्त कुमार, जयवीर सिंह, राजपाल सिंह, विनय, राहुल, अशोक, रवि, योगेश, रविन्द्र, पीतम पाल आदि उपस्थित रहे।

 

सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम करे : चौधरी शाह आलम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान मजदूर (संयुक्त मोर्चा) की एक मीटिंग प्रदेश कार्यालय मिनाक्षी चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी महिपाल सिंह फौजी ने की। और संचालन राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार ने किया मीटिंग में किसानों को सम्बोधित करते हुए चौधरी शाह आलम ने कहा भारत में आए दिन महिलाओं के साथ शोषण वे बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोलकाता व उत्तराखंड रेप केस को लेकर की घोर निंदा महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाए सरकार। मीटिंग के बाद संगठन के विस्तार को लेकर लिए अहम निर्णय। मसरूर अहमद को सहारनपुर मंडल प्रभारी की कमान सौंपी। योगेश उर्फ कप्तान सिंह गुज्जर को सहारनपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। ओसामा को जानसठ युवा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। अनिल कुमार को नगर उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर नियुक्त किया। दीपक कुमार को ग्राम अध्यक्ष लुहारी खुर्द नियुक्त किया। चौधरी ताहिर को ग्राम अध्यक्ष ढांसरीं नियुक्त किया। इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने संगठन के पदाधिकारी को अस्वस्थ करते हुए कहां हम सब कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ किसान व मजदूर की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे ।

 

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया उद्घाटन
जानसठ। भगवंत इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज मे आयोजित वृहद रोजगात मेले का जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जानसठ क्षेत्र के 17 माइल स्टोन, बिजनौर दिल्ली हाइवे, गॉव केलापुर जसमौर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन कार्यक्रम के अतिथि एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर एवं कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान रालोद मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह,उद्यमी अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

उ.प्र.मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने 22 सूत्रीय मांग को लेकर ध्ांरना प्रदर्शन किया। 22 सूत्रीय मांग पत्र मे अवगत कराया कि जनपद मुख्यालय स्तर पर कलेक्टै्रट का नाम जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी/जनपद सचिवालय रखा जाये/घोषित किया जाए। कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान की जाये। विभागध्यक्ष, राजस्व परिषद के संस्तुति पत्र दिनांकित 28 सितम्बर 2016 व शासन द्वारा निर्गत अन्तरिम आदेश पत्र दिनांकित 7 जनवरी 2019 के क्रम में कलेक्ट्रेट करे पिशिष्ठ प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए कनिष्ठ सहायक का पदनाम परिवर्तित करते हुए कनिष्ठ सहायक वेतन बैण्ड-1 एवं ग्रेड पे 2800 रूपये,वरिष्ठ सहायक वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4200 रूपये, प्रधान सहायक वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4600 रूपये, प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4800 रूपये, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-3 एवं ग्र्रेड पे 5400 रूपये व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-3 एवं ग्रेड पे 6600 रूपये करने का शासनादेश निर्गत किया जाये। नवीन पेशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर जाये। मुख्य सचिव, उ.प्र.शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न उच्च स्तरीय बैठक दिनांकित 6 फरवरी 2019 में यहमतर के अनुसार उ.प्र.सरकार, वित्त विभाग से प्रख्यापित उ.प्र.सरकारी विभाग लिपिकीय संवर्ग सेवा नियमावली-2014 द्वारा प्रख्यापित नीति/पदोन्नति की प्रक्रिया से कलेक्ट्रेट संवर्ग को पृथक करते हुए नियमावली यथा-उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय लिपिक वर्ग सेवा द्वितिय संशोधन नियमावली 2011 को पूर्ववत लागू किया जाए। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा गया। इस दौरान उ.प्र.मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अम्मार हैदर, जिला महासचिव मनीष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमति सीता देवी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पकज कुमार, कोषाध्यक्ष शेखर वर्मा, जनेश्वर शर्मा, श्रीमति रमी मलिक, विजय कुमार,सचिन त्यागी, शौकत हुसैन, कुलदीप शर्मा, सुभाष राठी, परांजल भारद्वाज आदि पदाधिकारी व साथीगण मौजूद रहे।

 

बिजली के खम्भे में कार ने मारी टक्कर
मुजफ्फरनगर। तेजगति के साथ आ रही कार ने बिजली के खम्बे मे टक्कर मार दी। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपुर्ति बाधित हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार 33 केवी मंडी समिति के 3 केवी लाइन पोल पर एक कार ने जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। जिससे मंडी समिति बिजली घर की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने कई घन्टे मशक्कत की। तब कहीं जाकर पुनः विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। बताया जाता है कि इस मामले से घबराया आरोपी कार चालक अपनी कार मौके पर ही छोड कर फरार हो गया। जिसके सम्बन्ध मे जानकारी जुटाई जा रही है।

 

महिला की उपचार के दौरान मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उपचार के दौरान महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। महिला की मौत से क्षुब्ध परिजनो ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये ग्रामीणो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर निवासी राहुल कश्यप की पत्नि सोनी कश्यप को प्रसव पीडा होने पर रूडकी रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही तथा गलत ऑपरेशन के चलते महिला की मौत हो गई। विवाहिता सोनी कश्यप की डिलीवरी के दौरान हुई मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। इस मामले से गुस्साये परिजनो तथा ग्रामीणो ने जमकर हंगामा काटा। महिला की मौत तथा हंगामे की सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणो को समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शान्त हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच-पडताल के बाद इस सम्बन्ध में कार्यवाही सुनिश्चित हो सकेगी।

 

स्कूटी सवार घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त स्कूटी सवार एक युवक सडक हादसे मे घायल हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंच गए।

 

25 तक होगा राशन का वितरणRashan
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक-३४१४/आ०पू०रा०-निःशुल्क वितरण/२०२४ दिनांक २१ अगस्त, २०२४ में उल्लिखित किया गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-२०१३ योजनान्तर्गत माह अगस्त, २०२४ के सापेक्ष माह अगस्त, २०२४ में अन्त्योदय कार्डधारको को १४ किग्रा० गेहूँ व २१ किग्रा० चावल (कुल ३५ किग्रा० खाद्यान्न) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर ०२ किग्रा० गेहूँ व ०३ किग्रा० चावल (कुल ०५ किग्रा० खाद्यान्न) प्रति यूनिट निःशुल्क वितरण दिनांक ०७.०८.२०२४ से कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। कतिपय जनपदों में राशन कार्डधारको/उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण न होने के कारण, माह अगस्त, २०२४ के सापेक्ष उपरोक्त आवश्यक वस्तुओं के वितरण के कार्य की तिथि २५.०८.२०२४ तक विस्तारित की गयी है। दिनांक २५.०८.२०२४ तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। गोबाईल ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनांक २१.०८.२०२४ के साथ-साथ दिनांक २५.०८.२०२४ को भी उपलब्ध रहेगी। दिनांक २५.०८.२०२४ तक कार्डधारको को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अतः उपरोक्त के क्रम में जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार निर्धारित दिनांक २५.०८.२०२४ तक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से नियमानुसार निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर लें। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारको को आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 18 =