Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल में चोरों का आतंकः ट्रांसफार्मरों से तेल व अन्य सामान चोरी किया

मुजफ्फरनगर। चरथावल में जंगल में अलग-अलग स्थानों पर रखे दो ट्रांसफार्मरों से चोरों ने तेल व तार सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। खेतों में दोनों ट्रांसफार्मरों की खाली बाडी पड़ी मिली।

एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी की घटना से ग्रामीणों ने रोष है। घटना की जानकारी जेई व पुलिस को दी गयी है।

गुनियाजुड्डी गांव में किसान बिशन सिंह व वेदप्रकाश के खेतों में, नलकूप चलाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रांसफार्मर लगे थे। देर रात्रि में चोरों ने जोड़े से नीचे खेत में गिराकर दोनो ट्रांसफार्मरों को तोड़कर अंदर से तेल, कापर व कीमती सामान चोरी कर लिया।

नलकूपों पर आये दिन हो रही चोरी से परेशान किसानों का आरोप है कि पंद्रह दिन पूर्व भी चोरी हुई थी, लेकिन चोरों का सुराग नही लगा। रात्रि में विद्युत आपूर्ति न होने से दिन-प्रतिदिन चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।

रात्रि में जंगल में विद्युत आपूर्ति न देने के कारण भी चोर घटनाओं को आसानी से अंजाम दे रहे है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए, किसानों ने अधिकारियों से रात्रि में जंगल में दो फेस विद्युत आपूर्ति देने की मांग की है।

प्रातरू खेत पर पहुंचे किसानों ने चोरी की सूचना जेई व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। जेई ओपी कुशवाहा का कहना है कि रात्रि में विद्युत आपूर्ति न होना,चोरों को मददगार साबित हो रहा है।

इस चोरी से करीब आधा दर्जन किसान प्रभावित होंगे। वही इस चोरी से विभाग को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 12 =