समाचार (Muzaffarnagar News)
शातिरों के पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान ०१ लुटेरा अभियुक्त घायल सहित कुल ०३ अभियुक्त गिरफ्तार किया। फाइनेंश कर्मी के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण ।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रतनपुरी तेज सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस की सरधना रोड पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर लुटेरा अभियुक्त घायल सहित कुल ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गए ५८०००/- रुपये व ०१ सैमसंग टैबलेट, घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।२६ अगस्त को थानाक्षेत्र रतनपुरी के ग्राम नगला के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से नगदी लूटने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना से सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी ।
रात्रि को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा ग्राम रतनपुरी में रार्धना ध्सरधना रोड पर पुराने मकान के पास चौकिंग की जा रही थी । तभी ग्राम रार्धना की तरफ से ०१ मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी डालकर चौकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया । परन्तु मोटरसाइकिल सवार अचानक पुलिस टीम को देखकर सकपका कर मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तथा इस दौरान मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी ।
तभी तीनों बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तथा ०२ बदमाश खड़े होकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे तथा ०१ बदमाश मोटरसाइकिल के नीचे पैर दबा होने के कारण वहीं पड़ा रहा जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिससे ०१ बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश मौके से भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण सरफराज उर्फ पाजी पुत्र तौसीफ निवासी ग्राम नाहली थाना सरधना जनपद मेरठ ।(घायल), शाह आलम उर्फ छोटा पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम नाहली थाना सरधना जनपद मेरठ , दिलशाद पुत्र तिजारत निवासी ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरीके कब्जे से ५८०००/- रुपये नगद व ०१ सैमसंग टैबलेट, ०१ मोटरसाइकिल, ०३ तमंचे मय ०३ खोखा व ०६ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में निरी० सुभाष अत्रि मय एसओजी टीम, उ०नि० संदीप कुमार, गौरव मलिक, है. कां. कपिल कुमार, का. विकास कुमार, हेमन्त कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
नियुक्ति पत्र का वितरण
मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आज लोक भवन सभागार लखनऊ में किया गया। उक्त के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के एमडीए भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम व लखनऊ से लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधि माननीय विधान परिषद सदस्य श्रीमती वंदना वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोकदल संदीप मलिक, अधिकारियों में जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भगिया, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण कविता मीना, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) विभाग रवि, उपाध्यक्ष उद्योग जैस्मिन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पवन कुमार गोयल आदि की गरिमामय में उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जनपद में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा नव चयनित अवर अभियंता के पद पर नियुक्त अभ्यार्थी। रोहित कुमार, जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, केशोराम, सचिन देव धीमान, निर्देश कुमार, अंकुश कुमार, निशु तोमर आदि को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, एमडीए सचिव कविता मीणा, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, एसडीएम परमानंद झा आदि मौजूद रहे।
मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिका रवाना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा उत्तर-प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की उत्तर-पुस्तिका/
ओएमआर शीट को मूल्यांकन हेतु सुरक्षित रवाना किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा को ०२ पालियों में १६ परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया गया था। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उक्त परीक्षा को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराया गया तथा लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिका व ओएमआर शीट को सुरक्षित रखने हेतु कोषागार में स्ट्रांग रूम बनाया गया था जिसके लिये त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा उत्तर-पुस्तिका/ओएमआर शीट को मूल्यांकन हेतु भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनूरूप सीलबन्द कर बन्दबॉड़ी कन्टेनर वाहन में पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों के साथ सुरक्षित रवाना किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात/भर्ती परीक्षा नोडल अधिकारी श्री कुलदीप सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
31वां स्थापना दिवस आयोजित
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ३१वॉ स्थापना दिवस मनाया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने उपस्थित सभी व्यापारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर महेश चौहान,परमकीर्ति शरण, राजेंद्र सिंघल, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, राजेश गोयल, विशाल कालरा आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ पुनीत सिंघल द्वारा किया गया।
जैन समाज को राजनैतिक आरक्षण मिलना चाहिये – गौरव जैन
मुजफ्फरनगर। गौरतलब है कि आज देश में जब जातीगत जनगणना की बात हो रही है वैचारिक स्तर पर हम भी इसका समर्थन जरूर करते हैं लेकिन इस सभी के बीच जैन समाज के अधिकारों की बात करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है जहां शैक्षिक-आर्थिक-सामाजिक व अन्य कई मामलों में एक बहुत बड़ी जनसँख्या पिछड़ गयी है उन्हें सामाजिक व्यवस्था में आगे लाने हेतु हर प्रयास होना ही चाहिये वहीं दूसरी ओर जनसंख्या के आधार पर जो पीछे हैं उनका क्या होगा यह भी बड़ा सवाल है हालांकि शैक्षिक-सामाजिक व रोजगार के स्तर पर जैन समाज सक्षम है परन्तु राजनैतिक स्तर पर जैन समाज को कोई क्यों स्थान नही देना चाहता यह एक बड़ा सवाल है
जब तक जैनो का प्रतिनिधित्व सदन तक नही पहुंचेगा हमारे मुद्दों पर बात कैसे होगी,चूंकि आज जैनधर्म स्थलों-सन्तो-श्रद्धालुओं पर आज लगातार हमले हो रहे हैं व अन्य स्तर पर भी जैन समाज अनेको समस्याओ का सामना कर रहा है ऐसे में समाज की बात सदन तक व सदन के रास्ते देश तक कैसे पहुंचेगी यह आज एक चिंता का विषय बन गया है
हम आबादी के हिसाब से अल्पसंख्यक तो है लेकिन कई अल्पसंख्यक समाजो से हमारी संख्या फिर भी ज्यादा है व अपना सामाजिक व राजनैतिक महत्व जैन समाज अवशय रखता है व इसके प्रति जागरूक भी है साथ ही जैन समाज ने अनेको हॉस्पिटल-यूनिवर्सिटी-कॉलेज-समाज सेवी संस्थाओं के माध्यम से लगातार समाज में अपना योगदान दिया व देता रहेगा परन्तु आज की चिंताजनक परिस्थितियों को देखते हुए जैनो को अब अपने राजनैतिक अधिकार अवशय चाहिये व हम राजनीति में जैनो के लिए आरक्षण की मांग रखते हैं राज्यसभा-विधानपरिषद अथवा चुनाव लड़ाने की बात हो या आयोग के गठन हों सभी में जैनो संख्या व स्थान सुनिश्चि होना चाहिये ताकि हमारा प्रतिनिधित्व भी सदन तक पहुंच सकें।
ध्वज पताका पूजन हुआ
भोपा। सैकडो वर्षों से भोपा में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध श्री रामलीला मंचन की तैयारी आरंभ हो गई है मंगलवार को ध्वज पताका पूजन कर ध्वज यात्रा निकाली गई जिसका अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भोपा में ध्वज पताका यात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तरुण धीमान द्वारा पूजन के उपरांत किया गया। यात्रा रामलीला स्थल से आरंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई शिवालय मंदिर पहुंची। इस दौरान प्रसाद का वितरण किया गया। युवा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल कांत शर्मा ने बताया कि भोपा में श्री रामलीला का मंचन २७ सितंबर से १२ अक्टूबर तक किया जाएगा। तरुण धीमान ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ी झांकियां के प्रदर्शन से मानवता दया व सच्चाई को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर अनिल शर्मा, सुरेश धीमान, कुणाल वालिया, शुभम शर्मा, अमरपाल सैनी,अर्जुन, संजय कुमार, मनोज शर्मा, अभिषेक सैनी,हेमंत कुमार, योगेश सैनी, आशीष सैनी, आर्यन राठी, आदि उपस्थित रहे। पंडित अंकित शर्मा द्वारा पूजा संपन्न कराई गई व हनुमान स्वरूप में राहुल शर्मा रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी पटेलनगर स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे भारत विकास परिषद विराट शाखा, मुजफ्फरनगर के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुभारम्भ किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढाओ व बेटी बसाओ एक कार्यक्रम श्रृंखला है। जिसमे एक लघु नाटिका द्वारा समाज में संदेश पहुंचाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर मनीष गर्ग ने सभी छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए विशेष रूप से अपने परिवार के बुजुर्गो के साथ समय बिताने की सलाह दी गई।
बाईक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला कुन्दनपुरा निवासी गोपाल वर्मा पुत्र शोभाराम अपने चचेरे भाई मुकेश के साथ बाईक द्वारा रामपुर तिराहा की और किसी काम से जा रहा था कि इसी बीच वह गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
अजीब हरकतः काटने के लिए युवक दौडा, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर। मन्द बुद्धि युवक ने कई लोगों को काट लिया। स्थानीय निवासियों ने उक्त युवक को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उक्त युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला, हलका दोयम स्कूल, व महामाई मां मन्दिर, चूंगी नम्बर 2 पर आज सुबह लोगो के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई कि जब करीब 20-25 वर्ष के एक युवक ने पागलों की तरह हरकत करते हुए चूंगी नम्बर 2 पर कई लोगों को काट लिया। चर्चा रही कि इस मामले से गुस्साये कई लोगों ने उक्त युवक की पिटाई कर डाली। तथा उसे बैंच से बांध दिया। पीडित ने अपना नाम बालिस्टर पुत्र रंजन हरिजन निवासी गांव मखियाली थाना नई मन्डी बताया। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक बालिष्टर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा युवक के परिजनो को इसकी सूचना दी।
फरियादियों की समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल च्क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया।
दिव्यांगजनों त्रैमासिक पेंशन के लिए 15 तक करे खाते लिंक
मुजफ्फरनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने बताया कि समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराना है कि वित्तीय वर्ष २०२४-२५ में दिव्यांगपेंशन की प्रथम त्रैमासिक की धनराशि लाभार्थियों के खाते में प्रेषित की जा चुकी है। शासन व निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ के निर्देशानुसार अवगत कराना है कि दिव्यांगपेंशन की द्वितीय त्रैमासिक की धनराशि आधार बेस्डपेमेन्ट के माध्यम से बैंक खातों में प्रेषित की जायेगी। आधार बेस्डपेमेन्ट से तात्पर्य-जिस खाते में आधार लिंक होगा, उसी बैंक खाते में पेंशन की धनराशि प्राप्त होगी। अतः आप सभी से अपेक्षा है कि दिव्यांगपेंशन की द्वितीय त्रैमासिक किस्त जाने से पूर्व यानि दिनांक १५ सितम्बर २०२४ तक अपनी बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते में आधार लिंक व एन०पी०सी०आई० कराना सुनिश्चित करें।
चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चौकिंग अभियान। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र, ज्वैलरी शॉप आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में समस्त थानाध्चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानाध्चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों, ज्वैलरी शॉप एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी।
इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, एएस चौक व डॉग स्कवॉड टीम द्वारा कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया तथा कचहरी परिसर में खड़े वाहनो की चौकिंग की गयी तथा व संदिग्धों से पूछताछ की गयी। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गयी की कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
नशीले पदार्थो को नष्ट कर किया निस्तारण
भोपा। विभिन्न मामलों में जब्त किये गए नशीले पदार्थो को भोपा पुलिस ने अधिकारियों की उपस्थिति में नष्ट किया है। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देकर बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे लम्बित माल निस्तारण अभियान के अनतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी महोदय भोपा के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक रईसुल्ला खाँ,आकाश कुमार व हैड मुहर्रिर पवन शर्मा की मौजूदगी में मंगलवार को भोपा पुलिस द्वारा माननीय न्यायलय के आदेश के अनुपालन में वर्ष २००८ से २०२२ तक के कुल १४ एनडीपीएस के अभियोगों से सम्बन्धित कुल ३२ कि. ग्रा. डोडापोस्त चूरा, ८०० ग्राम चरस, ७० ग्राम सुल्फा व ३०० नशीली गोलियों को गड्घ्ढा खुदवाकर जलाकर दबाकर निस्तारण किया गया है।
हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर इंटर कॉलेज में जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग )का आयोजन शारीरिक शिक्षिका श्रीमती बबीता राणा के निर्देशन में हुआ जिसका शुभारंभ श्रीमती शैली रंजन जी द्वारा किया गया । हैंडबॉल प्रतियोगिता में वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा । और इन छात्रों का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसका आयोजन शामली मंडल मैं आगामी ८ सितंबर २०२४ को होगा । प्रतियोगिता को सफल बनाने में सत्यकाम तोमर ( निर्णायक) राहुल कुशवाहा (निर्णायक )प्रमोद सर, गया प्रसाद, अक्षय सर, श्रीमती रचना रावत ,श्रीमती प्रियंका शर्मा , श्रीमती अनुभा, श्रीमती सुमन श्रीमती अंजलि, श्रीमती सरस्वती का विशेष योगदान रहा।
बुजुर्ग हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। बस से उतरते वक्त बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार तितावी क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी नरेन्द्र शर्मा अपने पिता मोहरसिंह के साथ प्राईवेट बस द्वारा तितावी से मुजफ्फरनगर आ रहा था। कि शामली बस स्टैण्ड पर बस से उतरते वक्त बस के पायदान मे पैर अटकने से बुजुर्ग मोहरसिंह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
सम्मेलन का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जनपद-मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में 06 सितम्बर को भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में आशा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री डॉ.सोमेन्द्र तोमर मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06 सितम्बर 2024 को भोपा रोड पंजाबी बारात घर में आशा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा,विभाग डॉ.सोमेन्द्र तोमर मौजूद रहेंगे। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल मौजूद रहेंगे। जिला स्वास्थ्य समिति की और से उक्त आशय मे जानकारी दी गई है।
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाये जाने की मांग को लेकर हिन्दूवादी नेताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
आज दोपहर के वक्त कं्राति सेना, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी के पश्चात लाला लाजपतराय चौक से भारी भीड के साथ एकत्रित हो कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौपने वालो में ज्ञापन सौपने वालो मे ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ नेता पं.सजीव शर्मा, शरद शर्मा, देवेन्द्र चौहान, लोकेश सैनी, भूवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
10 खिलाड़ी छात्र चयनित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । जिला जिला स्तरीय अंडर-१९ सीनियर और अंडर-१७ जूनियर बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में १० खिलाड़ी छात्र चयनित किए गए। जो आगामी ६ सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज, सहारनपुर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह यादव के सहयोग से स्पोर्टस स्टेडियम में विजय कुमार शर्मा प्रधानाचार्य दीपचंद ग्रेन चौंबर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अण्डर-१९ संवर्ग में खिलाड़ी छात्र रोहित कुमार -जनता इंटर कॉलेज भोपा, आर्यन कुमार-किसान इंटर कॉलेज खरड़, शकील अहमद – इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, मोंटी तोमर – डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर प्रथम रहे जबकि अण्डर १७ संवर्ग में प्रियांशु- जनता इंटर कॉलेज भोपा, मोहम्मद जैद – इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, आर्यन कुमार – किसान इंटर कॉलेज खरड़, आर्यन शर्मा – दीपचंद ग्रेन चौंबर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, हरि कुमार-एस डी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर और शकील अहमद-इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर प्रथम रहे। संयोजक और प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने बताया आगामी ६ सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर में मण्डल स्तर पर भारोत्तोलन प्रतियोगिता होगी। जिसमें ये सभी खिलाड़ी छात्र प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन और जिला स्तरीय चयन ट्रायल में श्री राहुल राणा, श्री राहुल कुशवाहा, श्री सत्यकाम तोमर, श्री शुभम पाल, श्री आकाश कुमार, श्री अक्षय और श्री रमेश क्रीडा शिक्षकों के साथ ही स्पोर्टस स्टेडियम की कोच श्रीमती रेणु रानी ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
कार सवार श्रद्धालु घायल
भोपा। थानाक्षेत्र की तीर्थस्थली शुकतीर्थ में दर्शन के लिए आए कार सवार चार श्रद्धालु थानाक्षेत्र के गांव रहमतपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल एक श्रद्धालु को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया है। वही तीन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। हरियाणा के जनपद यमुनानगर के गांव अलीशेरपुर माजरा निवासी विक्रम सिंह अपने छोटे भाई चमनलाल और गांव निवासी बलजिंद्र सिंह व सत्यानंद सस्वती के साथ भोपा थानाक्षेत्र की तीर्थनगरी शुकतीर्थ में दर्शन के लिए आए थे। दोपहर सभी अपनी कार में सवार होकर वापिस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार थानाक्षेत्र के गांव रहमतपुर में पहुंचे तो अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कार चालक चमनलाल ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसके कारण कार का टायर फट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के चलते विक्रम सिंह को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।


