Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: नशीले पदार्थो को भोपा पुलिस ने नष्ट कर किया निस्तारण

भोपा।(Muzaffarnagar) विभिन्न मामलों में जब्त किये गए नशीले पदार्थो को भोपा पुलिस ने अधिकारियों की उपस्थिति में नष्ट किया है। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देकर बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे लम्बित माल निस्तारण अभियान.

उपनिरीक्षक रईसुल्ला खाँ,आकाश कुमार व हैड मुहर्रिर पवन शर्मा की मौजूदगी में मंगलवार को भोपा पुलिस द्वारा माननीय न्यायलय के आदेश के अनुपालन में वर्ष २००८ से २०२२ तक के कुल १४ एनडीपीएस के अभियोगों से सम्बन्धित कुल ३२ कि. ग्रा. डोडापोस्त चूरा, ८०० ग्राम चरस, ७० ग्राम सुल्फा व ३०० नशीली गोलियों को गड्घ्ढा खुदवाकर जलाकर दबाकर निस्तारण किया गया है।

 

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चौकिंग अभियान। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र, ज्वैलरी शॉप आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ।

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में समस्त थानाध्चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानाध्चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों, ज्वैलरी शॉप एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी।

इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, एएस चौक व डॉग स्कवॉड टीम द्वारा कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया तथा कचहरी परिसर में खड़े वाहनो की चौकिंग की गयी तथा व संदिग्धों से पूछताछ की गयी। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गयी की कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − four =