News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुठभेड में दो शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना नई मंडी पुलिस व बदमाशो के बीच चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाशो के पास से १० लाख रुपये के चोरी के माल सहित अवैध शस्त्र भी किया बरामद। जनपद में एसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर की पुलिस शातिर एवं वांछित अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रही है इसी कड़ी में आज थाना में मंडी पुलिस व शातिर बदमाशों के बीच बागोंवाली चौराहे के पास चैकिंग के दौरान एक क्रेटा कार सवार दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए साथ ही घायल बदमाशों के पास से पुलिस टीम के द्वारा चोरी के माल सहित क्रेटा कार और अवैध शस्त्र भी बरामद किया है। वहीं घटना के संबंध में सीओ मंडी रूपाली राव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नई मंडी क्षेत्र के बागोवली वाली चौराहे पर थाना नई मंडी पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान सामने से आती हुई एक क्रेटा कार को चेकिंग हेतु रोकने का इशारा किया गया लेकिन क्रेटा कार सवार बदमाश रुके नहीं और अपनी कार को लेकर भागने लगे इसके पश्चात पुलिस टीम के द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। बदमाशों के द्वारा अपने आप को पुलिस टीम से घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची इसके पश्चात पुलिस टीम के द्वारा अपनी जान की बगैर परवाह किए बदमाशों की रेंज में घुसकर फायर किया जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पकड़े गए घायल बदमाशों के नाम जयवीर और समीर है इनके पास से जो क्रेटा कार बरामद हुई है इसमें से दो एक्स्ट्रा नंबर की प्लेट बरामद हुई है जो एक राजस्थान नंबर की और एक एमपी नंबर की है साथ ही बदमाशों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है जिसका थाना नई मंडी पर मुकदमा दर्ज है।पकड़े गए इन बदमाशों के पास से तकरीबन १० लाख रुपए के ज्वेलरी में इस्तेमाल होने वाले स्टोक्स शत प्रतिशत बरामद किए गए हैं,यह यहां से भागने की फिराक में थे जिनको चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है इसी के साथ-साथ उनके पास से तमंचे व कारतूस भी बरामद किया गया है, इन लोगों के द्वारा थाना नई मंडी क्षेत्र के एक ढाबे से ३० तारीख को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

 

गोगा म्हाढ़ी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी सिटी ने लिया जायजाMuzaffarnagar News
चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थानाक्षेत्र चरथावल के अन्तर्गत ग्राम दूधली स्थित गोगा म्हाढ़ी मेला की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद के थानाक्षेत्र चरथावल के अन्तर्गत ग्राम दूधली में जाहरवीर गोगा म्हाढ़ी पर प्रतिवर्ष ०४ दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व अन्य जनपदों से श्रद्धालु आतें हैं। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम दूधली स्थित गोगा म्हाढ़ी मेले की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को सुरक्षा-व्यवस्था सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। महोदय द्वारा मेले में पेयजल, बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस आदि की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चोरी व स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिये अधीनस्थों को पुलिस पेट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा- निर्देशों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव, प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल जसवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

वरिष्ठ समाजसेवी के निधन पर जताया शोक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई बैठक में व्यापार संगठन के नगर पालिका मार्केट एसोश इकाई के संरक्षक ज्ञानी गुरुवचन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई,
प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि ज्ञानी गुरबचन सिंह सामाजिक, धार्मिक व मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे वह हमेशा सर्व समाज की सेवा हेतु तत्पर रहते थे उनके आकस्मिक निधन से व्यापारी व सर्व समाज को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सराफा एसो० पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल,जिला मंत्री विक्की अरोरा,नगर युवाध्यक्ष मयंक गोयल,जिला युवा मंत्री भूपेंद्र गोयल,अनिल सिंघल,शिवकुमार सिंघल सहित अनेकों पदाधिकारियों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई

 

गुड मॉर्निंग पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया
पुरकाजी। गुड मॉर्निंग पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस सर्व पल्ली राधा कृष्णन पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिवस कैक काट कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चो ने स्कूल को सुंदर रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया व् बच्चो ने कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया। बच्चो ने अपने शिक्षको को उपहार भेट कर उनसे आशीर्वाद लिया। पंडित भानू शर्मा ने बच्चो को के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में श्री मति अनिता शर्मा .पंडित भानू शर्मा मनु मालिक कुलसुम फरीदी उजमा फरीदी बुशरा शानू शालू तनु तजकिरा खान का सहयोग रहा .

 

हर्षोल्लास से एसडी इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। ०५ सितम्बर २०२४ को पूर्व उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस को एस० डी० इण्टर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में विद्यालय प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह जी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय सिंह के निर्देशन में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।विद्यार्थियों को गुरु शिष्य परम्परा का बोध कराया और बताया कि एक शिक्षक समर्पण,निष्ठा भाव से मोमबत्ती की तरह स्वयं जलकर दूसरों(विद्यार्थियों) को ज्ञान रूपी प्रकाश देता है। इस अवसर पर सर्व अनिल मित्तल,मनीष गर्ग, अरविन्द कुमार,सहस्र पाल सिंह,तेजपाल सिंह उपाध्याय, अशोक सैनी, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, मुजफ्फर अली, श्रीमती रश्मि चौधरी, रीतू कुमारी, प्रेरणा शर्मा, ज्योति, शालू शर्मा आदि शिक्षक/शिक्षिकाए और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

राष्ट्रीय पोषण माह शुरू
मुजफ्फरनगर। सातवें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह ’’कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा.वीरपाल निर्वाल अध्यक्ष..जिला पंचायत.मु.नगर ने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान की गई और गोद भराई कराई गई और मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का सजीव उद्बोधन सुना । जिला अधिकारी श्री अरविंद मल्लपा बंगारी, सी. डी. ओ. श्री संदीप भागिया , डी.पी.ओ श्री संतोष कुमार शर्मा सहित अनेक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रही ।

 

शिक्षकों का रोटरी क्लब ने किया सम्मान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा स्ष्ठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शिक्षकों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष कौशल कृष्ण ने समाज और देश के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष श्रीमति दीपा खन्ना जी ने लगभग ४५ शिक्षकों को रोटरी क्लब द्वारा नेशन बिल्डर अवार्ड देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम संयोजक रो राजकुमार गुप्ता अधिवक्ता एवं रो मनोज कुमार गुप्ता रहे इस अवसर पर मुरादाबाद से पधारे रो अनिल खन्ना, रो अभिषेक खन्ना, कोषाध्यक्ष रो अतुल अग्रवाल सीए, रो सुनील अग्रवाल, रो सुशोभ बिंदल, राकेश राठी, कुलदीप भारद्वाज,सुनील गर्ग, निशंक जैन, प्रगति कुमार, एनी रितु गुप्ता, कॉलेज से डायरेक्टर डा सिद्धार्थ शर्मा, ऋचा तिवारी आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव रो नरेश शर्मा ने सभी आंगतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

लायंस क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने मनाया शिक्षक दिवस
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब उन्नति के तत्वाधान में शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली डाक्टर राधाकृष्ण जी को आज उनके जन्मदिन पर याद किया गया, इसी उपलक्ष्य पर क्लब द्वारा नगर के प्रमुख शिक्षकों को उनके शिक्षण स्थान एवम घर पर शाल उढ़ा कर व सम्मान चिन्ह एवम फूलों के बुके देकर सम्मानित किया गया ।इस क्रम में आज ६ अध्यापकों, अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया, सम्मानित किए गए अध्यापकों में डॉ० सविता सिंह प्रिंसिपल एसडी गर्ल्स इन्टर कॉलेज झांसी की रानी, श्रीमती रीना अग्रवाल डायरेक्टर सिप अबेकस स्कूल, रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ० एसके गुप्ता डीएवी डिग्री कॉलेज,डॉ० अखिलेश शर्मा प्रिंसिपल लाला जगदीश प्रसाद इन्टर कॉलेज, डॉ० प्रवीण सैनी प्रोफेसर डीएवी डिग्री कॉलेज, श्री हरचंद सिंह अध्यापक सीए स्टूडेंट्स गांधी कालोनी आदि सभी को सम्मानित किया गया इस उत्तम कार्य के लिए सीए अजय अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट मुख्य सचिव, लायन्स क्लब उन्नति अध्यक्ष सीए मनीष बंसल, लॉ० अनिल कंसल (क्लब मार्केटिंग कम्युनिकेशन चौयरमैन एवम डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर), सचिव लॉ० अमित मित्तल, लॉ० ममता अग्रवाल, लॉ० प्रतिभा बंसल,लॉ० अमित गर्ग पूर्व अध्यक्ष एवम उद्योगपति आदि ने शिक्षकों को सम्मानित करने में विशेष योगदान दिया, इस सम्मान को सभी शिक्षकों ने दिल से सराहा एवं बहुत बहुत आशीर्वाद दिया।

 

शिक्षक दिवस पर शानदार आयोजन
मुजफ्फरनगर। वर्ल्ड विजन में छात्रों द्वारा बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें शिक्षकों की महत्ता का बखान हुआ। सभी का निष्कर्ष था कि गुरु का दर्जा ही सबसे ऊँचा होता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यापकों के सम्मान में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अलग-अलग प्रतियोगिताएँ भी हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मृणालिनी अनंत ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होने कहा कि शिक्षा देना ही अध्यापक का ध्येय नहीं है बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी व समाज का सर्वांगीण विकास करना भी अध्यापक जीवन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। मंच का संचालन लाक्षा व कृतिका अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी साथी छात्रों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

रामलीला की तैयारियों पर चर्चा
छपार। श्री रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी (रजि०) छपार की मीटिंग संपन्न हुई जिसमे वर्ष २०२३ की रामलीला का आय,व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया प्रबंधक श्रवण गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष २०२४ की रामलीला भी कलाकारों के द्वारा २९ सितंबर रात्रि ८ बजे से प्रारंभ की जायेगी कल रात्रि ८ः०० बजे से ही रिहर्सल भी प्रारंभ की गई जो २७ सितंबर तक प्रतिरात्रि चलेगी और १२ अक्टूबर को दशहरे का पावन पर्व रावण के पुतले का दहन करके भव्य रूप से मनाया जायेगा इस वर्ष कलाकरों के द्वारा मंच के विशेष साज सज्जा की जायेगी मंच विशेष रूप से लगाया जायेगा। कल की मीटिंग में अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, प्रबंधक श्रवण गुप्ता, डायरेक्टर रुचिन शंकर गोयल, उपडायरेक्टर रोहित राजपूत, उपप्रबंधक मुकेश कर्णवाल, पवन गोयल, सोनाथ त्यागी, तेलुराम आर्य, अशोक गुप्ता बड़ेलाल, संरक्षक माँगेराम नायक, मुख्य निर्देशक राजेंद्र गुप्ता , विपुल शंकर गोयल, अश्वनी आर्य, सचिन नायक फोजी, विक्की नायक आदि मौजूद रहे।

 

मिठाई खिलाकर दी विदाई
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने थाना परिसर के प्रांगण में आज अपने कॉस्टेबल चालक संदीप कुमार का थाना नई मंडी पर ट्रांसफर होने पर उन्हें मिठाई खिलाकर व फूल माला पहनाकर विदाई दी साथ ही इस मौके पर थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

 

शिक्षक दिवस पर किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। वैदिक संस्कार चेतना केंद्र, संतोष विहार में शिक्षक दिवस पर 28.5 साल से धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह व राज्य शिक्षक पुरुस्कार से अलंकृत आचार्य गुरुदत्त आर्य जी को सम्मानित किया गया इस अवसर पर महेश आर्य तथा डॉ राय साहब आर्य ओम दत्त आर्य, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
खतौली। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कराने के प्रयास मे जुट गई है।
जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र की चौकी भैसी के नेशनल हाईवे 58 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजनो को इस हादसे सेअवगत कराया जा सके।

 

जाहरवीर गोगाजी के मेले का हुआ शुभारंभ
श्रद्धा व विश्वास के साथ मांगी मन्नत पूरी होती है
—तीन दिवसीय लगता है मेला
–कई राज्यो के लोग मेले में पहुंचकर निशान व प्रसाद चढ़ाते है
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्व सांसद संजीव बालियान गांव में पहुंचे ओर शहीद स्मारक पर शहीद हुए दोनों भाइयों को किया माल्यार्पण ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने ढोल नगाड़ों के साथ किया पूर्व सांसद संजीव बालियान का जोरदार स्वागत। इस अवसर पर ब्रजपाल सिंह पुंडीर एवं रामफूल सिंह पुंडीर ने सभी अथितियों का किया अभिनंदन।
जनपद मुजफ्फरनगर के विकासखंड चरथावल के ग्राम दूधली स्थित श्री जहारवीर गोगा महाड़ी पर लगने वाला तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला का शुभारम्भ बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद बीजेपी संजीव बालियान एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप संघर्ष समिति नरेंद्र मुखिया, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य राहुल चौहान, जिला पंचायत सदस्य अमित रावल, जिला पंचायत सदस्य डॉ० विपिन त्यागी, सहकारी समिति चेयरमैन राजरानी, ठाकुर विनोद पुंडीर ग्राम प्रधान रोनी हाजीपुर, ठाकुर लोकेश पुंडीर ग्राम प्रधान बिरालसी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, भाजपा नेता प्रमोद पुंडीर, दिव्यप्रताप सोलंकी, राजकुमार राणा, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष लोकेश पुंडीर एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे। इस मेले में हरियाणा,राजस्थान,चंडीगढ़ सहित कई दूसरे प्रदेशो से यहाँ लाखो श्रद्धालु आकर मन्नते मांगते है और प्रसाद चढाते है ।बुजुर्गो का कहना है कि यहां पर मांगी गयी मन्नते भगवान की कृपा से पूर्ण हो जाती है मेले के अवसर पर गाँव में उत्साह जैसा माहौल रहता है ग्रामीणों द्वारा जगह जगह प्याऊ लगाकर व युवा वर्ग के द्वारा श्रद्धालुओं के ऊपर कड़ी धूप में पंखा झूलाकर सेवा करते है ।।
मुजफ्फरनगर से करीब ३० किमी की दुरी पर ग्राम दुधली स्थित है ग्राम दूधली में हजारो वर्षो पुरानी श्री जहारवीर गोगा महाड़ी स्थित है बताया जाता है कि ग्राम दुधली का माजरा आलमगीर पुर का एक व्यक्ति बागड़ गया था ओर वह व्यक्ति वहां से पांच ईंटे लाया था जब वह ग्राम दूधली के जंगल में पहुंचा तो उसे थकान महसूस हुई तो वह उन ईंटो को महाड़ी वाले स्थान पर रखकर आराम फरमाने लगा था जब आराम कर वह वापस जाने लगा तो वह ईंटे वहां से उठ नही पायी थी तभी यहां महाड़ी स्थापित कर दी गयी थी और इस महाड़ी पर हर वर्ष तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है इस वर्ष श्री जहारवीर गोगा पीर महाड़ी पर लगने वाला तीन दिवसीय मेला ५ अगस्त को लगा ।मेले में श्रद्धालुओं को प्रसाद चढाने के लिए लाइन में खड़े रहकर घण्टो इन्तजार करना पड़ता है ।म्हाड़ी के बाहर मेले में प्रसाद,खेल खिलौनों सहित सहित,झूले व सर्कस की दुकाने भी लगती है । लाखो की संख्या में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गांव की साफ सफाई को लेकर ग्राम प्रधान की प्रशंसा की है कहां है कि अबकी बार ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर के द्वारा गांव में सफाई को लेकर ग्राम प्रधान की प्रशंसा की गई मेरे लिए सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन में भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है।

 

शिक्षक दिवस समारोह का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री कुन्दकुन्द जैन इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनुराग जैन के मार्गदर्शन में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। छात्र छात्राओ ने अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा पूर्वक नमन किया तथा उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शिक्षक शिरोमणि राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष नमन करते हुए माल्यार्पण किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्रों को अपने प्रेरणादायी उद्धबोधन में प्रधानाचार्य अनुराग जैन तथा महेंद्र पांडे प्रवक्ता ने बताया कि ५ सितंबर के दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती होती है।वह खुद एक बहुत अच्छे शिक्षक थे। अतः उनका जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने का दिन होता है। शिक्षक हमारे जीवन के स्तम्भ और मार्गदर्शक होते हैं। वहघ् हमें ज्ञान प्रदान करके हमारे जीवन को संवारते हैं और उसे दिशा देते हैं। शिक्षक सभ्य समाज का निर्माण करते हैं। इसलिए हम चाहे कितने भी बड़े क्यों नहीं हो जाएं हमें अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना हृदय में रखनी चाहिए। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति अपनी भावना व्यक्त की तथा अपनी कर्तज्ञता दिखाई आज के समारोह में दलीप सिंह राजकुमार जैन अजय जैन सुधीर पांडे डा.अमित जैन सत्येंद्र मलिक सुरेश यादव हितेश कुमार चंदन शर्मा अतुल प्रताप विकास मोतला जे.पी. गौतम रूपक वर्मा मोनिका शर्मा इन्दु जैन प्रियंका जैन रामनिवास शर्मा मोहित विकास सुमित संध्या नागर नेहा जैन मीनाक्षी बबीता नूतन शिखा सैनी लवी गौरव मनोज पायल अंशु सहित समस्त कॉलेज परिवार का सहयोग रहा। कॉलेज प्रबंधक राजीव जैन तथा मुकेश जैन ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का आहवान किया। शिक्षिका दीप जैन ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। संचालन शिक्षक रूपक वर्मा ने किया।

 

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने जातिगण जनगणना जाति आधारित गणना कराने के सम्बन्ध मे व निजीकरण के विरोध मे, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए व सामजिक, आर्थिक, शैक्षिक व राजनैतिक न्याय आदि को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव शाहनवाज खान के नेतृत्व मे कचहरी परिसर मे एकत्रित भाकपा के कार्यकर्ताओ ने सांकेतिक धरना दिया। तथा ज्ञापन सौंपा। जिसमें अवगत करया कि जाति आधारित जनगणना सामाजिक न्याय हेतु अति आवश्यक है। इसलिए अविलम्ब जातीय जनगणना करायी जाए। जिससे देश के दबे, कुचले पिछडे समाज को उसका हक मिल सके। निजीकरण महोदय, अपने जन्मकाल से ही पूंजीवाद व निजीकरण की अंधसमर्थक रही। भाजपा हर स्तर पर सार्वजनिक सम्पत्तियों को बेचने की पक्षधर रही है। अभी अभी केन्द्र सरकार ने लगभग 1 दर्जन पब्लिक सैक्टर यूनिट की हिस्सेदारी को पूंजीपतियों के स्वामित्ववाली कम्पनियों को बेचने की योजना बनाई है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी इस निजीकरण को देश की जनता पर कुठाराघात मानती है व हर स्तर पर इसका प्रबल विरोध करेगी। उत्तर प्रदेश मे भी सरकारी होटलों की बिक्री और केन्द्रीय उपकर्मा को बेचे जाने की आगामी आन्दोलनो के मुददो मे शामिल किया जाएगा और धार्मिक विभाजन, नाम परिवर्तन व बुल्डोजर की ऑड से जनता की सम्पत्तियों को पूंजीपतियों को सौंपे जाने को लेकर भाजपा और उसकी सरकारों को बेनकाब किया जायेगा। ज्ञापन सौपने वालो मे बबलिश कमार, मन्जू कुमार, इनाम अन्सारी,कामरेड छोटे खॉं, सुभाष चन्द शर्मा, वेदप्रकाश अरोरा, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

जनपद में भाजपा बनायेगी 3 लाख सदस्यः सोमेंद्र तोमरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी के मुजफ्फरनगर जनपद प्रभारी एवं प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा का 2 सितम्बर से सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा का सदस्य बनाया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य जनपद में तीन लाख सदस्य बनाने का है। 2015 में एक करोड़ 86 लाख सदस्य बनाये गये थे। 2022 में तीस लाख नये सदस्य बनाये गये। इस बार 3 करोड 3 लाख का लक्ष्य है। इस बार 1 करोड 83 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है हम सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश के 11 हजार 786 मंडलों पर कार्यशाला आयोजित करेंगे यह अभियान 25 सितम्बर तक चलेगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से पुनः शुरू होगा। अक्टूबर माह में जो ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता सदस्य बनायेगा उसे सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा लोग भाजपा से लगातार जुड रहे है। उनसे जब पूछा गया कि जब पार्टी प्रत्येक व्यकित को न्याय दिला रही है तो उनकी पार्टी के एक प्रवक्ता की एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है इस पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का कार्यकर्ता भी गलती करता है तो वह भी बराबर है। सभी के साथ न्याय किया जायेगा। प्रेसवार्ता में जनपद के प्रभारी एवं पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप पाल, जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, डा. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, विजय सैनी, अचिन्त मित्तल, पवन अरोरा, अनिल राठी प्रमुख, अभिषेक गुर्जर, अक्षाय पुण्डीर प्रमुख, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रभ्मोहन तायल, सुधीर खटीक आदि मौज्ूद रहे।

 

सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित
मीरांपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निमित मीरापुर विधान सभा के बेहडा सादात मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान में गति देने के लिए बैठक आहूत की गई जिसमे मुख्यतिथी के रूप में श्री सचिन सिंघल जी जिला मंत्री भाजपा अभियान मोर्चा प्रभारी और मनोज पांचाल विश्वकर्मा जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्यता अभियान जिला संयोजक और जयकर्ण गुर्जर जिला महामंत्री,मंडल अध्यक्ष सनोज प्रजापति, अनमोल कपसिया, ब्रह्मपाल कश्यप मास्टर जी,ओर मंडल अध्यक्ष ,अभियान मंडल संयोजक, सह संयोजक और कार्यक्रता उपस्थित रहे

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + seventeen =