Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओ ने डा. संजीव बालियान को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओ ने केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान को एक ज्ञापन सौपा।

सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव बिजेन्द्र सिंह मलिक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आज सिविल बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर द्वारा हाईकोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आहवान पर सिविल बार एसो.,मुजफ्फरनगर के महासचिव बिजेन्द्र सिह मलिक के नेतृत्व मे एक जन जागरूकता अभियान चलाया गया

जिसके तहत सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अधिवक्तागण इकटठा होकर प्रका चौक पहुंचे तथा हाईकोर्ट बैंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्यों जरूरी है इस सन्दर्भ मे सामान्य जनों को अवगत कराया गया 

उपरोक्त के सम्बन्ध में लिखित अपील जनसामान्य को वितरित की गई,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग चार दशको पुरानी है यह मांग सामान्य जन की मांग है।

किसी भी वादकारी को पश्चिमी उत्तरी प्रदेश से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए 500 से 700 किलोमीटर का सफर तय करना होता है जो कि बहुत कष्टदायक तथा सरकार की नीति सस्ता और सुलभ न्याय व जस्टिस एट दी डोर स्टैप की भावनाओं के विपरीत है।

अपील द्वारा जन-प्रतिनिधि,प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक जो इस लोकतान्त्रिक देश का मजबूत स्तम्भ है, से भी हय विनती की गई कि वह जनसामन्य की इस मौलिक एवं न्यायिक मांग का समर्थन करते हुए तथा हाईकोर्ट बैंच की शीघ्र स्थापना हेतु संगठन को सहयोग करें।

केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान को ज्ञापन सौपने वालो मे अधिवक्ता खजान सिह चौहान,जितेन्द्र पाल सिह, नेत्रपाल सिह, बालेश कुमार तायल,सतेन्द्र लैरी, सतेन्द्र कुमार,प्रवीण खोखर, राजसिह रावत,श्यामबीर सिह, नीरज ऐरन, आदेश सैनी, अनुराग त्यागी,सुधीर कुमार गुप्ता, विष्णु,प्रवीण,मनोज कुमार त्यागी,सोहनलाल,राकेश पाल, राममनु, प्रताप आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + four =