वैश्विक

जितेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी के असम दौरे को लेकर निशाना साधा, यह फिल्म की शूटिंग जैसा

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के असम दौरे को लेकर निशाना साधा है। जितेंद्र सिंह ने प्रियंका गाधी की ओर से चाय की पत्तियां तोड़े जाने को लेकर कहा कि यह फिल्म की शूटिंग जैसा दिख रहा था, क्योंकि इस समय ऑफ सीजन चल रहा है।

बीजेपी नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ऑफ सीजन में चाय की पत्ती तोड़ रहीं थी, ऐसा लगता है कि जैसे एक फिल्म की शूटिंग की जा रही है।

बता दें कि प्रियंका गांधी इस हफ्ते की शुरुआत में दो दिनों के लिए असम दौरे पर गईं थीं। जहां उन्होंने चाय बागान में काम करने वालों लोगों के साथ चाय की पत्ती तोड़ते हुए नजर आईं थीं।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि असम के लोग कांग्रेस के सरकार में हुई हिंसा और हमलों को नहीं भूले हैं। इसलिए असम में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस के दौर में असम में हिंसा और हड़ताल आम बात थी। आज के दौर के बच्चे भूल गए हैं कि सच में उस समय ऐसा माहौल था। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूचि के कारण संभव हो पाया है।

वहीं, चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता एक प्रक्रिया के तहत आते हैं, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम पर फैसला किचन में होता है।

हमारे गठबंधन की कोशिश है कि 100 से अधिक सीटें खाते में आएं। बता दें कि असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोटिंग होगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 15 =