मुजफ्फरनगर में आदर्श महिला बैरक और महिला चौकी का डीएम ने किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। महिला दिवस के अवसर पर पूरे देश के साथ साथ जनपद मुजफ्फरनगर में भी महिलाओ को लेकर आज विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला थाना परिसर में महिला आदर्श बैरक की शुरुआत की । इस महिला आदर्श बैरक का शुभारंभ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीता काट कर किया। इस महिला आदर्श बैरक में महिला पुलिसकर्मियों के लिए बैरक में सुधार लाते हुए एक साफ सुंदर व मूलभूत सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरक तैय्यार किया गया है।
महिला आरक्षी/मुख्य आरक्षीगण @muzafarnagarpol के लिए मौजूदा बैरक व्यवस्था में सुधार लाते हुए, मुज़फ्फरनगर के महिला थाना में एक मॉडल/आदर्श बैरक तैयार किया गया जिसमें प्रयास किया गया है कि महिला पुलिसकर्मियों को एक साफ, सुंदर व मूलभूत सुविधाओं युक्त आदर्श बैरक मिल सके। pic.twitter.com/z2TnNncgm8
— News & Features Network (@mzn_news) March 8, 2021
इस महिला आदर्श बैरक में महिला पुलिसकर्मियों को प्रत्येक महिला पुलिस कर्मी के लिए डबल स्टोरेज बेडसाइड ओर अलमारी,व्यक्ति गत सेफ, लाइट के लिए बेडसाइड स्विच,व्यक्तिगत चार्जिंग पॉइंट, हैंगर युक्त अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, अटैच वाशरूम, नए गद्दे ओर तकिए, रूम हीटर ओर टीवी की सुविधा दी गयी है।
वहीं आज जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में ३ महिला पुलिस चौकियां का उदघाटन भी डीएम व एसएसपी कर रहे है जिससे दूरस्थ क्षेत्रो कि महिलाओं को शहरी क्षेत्र के महिला थाना की बजाय अपने आस पास के क्षेत्र की महिला पुलिस चौकी पर ही त्वरित न्याय मिल सके। ये जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने पूरे महिला बैरक का घूम घूम कर निरीक्षण किया ओर जनपद मुजफ्फरनगर कि महिलाओं को महिला दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, महिला थाना इंस्पेक्टर निधि चौधरी, आरआई मोहम्मद नदीम, आरआई अब्दुल रहीस खान, ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीर अभिमन्यु सिंह सहित महिला व पुरुष पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर शासन के आदेश पर बनाई गई समिति को कोतवाल ने जरूरी बातें बताई। कहा कि कमेटी क्षेत्र में महिलाओं को लेकर हो रही समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस का सहयोग करे।
प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने गठित समिति की सदस्यों संग बैठक की। कहा कि समिति महिलाओं के प्रति होने वाले घरेलू हिसा के निराकरण में पुलिस का सहयोग करे।
महिला डेस्क पर आने वाली पीड़िता की समस्या का समाधान कराए। इस दौरान एसएसआइ रघुराज सिंह, रानी सलमानी, रेशमा, मुकुल, शाहिदा, ओमबीरी व जूली आदि मौजूद रहे।

