महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल स्थित मैदान से आज स्वास्थय विभाग की तरफ से आज महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए सीएमओ एस के अग्रवाल डॉ गीतांजलि वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली
यह रैली टाउन हॉल से शुरू होकर शिव चौक कोर्ट रोड झांसी रानी चौक होते हुए वापसी टाउन हॉल पर समाप्त हुई इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल ने हरि झंडी दिखाकर रैली कि शुरुआत की
रैली के सामने माइक से महिलाओं के बारे में उपलब्धियां बताते हुए यह रैली निकली इसमें सभी महिलाओं ने अपने विचार रखे और कहा कि योगी सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रही है
जनपद के अंदर महिला हेल्पलाइन डैस्क पुलिस थानों में बनाई गई है पिंक बूथ बनाए गए हैं वहीं जगह-जगह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था हर चौराहे पर रहती है
कभी भी किसी भी महिला को कोई समस्या होती है तो बिना नाम सार्वजनिक किए बिना ही पुलिस उनकी सहायता करती है ।
रैली में सीएमओ एसके अग्रवाल, डॉक्टर गीतांजलि वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी सविता डबराल,समाजसेवी सोनिया लूथरा ,समाजसेवी रीना अग्रवाल, समाजसेवी बीना शर्मा सभी आशा व ए एन एम स्वास्थय विभाग का महिला स्टाफ सहित जनपद की सभ्रांत महिलाएं मौजूद रही।

