News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

8 थानों के प्रभारी किये बदले, कई दरोगाओं को मिला चार्ज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को एक दर्जन पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है,जिनमे ८ थानों के थाना प्रभारी भी बदले गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को चार्ज से हटाते हुए अपराध शाखा में स्थानांतरित कर दिया है और मंसूरपुर के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है जबकि खतौली के प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया को मंसूरपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। थाना शाहपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा को खतौली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है जबकि पुरकाजी के थाना अध्यक्ष सुनील कसाना को शाहपुर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। तितावी के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव को छपार का प्रभारी निरीक्षक और थाना बुढ़ाना की परासोली चौकी के चौकी प्रभारी जयवीर सिंह को पुरकाजी का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फुगाना के थाना अध्यक्ष सत्यनारायण दहिया को एंटी नारकोटिक्स सेल का प्रभारी बनाया गया है और एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी अखिल चौधरी को एसओजी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रोहाना चौकी के प्रभारी गजेंद्र सिंह को फुगाना और रामलीला टिल्ला के चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र भाटी को तितावी का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।छपार के प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी को गैर जनपद में स्थानांतरित होने के कारण कार्य मुक्त कर दिया गया है।

 

रिश्वत लेने का आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एंटी करप्शन टीम ने तहसील सदर मे तैनात एक लेखपाल को 10 हजार रूपये रिश्वत लेने के आरोप मे हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू की।सूत्रो के अनुसार आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित तहसील सदर मे एक सूचना के आधर पर पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को 10 हजार रूपये रिश्वत लेने के आरोप मे हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। इस मामले से तहसीलकर्मियो मे हडकम्प मच गया। तहसीलकर्मी उक्त मामले को लेकर आपस मे चर्चा करते नजर आए।

 

संस्कृति सप्ताह का तहत वृक्षारोपण कर दिया संदेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में भारत विकास परिषद् संकल्प द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत औषधीय गुणों से युक्त ३० वृक्षों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य दीपचंद ग्रेन चौंबर इंटर कॉलेज रहे, जिन्होंने वृक्षारोपण के दौरान गायत्री मंत्र का उच्चारण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महिला संयोजिका श्रीमती रेखा संगल और प्रांतीय संयोजक राष्ट्रीय समूहगान अतिन संगल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन विष्णु स्वरूप अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने शिशु कांत गर्ग से वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालने का अनुरोध किया। इस अवसर पर आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुघोष आर्य और प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिया आर्य का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने संकल्प परिवार की समयबद्धता, समर्पण और सात्विक चरित्र की सराहना की। इस अवसर पर अभिषेक जैन, अवनीश गोयल, श्रीमती प्रीति गोयल और अश्विनी वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

 

हादसे में हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। अनियंत्रित होकर ई रिक्शा सड़क किनारे पलट गई जिसके नीचे दबने से बालक व एक दिव्यांग घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिये भोपा अस्पताल में पहुंचाया। भोपा थानाक्षेत्र के गांव अथाई निवासी सुनील व मलपुरा गांव निवासी सुनील ई रिक्शा में सवार होकर भोपा से मोरना जा रहे थे। जैसे ही वह युसुफपुर चौराहे के पास पहुंचे तभी अचानक ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर ई रिक्शा सड़क किनारे पलट गई। जिसमे सुनील व मनीष घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार किया गया है।

 

उत्तम शौच धर्म को अपनाने का संकल्प कियाMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर के नौ जैन मंदिरों में पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाये जा रहे हैं।श्रद्धालु भक्तिभाव से धर्म आराधना करते हुए आत्म कल्याण का मार्ग अपना रहे हैं। भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं। पर्यूषण दसलक्षण पर्व त्याग के पर्व कहलाते हैं। आज सुश्रावकों ने उत्तम शौच धर्म पर्व की पूजा की। ।भगवान पुष्पदन्त को निर्वाण लाडू भक्ति भाव से समर्पित किये गए ।इस अवसर पर धर्म विदुषी डा.ज्योति जैन ने एक धर्म संदेश में बताया शौच शुचि के भाव अर्थात पवित्रता को कहते हैं। आत्मा की शांति तो उसकी पवित्रता में है और वह पवित्रता रत्नत्रय धारण करने से आती है। सत्य सुख की चाह रखने वालों को इस पवित्र को हृदय में धारण करना चाहिए। इस धर्म के पालन से हम जीवन में संतोष धारण करते हैं। विचारों की पवित्रता मनुष्य को सदाचारी वअनुशासन प्रिय व संयमी बनाती है। मन में सकारात्मक विचार रखो। भागीरथी मंदिर में श्री भक्तांमर गीतमाला व भव्य मंगल आरती का आयोजन हुआ। जैन मंडी मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए। सभी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है।शांतिनाथ मंदिर में ब्रह्मचारी विमल भैया जी के अमृतमयी प्रवचनों का श्रद्धालु लाभ ले रहे हैं। इस पावन अवसर पर मनीष टीकरी सुनील टीकरी संजय किराना प्रोफेसर नेमचंद संजय दादरी अरुण नंगली सुशील मंडी बल्लू सराफ प्रवीन किराना मुकेश एडवोकेट संजीव राडधना नरेंद्र गुल्लू हितेश सराफ पवन प्रवक्ता महेश ज्वालागढ़ मनोज मिल विपिन अरिहंत धनेन्द्र सर्राफ सुदेश सराफ राकेश अम्बर पंकज महलका संजय मुखिया नीरज बंटी शीलचंद मुखिया सतीश चक्की अजय हैंगर अमित महलका सुरेंद्र घड़ी सुनील तिगाई एल.एम.जैन मनोज लिपिक सुधीर मुखिया राजकुमार प्रवक्ता सत्येंद्र भैंसी नवीन जानसठ रविंदर सराय गौरव लिपिक संजय भैंसी करुणा सुनीला मीनाक्षी अंजू नीलम वंदना प्रीति जूही मेघा पलक उषा सुरभि अंजलि प्रीति दादरी मनीषा दीपाली सर्वेश मुदित अर्चित यश आदिराज मोक्ष सम्यक पारस वासु संयम पर्व सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।जक्की वाला मंदिर में छवि जैन द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

 

समस्याआेंं से कराया अवगतMuzaffarnagar News
खतौली। उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल खतौली के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व मे व्यापार मण्डल के पदाधिकारिओं ने उपजिलाधिकारी खतौली श्रीमती मोनालिसा जोहरी से भेंट की तथा उन्हें खतौली नगर की समस्याओ से अवगत कराया खतौली की जर्जर विद्युत व्यवस्था के बारे मे बताते हुए श्री राजेश जैन ने कहा कि खतौली की विद्युत व्यवस्था बदहाल है किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के लाइट बंद कर दी जाती है और अधिकारियो द्वारा सही जवाब भी नहीं दिया जाता उपजिलाधिकारी महोदया से मिलने वालो मे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष राजेश जैन, तहसील अध्यक्ष मदन छाबड़ा, संयुक्त महामंत्री मुकेश तायल, युवा अध्यक्ष रवि ग्रोवर, उपाध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष भावेश गुप्ता आदि शामिल थे

 

दशलक्ष्ण पर्व पर मनाया गया उत्तम शौच धर्म
मुजफ्फरनगर। भाद्रमाह शुक्ल अष्टमी को दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण पर्व के चौथे दिन बुधवार को सभी जैन मंदिरों में उत्तम शौच धर्म मनाते हुए पूजा अर्चना गई। जैन संतों ने बताया कि उत्तम शौच धर्म हमें सिखाता है कि शुद्ध मन से जितना मिला है, उसी में खुश रहो। परमात्मा का हमेशा शुक्रिया मानो और अपनी आत्मा को शुद्ध बनाकर ही परम आनंद मोक्ष को प्राप्त करना मुमकिन है। शहर के सभी जैन मंदिरों में जैन श्रद्धालुओं ने सिद्ध भगवान, देव शास्त्र गुरु, पंचपरमेष्ठी, नवदेवता पूजन, चौबीसी पूजन, मूलनायक तीर्थंकर पूजन, पुष्पदंत भगवान पूजन (मोक्ष कल्याणक), निर्वाण काण्ड, सोलह कारण पूजन, पंचमेरु पूजन, दशलक्षण पूजन, स्वयंभू स्त्रोत का पाठ किया।

 

 

कोई संशय नहीं भगवान श्री गणेश जी के विसर्जन में : संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। गत ७ सितंबर से अनंत चतुर्दशी तक गणेश उत्सव चल रहा है,गणेश उत्सव में सर्वाधिक चर्चा गणेश विसर्जन को लेकर है, संशय यह है की गणेश विसर्जन होना चाहिए कि नहीं, इसका समाधान करते हुए महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि उत्सव में पार्थिव मूर्ति विराजमान होती है वह किसी भी देवी -देवता की हो उसका विसर्जन होना ही चाहिए।
जिस प्रकार दुर्गा पूजन,राम जन्मोत्सव, कृष्ण जन्माष्टमी इत्यादि पर बड़े पार्थिव स्वरूप लाऐ जाते हैं और उत्सव के पश्चात मिट्टी के स्वरूप का विसर्जन होता है उसी प्रकार गणेश उत्सव में भी मिट्टी के बने गणेश जी का विसर्जन होना चाहिए है।
साधारण रूप से जब हम घर परिवार में कोई पूजन करते हैं तो लक्ष्मी-गणेश धातु (पीतल-चांदी-सोना) की मूर्ति बनी होती है पूजन के पश्चात अंत में सभी आवाहित देवी-देवताओं को अपने स्थान पर भेजते हैं और लक्ष्मी गणेश को घर पर ही वास करने के लिए निवेदन करते हैं, उसी प्रकार गणेश उत्सव में भी प्रधान पूजा गणेश जी की करके धातु स्वरूप लक्ष्मी गणेश को वहीं विराजमान रहने देते हैं इसलिए भगवान गणेश की मिट्टी की बड़ी प्रतिमा जल में विसर्जन करने में कोई भी संशय नहीं है।

 

एमडीए सचिव को हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भरतिया कालोनी मे मकान प्रकरण को लेकर चल रहे विवाद के चलते हिंदू संगठन के पदाधिकारियो ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति को एक ज्ञापन सौपा।
विदित हो कि पिछले कई दिनो से नई मन्डी जानसठ रोड स्थित भरतिया कालोनी मे बने एक मकान को दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचने का मामला पिछले कई दिनो से चर्चाओ मे है।जिसको लेकर पिछले कई दिनो से विभिन्न संगठनो द्वारा इस सम्बन्ध मे ज्ञापन सौपा गया है। वहीं दूसरी और मौहल्लावासी भी उक्त मामले की जांच को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। मेरठ रोड स्थित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे हिन्दूवादी नेताओं ने उक्त प्रकरण मे एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति को एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने वालो मे संयुक्त हिन्दू संगठन के अध्यक्ष नरेन्द्र पंवार उर्फ साधु, संजय मिश्रा, सुरेन्द्र मित्तल, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

ओवरलोड वाहनों के कराया सीज
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ ने पिछले कई दिनो से मिल रही शिकायतो का संज्ञान लेते हुए ओवरलोड के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने हाईवे के समीप चल रहे अभियान के तहत नई मन्डी क्षेत्र मे हाईवे के समीप 11 ओवरलोड खनन वाहनो सीज कर दिया। सूत्रो के अनुसार दोपहर के वक्त हाइवे पर पहुंंची टीम ने ओवरलोड वाहनो को सीज कर उनसे करीब 6 लाख 65 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया।

 

पूर्व मंत्री ने लगाई हाजिरी माफी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मुकदमे में पूर्व मंत्री उमा किरण ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया। अगली सुनवाई २३ सितंबर को होगी। सहारनपुर से आए दरोगा बिजेंद्र सिंह के बयान हुए। छपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि ३१ जनवरी को आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी उमा किरण ने तेजलहेड़ा में बिना अनुमति जनसभा की थी। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अन्य आरोपी पोपिन, रणजीत भी नामजद थे। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन/विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र सिंह फौजदार कर रहे हैं।

 

जिला महिला चिकित्सालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला महिला चिकित्सालय में स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों और स्टाफ के साथ गोष्ठी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति किया जागरूक। स्कूली बच्चों और चिकित्सालय स्टाफ को दिलाई स्वच्छता की शपथ। गोष्ठी के बाद स्कूली बच्चों और चिकित्सालय स्टाफ द्वारा निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली। रैली को जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ आभा आत्रेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। रैली चिकित्सा प्रांगण से प्रारंभ होकर सम्पूर्ण अस्पताल में निकाली गई। रैली के बाद ट्रेनी एएनएम द्वारा नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक। इस दौरान, सीएमएस डॉ आभा आत्रेय, डॉ नीरज कुमार, डॉ फैजल, डॉ भुजवीर सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट बृजेश कुमार, एके जैन, जगमोहन कर्णवाल, हेल्प डेस्क मैनेजर सबा रानी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

श्रद्धालुओं का 18वें वार्षिकोत्सव में लगा ताता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित जाहरवीर गोगा जी महाडी के 18 वें वार्षिक महोत्सव मे पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं को तांता लगा हुआ है। आसपास के गांवो से भी बहुत से श्रृद्धालु पूजा अर्चना करने एवं निशान चढाने के लिए आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिन सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन वर्मा,व्यापारी नेता राकेश त्यागी, भाजपा नेता तरूण मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग तथा श्रृद्धालु महिला पुरूष मौजूद रहे।

 

आयशर कैन्टर सहित दबोचा
तितावी। थाना तितावी पुलिस द्वारा चोरी के आइसर कैन्टर के साथ ०१ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री सन्त प्रसाद उपाध्याय व थाना प्रभारी तितावी श्री विकास यादव के नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा ०१ चोर अभियुक्त को अमीर नगर नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया ०१ आयसर केन्टर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रितेश पुत्र लख्मीचन्द निवासी ए-९ कृष्णा कालोनी थाना बवाना रोहिणी, दिल्ली। के कब्जे से चोरी किया गया ०१ आयसर कैन्टर बरामद किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दौराने पूछताछ बताया कि मैने अपने साथी सन्नी पुत्र रमेश निवासी शेखपुरा थाना गुन्नोर जनपद पानीपत, हरियाणा के साथ मिलकर उक्त आयसर कैन्टर करीब २० दिन पहले कन्जावाला रोड थाना बवाना, दिल्ली से चोरी किया था तथा चुराने के बाद हम लोग इसे बेचने के लिए अमीरनगर आये थे। हमने सोनू व शिवम पुत्र सुरेशपाल निवासी अमीरनगर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर से कैन्टर को बेचने के लिए बात की थी जिनके पास आज हम लोग जा रहे थे। रास्ते में सोनू व शिवम से बात करने के लिए सन्नी उतर गया था। वांछित अभियुक्तगण सन्नी पुत्र रमेश निवासी शेखपुरा थाना गुन्नोर जनपद पानीपत, हरियाणा, सोनू पुत्र सुरेशपाल निवासी अमीरनगर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, शिवम पुत्र सुरेशपाल निवासी अमीरनगर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. सोमप्रकाश सिंह, दीपक मावी, का.भूदेव सिंह, रिंकू थाना तितावी मौजूद रहे। थाना तितावी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा फरार/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है।

 

दो शातिरों को दबोचेMuzaffarnagar News
मीरांपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मीरापुर पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए ०२ चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी की गयी ०२ भैंस, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप गाडी बरामद।
जनपद में शातिर पशु चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र सिंह नागर व थाना प्रभारी मीरापुर श्री दिनेश चन्द के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए ०२ चोर अभियुक्तों को कुतुबपुर झाल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी ०२ भैंस, ४००० रुपये नगद, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप गाडी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ०३ सितम्बर व ०६ सितम्बर को थानाक्षेत्र मीरापुर के ग्राम कुतुबपुर व खेडी सराय में अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर बंधे ०२ पशुओं को चोरी कर लिया गया था। तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये (मु०अ०स० १३९/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस व मु०अ०स० १४०/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस) तथा अभियोगों के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा उक्त अभियोगो का सफल अनावरण करते हुए ०२ पशु चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी किये गये पशु, घटना में प्रयुक्त पिकअप गाडी, नगदी व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद पुत्र मुन्नन निवासी मौहल्ला ऊंचा पट्टी कस्बा व थाना इंचौली जनपद मेरठ हाल निवासी भोपाल की कोठी के पीछे मौहल्ला श्यामनगर थाना लिसाडीगेट, मेरठ, बिलाल पुत्र अखलाक निवासी ग्राम नानू थाना सरधना, मेरठ। जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ४००० रूपये नगद, ०२ रास भैंस (चोरी की हुई) , बुलेरो पिकअप गाडी बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ नि. अजीत शर्मा, प्रशिक्षु उ.नि. रिंकू कुमार, विनीत कुमार, है. कां. सोनू, का. विकास, मनवीर सिंह, राजेश कुन्तल थाना मीरापुर शामिल रहे।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − thirteen =