Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बैंको का निजीकरण करने के सरकार के निर्णय के विरोध विशाल प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स,मुजफ्फरनगर के आहवान पर पंजाब नेशलन बैंक नई मण्डी के समक्ष प्रातः10 बजे बैंक कर्मचारियो व अधिकारियों का एक विशाल प्रदर्शन बैंको का निजीकरण करने के सरकार के निर्णय के विरोध में हुआ।

सभा को सम्बोधित करते हुए कामरेड आर.पी.शर्मा,अध्यक्ष यू.पी.बैंक इम्लाइज यूनियन मु.नगर ने बताया कि सरकार पब्लिक सैक्टर बैंको को प्राइवेट धन्नासेठों को बेचने के लिए कटिबद्ध है।

जबकि बैंक मुनाफे मे है। जिससे जॉब सिक्योरिटी,सोशल बैंकिग पर कुठाराघात होगा तथा आम पब्लिक को प्राइवेट बैंको से अभी तक मिल रही अनेको सुविधायें बन्द हो जायेंगी।

बैंको को खरीदने वाले वाही लोग है जिन्होने बैंको का अरबो रूपया वापस नही किया है तथा बैंको के डिफाल्टर है। कामरेड अशोक कुमार शर्मा,कन्वीनर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स तथा कामरेड गौरव किशोर,सर्किल सचिव,एआईबीओसी ने बताया कि सरकार के निजीकरण के निर्णय के विरोध में आज दिनांक 15 मार्च 2021 व 16 मार्च 2021 को बैंको के 10 लाख बैंक कर्मचारी व अधिकारी हडताल पर हैं

यदि सरकार ने अपना निर्णय न बदला तो आगे अनिश्चित कालीन हडताल करने के लिए बैंक कर्मचारियों ने कमर कस ली है।

सभा को कामरेड राजीव जैन,वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिह,प्रदीप मलिक,डी.के.बंसल, मुकेश भार्गव,बी.के.सूर्यवन्शी,निहारिका वशिष्ठ,आशीष भटनागर, संजीव जैन, राजेश कुमार, अनुज गुप्ता एस.बी.आई.,कान्ती राठी

प्रभात कुमार,फतेह सिह,अनिल गर्ग आदि ने सम्बोधित किया। प्रदर्शन करने वालो मे ईश्वर चन्द, सचिन कुमार, अनुज कुमार गुप्ता,उमेश कुमार,श्रीमति प्रतिभा,स्तुति ध्यानी, हरिमोहन शर्मा,रजनीश शर्मा,सुखबीर सिह,कपिल कुमार आदि बैंककर्मी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =