News
खबरें अब तक...

समाचार

मोटर साइकिल अपाची बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा अभियुक्त सोनू वर्मा पुत्र राजवीर, आकाश उर्फ मैगी पुत्र अर्जुन कुमार निवासीगण मौहलला रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर को मौहल्ला रामपुरी गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की फर्जी नम्बर मोटर साइकिल अपाची बरामद की गयी।

 

एससी/एसटी एक्ट में वारण्टी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त व0उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त मन्शाद अली पुत्र दिलशाद निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर मु0नगर को  शिव चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त जावेद पुत्र आकिल निवासी मिमलाना रोड जिन्दा पीर के पास थाना को0नगर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त सहेन्द्र पुत्र हरफूल निवासी ग्राम बुच्चा बस्ती थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को शाहपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वाराएससी/एसटी एक्ट में वारण्टी अभियुक्त मनशाद पुत्र निसार निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र तेजवीर नि0 गांधीनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को गांधीनगर पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त प्रमोद पुत्र हरिराम निवासी ग्राम जटमुझेडा थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नहीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम िकरोउा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को शाहपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह द्वारा विद्युत अधि0 में वांछित अभियुक्त प्रवीण पुत्र विनोद निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त रोहताश पुत्र सीताराम निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को नयां गांव फैजाबाद की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुशील शर्मा द्वारा विद्युत अधि0 में वांछित अभियुक्त किरण पुत्र भरत सिंह निवासी कस्बा भौकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

राठौर तिराहे के पास से गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 ओमकारनाथ पाण्डेय द्वारा अभियुक्त सुशील सैनी पुत्र महावीर सैनी निवासी ग्राम कवाल थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को राठौर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 08 बोतल देशी कच्ची शराब हरियाणा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा वहीं थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 वीरपाल सिंह द्वारा अभियुक्त शुभम पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम कैथोडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को मीरापुर रामराज रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 11 लीटर देशी कच्ची शराब को बरामद किया गया।

 

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। चकबन्दी आयुक्त उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार १५ मार्च से १७ मार्च तक प्रदेश में कार्यरत चकबन्दी अधिकारियों का उनके पदीय दायित्वों के निवर्हन, नियमो/अधिनियमों विषयक मण्डल स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की ओर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आलोक कुमार ने लोकवाणी केन्द्र स्थित कलक्टेऊट परिसर में किया। अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उप संचालक चकबंदी रणविजय सिंह पर्यवेक्षक प्रशिक्षण तथा राकेश कुमार सागर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रभारी प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा अनुदेशक के रूप में प्रशिक्षण हेतु निर्धारित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कोषाधिकारी ने आहरण वितरण अधिकारी के दायित्वो, एवं वित्तीय नियमों के सम्बन्ध में जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली से प्रशिक्षण में सम्मिलित अधिकारियों को जानकारी दी।
मण्डल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में १६ मार्च को विभिन्न प्रकृति के अवकाश स्वीकृति हेतु नियमों, आई०जी०आर०एस०, जनसूचना अधिनियम, जोत चकबंदी अधिनियम १९५३ एवं नियमावली १९५४, सिविल प्रक्रिया संहिता एवं राजस्व वादों के निस्तारण हेतु अपनाने जाने वाले कानूनी बिन्दुओं पर तथा १७ मार्च को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन०आई०सी० मुजफ्फरनगर न्यायालयों के कम्प्यूटरीकरण की उपयोगिता, संचालन एवं एप, रिट याचिकाओं में नरेटिव तैयार करना, प्रभावी पैरवी की व्यवस्था एवं प्रत्यावेदन निस्तारण हेतु विभिनन विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षण सत्र का समापन किया जायेगा।

 

ड्राई राशन प्राप्ति एवं वितरण के संबंध में विभिन्न दिशा निर्देश निर्गत

मुजफ्फरनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, बाल विकास सेवा एवं पुश्टाहार, उत्तर प्रदेश, शासन के पत्र १६ अक्टूबर, २०२० एवं उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों (एस०एच०जी०) के माध्यम से आई०सी०डी०एस० के लाभार्थियों को ड्राई राशन/देशी घी व स्किम्ड मिल्क पाउडर वितरण हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पी०) का निर्धारण करते हुये ड्राई राशन प्राप्ति एवं वितरण के संबंध में विभिन्न दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। उन्होने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर की ०६ बाल विकास परियोजनाओ जानसठ, पुरकाजी, सदर, बघरा, मोरना एवं शाहपुर में देशी घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर, चना दाल एवं फोर्टीफाइड आयल की आपूर्ति पूर्ण हो चुकी है तथा प्राप्त देशी घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर, चना दाल, फोर्टीफाइड आयल तथा पूर्व में अवशेश गेंहू एवं चावल का वितरण आंगनबाडी केन्द्रो पर पात्र लाभार्थियों को किया जा रहा है।
क्र० सं० परियोजना परियोजना कार्यालय से एस०एच०जी० को वितरण की तिथि आंगनबाडी केन्द्रो पर देशी घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं पूर्व में अवशेश गेंहू एवं चावल के वितरण की तिथि अतिरिक्त चार्ज वाले आंगनबाडी केन्द्रो पर वितरण की तिथि
१ जानसठ दिनांक १५, १७, १८, एवं १९ मार्च, २०२१ दिनांक २२ एवं २३ मार्च २०२१ दिनांक २४ एवं २५ मार्च, २०२१
२ पुरकाजी दिनांक १५, १७, १८, एवं १९ मार्च, २०२१ दिनांक २२ एवं २३ मार्च २०२१ दिनांक २४ एवं २५ मार्च, २०२१
३ सदर दिनांक १५, १७, १८, एवं १९ मार्च, २०२१ दिनांक २२ एवं २३ मार्च २०२१ दिनांक २४ एवं २५ मार्च, २०२१
४ बघरा दिनांक १५, १७, १८, एवं १९ मार्च, २०२१ दिनांक २२ एवं २३ मार्च २०२१ दिनांक २४ एवं २५ मार्च, २०२१
५ मोरना दिनांक १५, १७, १८, एवं १९ मार्च, २०२१ दिनांक २२ एवं २३ मार्च २०२१ दिनांक २४ एवं २५ मार्च, २०२१
६ शाहपुर दिनांक १५, १७, १८, एवं १९ मार्च, २०२१ दिनांक २२ एवं २३ मार्च २०२१ दिनांक २४ एवं २५ मार्च, २०२१
क्र० सं० परियोजना परियोजना कार्यालय से वितरण की तिथि आंगनबाडी केन्द्रो पर देशी घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं पूर्व में अवशेश गेंहू, चावल एवं दाल के वितरण की तिथि अतिरिक्त चार्ज वाले आंगनबाडी केन्द्रो पर वितरण की तिथि
१ शहर दिनांक १२, १५ एवं १६ मार्च, २०२१ दिनांक १९ एवं २० मार्च, २०२१ दिनांक २२ एवं २३ मार्च, २०२१
संबन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी एवं मुख्य सेविकाओ को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार आंगनबाडी केन्द्रवार निर्धारित रोस्टर के अनुसार स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा लाभार्थियों को ड्राई राशन गर्भवती/धात्री महिलाओ, ०३ से ०६ वर्श के बच्चो एवं ०६ माह से ०३ वर्श के बच्चो एवं ०६ माह से ०६ वर्श के अतिकुपोशित बच्चो को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायेंगे। समस्त आंगनबाडी कार्यकत्रियां लाभार्थियो को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित करेंगी तथा आधार न होने की दशा में आधार हेतु आवेदन किये जाने की रसीद की छायाप्रति प्राप्त करेंगी।

 

 

बैंको का निजीकरण करने के सरकार के निर्णय के विरोध विशाल प्रदर्शन1 Min Min 2 |
मुजफ्फरनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स,मुजफ्फरनगर के आहवान पर पंजाब नेशलन बैंक नई मण्डी के समक्ष प्रातः10 बजे बैंक कर्मचारियो व अधिकारियों का एक विशाल प्रदर्शन बैंको का निजीकरण करने के सरकार के निर्णय के विरोध में हुआ।
सभा को सम्बोधित करते हुए कामरेड आर.पी.शर्मा,अध्यक्ष यू.पी.बैंक इम्लाइज यूनियन मु.नगर ने बताया कि सरकार पब्लिक सैक्टर बैंको को प्राइवेट धन्नासेठों को बेचने के लिए कटिबद्ध है। जबकि बैंक मुनाफे मे है। जिससे जॉब सिक्योरिटी,सोशल बैंकिग पर कुठाराघात होगा तथा आम पब्लिक को प्राइवेट बैंको से अभी तक मिल रही अनेको सुविधायें बन्द हो जायेंगी। बैंको को खरीदने वाले वाही लोग है जिन्होने बैंको का अरबो रूपया वापस नही किया है तथा बैंको के डिफाल्टर है। कामरेड अशोक कुमार शर्मा,कन्वीनर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स तथा कामरेड गौरव किशोर,सर्किल सचिव,एआईबीओसी ने बताया कि सरकार के निजीकरण के निर्णय के विरोध में आज दिनांक 15 मार्च 2021 व 16 मार्च 2021 को बैंको के 10 लाख बैंक कर्मचारी व अधिकारी हडताल पर हैं यदि सरकार ने अपना निर्णय न बदला तो आगे अनिश्चित कालीन हडताल करने के लिए बैंक कर्मचारियों ने कमर कस ली है।
सभा को कामरेड राजीव जैन,वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिह,प्रदीप मलिक,डी.के.बंसल, मुकेश भार्गव,बी.के.सूर्यवन्शी,निहारिका वशिष्ठ,आशीष भटनागर, संजीव जैन, राजेश कुमार, अनुज गुप्ता एस.बी.आई.,कान्ती राठी,प्रभात कुमार,फतेह सिह,अनिल गर्ग आदि ने सम्बोधित किया। प्रदर्शन करने वालो मे ईश्वर चन्द, सचिन कुमार, अनुज कुमार गुप्ता,उमेश कुमार,श्रीमति प्रतिभा,स्तुति ध्यानी, हरिमोहन शर्मा,रजनीश शर्मा,सुखबीर सिह,कपिल कुमार आदि बैंककर्मी मौजूद रहे।

 

टै्रक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत3 Min Min 1 |
शाहपुर। टै्रक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव धनायन मे आज दोपहर के समय सडक हादसे के तहत टै्रक्टर पलट जाने से टै्रक्टर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा टै्रक्टर सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे ग्रामीण की मौत की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मृतक के परिवारजनो को इस हादसे की सूचना दी।

 

 

 

लूट की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद4 Min Min 2 |
चरथावल। पुलिस ने 2 शातिर लुटेरे अभियुक्तो को लूट की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत चरथावल पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान दो शातिर लूटेरो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम निकुल उर्फ मोटा पुत्र राजपाल निवासी ग्राम काजीखेडा थाना तितावी व शक्ति उर्फ आदित्य पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम काजीखेडा तितावी बताया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के कब्जे से एक तमंचा,2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस 315 बोर। चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद की है। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक चरथावल एम.पी.सिह,वरिष्ठ उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उप निरीक्षक सुरेन्द्र राव,सब इंस्पैक्टर योगेन्द्र सिह,सब इंस्पैक्टर मोहित कुमार, है.का.संजीव शर्मा,है.का.शिवकुमार त्यागी, है.का.महेन्द्र सिह,का.विनीत कुमार,का.विशाल भारद्वाज शामिल रहे।

 

 

बस व ट्रक के बीच हुई भिडन्त
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस व ट्रक के बीच हुई भिडन्त मे बस मे सवार कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के पचैण्डा रोड पर दोपहर के वक्त ट्रक व बस के बीच हुई भिडन्त मे बस मे सवार कुछ लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे की जानकारी मिलने पर रोडवेज विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

 

 

कपिलदेव अग्रवाल ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया6 Min Min 3 |
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने आज दोपहर के वक्त जिला चिकित्सालय पहुंच कर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सभी नागरिको से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की। इस दौरान सीएमओ डा.एस.के.अग्रवाल, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल,डा.प्रदीप कुमार, स्टैनो दीपक कुमार, डा.अनुज कुमार व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गर्ग,राजीव गर्ग,अनुज गोयल,व्यापारी नेता तरूण मित्तल,सभासद प्रेमी छाबडा,सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

 

आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील

मुजफ्फरनगर। घर से बाहर कार निकालते वक्त दो युवको के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के पचैण्डा रोड निवासी सचिन नामक युवक आज सुबह अपने घर से अपनी कार बाहर निकाल रहा था। कि इसी बीच उसका अपने पडौसी अनुज से विवाद हो गया। जिसमें हुई आपसी कहासुनी मे मारपीट हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंची पुलिस आपस मे झगड रहे उक्त दोनो युवको को अपने साथ थाने ले आई।

मुजफ्फरनगर। दो युवको के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। सूत्रो के अनुसार थाना सिविल लाईन के रेलवे रोड पर दो युवको के बीच किसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आपस मे झगड रहे उक्त दोनो युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

 

११ सदस्य धीमान समाज का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री से मिला8 Min Min 1 |
मुज़फ्फरनगर/उत्तराखण्ड। भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल धीमान की अगुवाई में ११ सदस्य धीमान समाज का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड सरकार को बधाई देने देहरादून पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई और बुका देकर बधाई संदेश दिया और धीमान समाज की समस्याओं का ज्ञापन दिया। जिसमें सुंदरलाल धीमान ( राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा), श्रवण कुमार धीमान (संस्थापक सदस्य), सुशील कुमार धीमान (संस्थापक सदस्य), केदारनाथ धीमान (संस्थापक सदस्य), उमेश कुमार धीमान (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), ओम कैलाश (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), समाज सेवी संजय धीमान (मुजफ्फरनगर), आशीष कुमार धीमान (भगवान पुर) आदि उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने धीमान ब्राह्मण समाज का आभार जताया सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

 

लोहिया वाहिनी की एक बैठक का आयोजन

मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अभिजीत पाराशर जिलाअध्यक्ष और संचालन अमित चोरसिया जिला उपाध्यक्ष ने किया। मीटिंग का मेन एजेंडा २०२२ के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और सदस्यता अभियान भी चलाया गया पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात की गई । बैठक में मुख्य रूप से इलम सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया और अमित चोरसिया जिला उपाध्यक्ष, आदर्श पुंडीर महानगर अध्यक्ष, जाहिद प्रमुख महासचिव, शुभम ,नितिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 6 =