Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अनेक व्यक्ति चित्र बनाकर महान कलाकार को श्रद्धांजलि दी

मुजफ्फरनगर। कलाकारों की अपनी एक अलग दुनिया होती है, जिसमें विचारों की अपार सम्भावनाएं होती हैं। एक कलाकार अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अनेक प्रकार के खूबसूरत रंगो का उपयोग करता है तथा अपनी एक ऐसी शैली विकसित करता है जो कि समाज में उसकी एक अलग पहचान बनाती है।

ऐसे ही एक अदभुत चितेरे पद्मभूषण लक्ष्मण पै जी हाल ही में कला जगत से विदाई लेते हुए दिनांक १४.०३.२०२१ को परमात्मा में लीन हो गए।
एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर, के ललित कला विभाग के छात्र/छात्राओं ने इनके अनेक व्यक्ति चित्र बनाकर इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

डा० महावीर सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष डी०ए०वी० (पी०जी०) कॉलेज, मुजफ्फरनगर, जज के रूप में मौजूद रहे। जिन्होने उत्कृष्ठ कलाकृतियों का चयन किया एवं छात्र-छात्राओं को आशीष वचन दिये।

महाविद्यालय प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व डा. सचिन गोयल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर इनको नमन किया व बताया कि इनके द्वारा किये गये कार्यों को भविष्य में सदैव याद किया जायेगा।

ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डा० अमित कुमार ने पद्मभूषण लक्ष्मण पै जी का जीवन परिचय देते हुए इनके द्वारा कला जगत को दिये गये योगदान से अवगत कराया एवं बताया कि कला जगत की इस क्षति की पूर्ति कभी नही की जा सकती।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, ज्योति, अंकिता साहु, गुंजन सिंधी, कुशलवीर, कृष्ण कुमार का योगदान रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 7 =