समाचार (Muzaffarnagar News)
कलश स्थापना के साथ मां भगवती की प्रतिमा स्थापितः श्रद्धालुओ ंकी मंदिरों में उमड़ी भीड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पर्व का आज घर-घर मे विधिवत रूप से शुभारम्भ हुआ। नवरात्रों को लेकर शहर के सभी मंदिरो को बहुत सुन्दर तरीके से सजाया गया है। सुबह से ही मां भगवती की पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं का देवी मंदिरो मे तांता लगा रहा।
शारदीय नवरात्रि पर्व से हर और महामाई के जयकारों की गूंज है। गांव-देहात हो या शहर का कोई भी देवी मंदिर सभी मंदिरो मे सुबह से ही भगवती की पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओ की अच्छी-खासी भीड नजर आई। मंदिरो मे पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रृद्धालुओं ने मां जगदम्बा के दर्शन किये तथा भोग-प्रसाद, फल-फूल चढाकर मन्नते मांगी। नवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए करायी गयी है। पालिका प्रशासन की और से भी सभी मंदिरो के आसपास उचित साफ-सफाई व्यवस्था तथा कली का छिडकाव कराया गया। दुर्गा पूजा को लेकर बीती शाम ही सभी देवी मंदिरो को रंग-बिरंगी झालरों व फूल मालाओं आदि से बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया गया।
वहीं दूसरी और नवरात्रों के शुभारम्भ पर घरो मे भी कलश स्थापना के साथ देवी पूजा शुरू हुई। घरो मे श्रृद्धालु महिलाओं ने नन्ही-मुन्नी बच्चियों के चरण पखार कर उनके माथे पर बिन्दी लगाकर उन्हे प्रसाद दिया तथा देवी पूजा की। घर मे सांझीमाई की मुर्ति स्थापना के साथ दुर्गा पर्व का आज विधिवत रूप से शुभारम्भ हो गया। गली-मौहल्लो, गांव-शहर हर और नवरात्रि की धूम है।
पूर्व प्राचार्य का निधन
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डी.ए.वी.डिग्री कॉलेजके पूर्व प्राचार्य डॉ.बी.के.त्यागी के निधन से शहर मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की। लम्बे समय तक डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य रहे डा.बाल किशन त्यागी का बीती रात मेरठ मे निधन हो गया। बताया जाता है कि श्री त्यागी पिछले कई दिनो से काफी बीमार चल रहे थे। तथा मेरठ मे उनका उपचार चल रहा था। विदित हो कि पूर्व प्राचार्य डॉ.बी.के.त्यागी बहुत ही अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे। उनके कार्यकाल मे डीएवी कॉलेज में अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं बहुत अच्छी रही। शिक्षाविद बी.के.त्यागी जी अनुशासन को लेकर सख्त मिजाज परन्तु नेकदिल इन्सान थे। उनका सेवाकाल बहुत ही सराहनीय रहा।
अस्थाई गौ आश्रय स्थल का पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल रोहाना खुर्द में गौवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल रोहाना खुर्द में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें सभी गोवंश स्वस्थ मिले। निरीक्षण के समय गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला केयरटेकर एवं ग्राम प्रधान उपस्थित मिले। साफ सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर द्वारा कान्हा गौ आश्रय स्थल सिसौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त व्सवस्थाओ का जायजा लिया गया व सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया।
सरकार को व्यापारियों के हित के लिए योजना बनानी चाहिए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट पर हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने तथा संचालन मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा ने किया।
प्रदेशाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि व्यापारी सरकार की रीढ की हडडी होता है। सरकार को व्यापारियों के हित के लिए योजना बनानी चाहिए। प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल दिन दिन प्रतिदिन लगातार बढता चला जा रहा है। व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की लडाई लड रहा है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गोयल व मंडल के जिलाध्यक्ष हिमांशु वर्मा व नगर अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल किसी भी व्यापारी का उत्पीडन सहन नही करेगा। तथा व्यापारियों के हित के लिए कानून के दायरे मे रहकर संघर्ष करेगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंडल अध्यक्ष ममता त्यागी व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रूपा अहलावत ने कहा कि एकता मे बडी शक्ति होती है। इस लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होकर व्यापारी हित मे कार्य करना चाहिए। सम्मेलन मे मंडल उपाध्यक्ष विकास वर्मा, प्रदेश संयोजक अखिल प्रसाद, राकेश वर्मा ने अपने विचार रखे। सम्मेलन मे सैकडो व्यापारी मौजूद रहे।
व्यस्तम बाजार के बीच गंदगी का अम्बार
मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम बाजार शिव चौक के समीप स्थित न्यू एसडी कॉलिज मार्केट मे गंदगी का अम्बार है। एसडी कॉलेज मार्किट स्थित शिव मंदिर के पास कूडे से भरा रेहडा खडा होने से स्थानिय दुकानदारों मे नारजगी बनी हुई हैं। दुकानदारों का कहना है कि पालिका प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। माकिर्ट के बीच मे मंदिर के पास कूडे से भरा ठेला खडा होना उचित नही है। अतः पालिका प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
गन्ना सोसायटी का चुनाव सम्पन्नः डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कडी सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच गन्ना सोसायटी का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण तरीके से शान्ति के साथ सम्पन्न हो इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए पूर्व मे ही सुनिश्चित कर दी गई थी। डीएम-एसएसपी ने मतदान केन्द्र पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गन्ना समिति के चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। चुनाव के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिह ने मतदान के दौरान भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज मतदान केन्द्र सहित कई मतदान केन्द्र पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण कर वहां तैनात अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीण अंचल की राजनीति से जुडे सहकारी समिति के चुनाव को लेकर अच्छी-खासी सरगर्मी बनी हुई है। डेलीगेटस चुनाव को लेकर गहमा-गहमी बनी रही। जनपदभर मे विभिन्न मतदान केन्द्रो पर आज मतदान हुआ। इसी क्रम मे भोपा रोड स्थित एस.डी.कॉलेज,मंसूरपुर, मन्डी स्थल खतौली, तितावी एवं चरथावल आदि विभिन्न स्थानो पर बनाए गए मतदान केन्द्र पर मतदान को अच्छी-खासी भीड देखने को मिली। जनपद मे यह चुनाव शांतिपूर्ण एवं शुचिता पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए शासन के निर्देशो के चलते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देर्शेन में प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करा दिया गया था। चुनाव को लेकर सभी अधिकारी दिनभर क्षेत्र मे भ्रमणशील रहे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ सिटी व्योम बिन्दल, सीओ नई मन्डी रूपाली राय चौधरी, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, शहर कोतवाल अक्षय शर्मा, नई मन्डी कोतवाल बबलू सिंह वर्मा, खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन आशुतोष सिंह आदि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मय फोर्स के अपने-अपने क्षेत्र मे बने मतदान केन्द्र पर अलर्ट रहे। गांव की राजनीति से जुडे इस चुनाव को लेकर गांव-देहात की राजनीति मे रूचि रखने वाले तथा देहात की राजनीति मे हस्तक्षेप वाले व्यक्ति अपने समर्थकों के साथ पूरी तरह सक्रिय रहे। उक्त लोगों के बीच दिनभर चुनावी चर्चा बनी रही। चुनाव के कारण विभिन्न मतदान केन्द्र एवं उनके आसपास ग्रामीणों के वाहनो का जमावडा लगा रहा। भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज मतदान केन्द्र के आसपास बेतरतीब तरीके से खडे वाहनों के कारण भोपा रोड पर जाम की स्थिती बन गई। दूर तक वाहनो के लम्बी कतार से जाम एक बार को जाम की स्थिती बन गई। जाम व अव्यवस्था की सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ नई मन्डी रूपाली राय चौधरी एवं इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी बबलू सिह वर्मा ने काफी मशक्कत कर भोपा रोड से जाम खुलवाया।
तीरंदाजी में जीता सिल्वर मेडल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर की निशांत भार्गव, जनार्दन शर्मा (बीएसएनएल) की पौत्री ने भदोही में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। यह प्रतियोगिता 1 से 2 अक्टूबर के बीच 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित की गई थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के एडवाइजर अवनीश अवस्थी, जिलाधिकारी भदोही, पुलिस अधीक्षक भदोही, और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। निशांत के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उनके परिवार और क्षेत्र में गर्व की भावना है, और यह उपलब्धि आने वाले समय में उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिताब जीता
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुरादाबाद में चल रहे एम टी 200 मास्टर टेनिस टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर जिले के अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस खिलाडी विजय वर्मा ने 50 आयु वर्ग के डबल कैटेगरी में अपने साथी अवनीश रस्तोगी के साथ मिलकर बंटी तालान एवं डॉ अनुराग अग्रवाल की जोड़ी को 6-3 7-5 से हराकर यह खिताब अपने नाम कर मुजफ्फरनगर जिले का नाम रोशन किया, साथ ही साथ सिंगल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में दीपक बागोड़ा से अपना मैच 7-5, 1-6, 3-10 से हार गए यह मैच लगभग 3 घंटे 15 मिनट तक चला जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की और दोनों ही खिलाड़ियों को पैर में क्रेम्प की शिकायत आई जिसकी वजह से दोनों को अनेकों बार मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा अंततः विजय वर्मा की मेहनत काम ना आई और वह अपना मैच हार गए। विजय वर्मा मुजफ्फरनगर के सर्विसेज क्लब जो की कचहरी प्रांगण में स्थित है, में अपना टेनिस खेलते हैं उनके खेल में अच्छा सुधार लाने में आयुष मित्तल, अविनाश, डॉ देवेंद्र मलिक, डॉ मनोज काबरा, डॉ सुनील चौधरी, अमित प्रकाश, आशु अरोरा, डॉ पंकज सिंह, डॉ अनिल सिंह, अनुराग सुरेंद्र, डॉ विनीत मिनोचा, मांगें राम, दिलीप कपूर, डॉ हेमन्त एवं वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ जे एस तोमर, राकेश राज त्यागी और साथ ही साथ सर्विसेज क्लब की समस्त पदाधिकारी का भी इसमें विशेष योगदान है।
रामलीला में फुलवारी लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब द्वारा श्री राम लीला में फुलवारी लीला का मंचन किया गया। जिसमें ताड़का का रोल रिंकू कटारिया द्वारा उज्जवल शर्मा श्री राम का अभिनय, सौरव लक्ष्मण, वैभव विश्वामित्र, आर्यन मारीच, गौरव सुभाऊ, वंश कश्यप गौरी माता यश पाल । आरती में वरिष्ठ पत्रकार शरद गोयल, अक्षय शर्मा, शिवकुमार वर्मा द्वारा की गई। मीडिया प्रभारी पंडित नवनीत कौशिक, व्यवस्था में सरदार राजेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, संजीव दीक्षित सचिव, सत्येंद्र पवार, नीरज शर्मा, डॉक्टर अमरीश त्यागी, पवन पाल, रविकांत शर्मा राजीव अरोड़ा ओमपाल कश्यप, शिबू भाई, सुशील पाल, अक्षय पाल, निर्देशक नवनीत वर्मा, नवनीत कौशिक, प्रणव शर्मा, शक्ति क्लब के स्टेज पर आज तड़का बाद और फुलवारी लीला का सुंदर दृश्य देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में मौजूद रही।
धूमधाम के साथ महाराजा अग्रसेन जी की मनेगी जयंती
मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक एस डी कॉलेज मार्केट में आहुत की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि वैश्य शिरोमणि, अग्रवंश संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती समारोह 6 अक्टूबर, रविवार सुबह 8.30 एस डी कॉलेज मार्केट महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा परिसर पर हर्षोल्लास और धूम धाम से किया जाएगा। प्रातः 8.30 हवन पूजन, विचार गोष्ठी तत्पश्चात जो मेधावी छात्र छात्रा अग्रसेन भवन के कार्यक्रम में अपने प्रशस्ति पत्र एवम् प्रतीक चिन्ह नहीं ले पाए थे, उन्हें भेंट किए जाएंगे। सभी प्रबुद्ध वैश्य जन सादर आमन्त्रित हैं। बैठक में कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल महामंत्री, जर्नादन स्वरूप कोषाध्यक्ष, योगेश सिंघल भगत जी, राकेश कंसल, सत्य प्रकाश मित्तल, संजीव गोयल, दिनेश बसंल, अनिल तायल, अमित गर्ग एडवोकेट, अचिन कंसल, अशोक सिंघल आदि शामिल रहे।
एडीएम प्रशासन ने गन्ना समिति के निष्पक्ष निर्वाचन हेतु किया बुढ़ाना का भ्रमण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सभी क्षेत्रों में गन्ना समिति का निर्वाचन निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने आज बुढ़ाना आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हालत में गन्ना समिति का निर्वाचन निष्पक्ष और शांति मय ढंग से संपूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए एवं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त ना किया जाए मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के भ्रमण से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और निर्वाचन का कार्य सुचारू रूप से शुरू किया गया इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश भी जारी किए और कहा हर हालत में निर्वाचन का कार्य शांति के साथ किया जाए गन्ना समिति निर्वाचन मतदान केंद्र डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में भ्रमण कर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने सारी व्यवस्थाओं का बारीकी के साथ जायजा लेकर दिशा निर्देश जारी किए।
श्री राम जन्म की लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला नई मंडी के प्रांगण में चल रहे 98वॉ श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन श्री राम जन्म की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया, आज की लीला में दासी महाराज दशरथ को आकर बताती है कि उनके यहां चार पुत्रों ने जन्म लिया है यह सुनकर महाराज दशरथ खुशी से दासी को कहते हैं की जाओ पूरे राज्य में उत्सव मनाया जाए, इस शुभ अवसर पर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से भरे पंडाल में खिलौने एवं बिस्कुट आदि का वितरण किया गए,कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, विनोद सिंघल, अभिषेक कुच्छल, विवेक गर्ग, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, राजीव अग्रवाल, विवेक बंसल आदि का व्यवस्था बनाने में विशेष सहयोग रहा।
ज्वालादेवी से ज्योत लाकर हुई मंदिर में स्थापित
मुजफ्फरनगर। सर्राफा बाजार स्थित दुर्गा पंचायती मंदिर में नवरात्र उत्सव पर अखण्ड ज्योत की स्थापना की गयी। वही ंज्योत पांच व्यापारियों द्वारा ज्वालादेवी से लाई गयी जिसे विद्वान पंडित दिनेश वशिष्ठ द्वारा मंदिर में स्थापित करायी गयी। इससे पूर्व मंदिर प्रागंण में हवन का आयेजन किया गया। इसके पश्चात बैण्ड बाजों के साथ शिवजी मूर्ति से शुरू होकर दुर्गा पंचायती मंदिर पर इसका समापन किया गया।
पंडित दिनेश वशिष्ठ ने पूजा अर्चना व मंत्रोचारण द्वारा ज्योत स्थापित की। वहीं पूरे सर्राफा बाजार में इस अखण्ड ज्यात से भक्तिमय माहौल दिखाई दिया। जिसमें मुख्य रूप से नरेंद्र बोस, सिटी माहेश्वरी, अशोक गोयल, अरविंद गोयल, गौरव वर्मा, अमित गोयल, संजय माहेश्वरी, जयभगवान वर्मा, सतीश वर्मा, आशुतोष वर्मा, स्वराज वर्मा, आशुतोष वर्मा, शुभम गोयल, योगेश वर्मा, सुशील गोयल महिला श्रद्धालुओं में अच्छी खासी श्रद्धालु मौजूद रही। वही ंअखण्ड ज्योत मंदिर में स्थापित कर सभी श्रद्धालु महिलाआें को प्रसाद रूपी जलपान की व्यवस्था भी करायी गयी।
महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में महाराजा अग्रसेन जयंती व शारदीय नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की समक्ष दीपप्रज्ज्वल व पुष्पार्चन के साथ हुआ । प्रार्थना सभा में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती अर्चना शर्मा ने ,ष्महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, बताया कि महाराजा अग्रसेन जी एक कर्मयोगी लोकनायक के साथ-साथ संतुलित एवं आदर्श समाजवादी व्यवस्था के निर्माता एवं गणतंत्र के संस्थापक समाजवाद के प्रणेता ,अहिंसा के पुजारी एवं शांति के दूत थे । जनहित के लिए समर्पित ऐसे महान विभूति के आदर्शो व गुणों को हमें अपने जीवन में उतरना चाहिए । इसी श्रृंखला में आचार्या शालू मलिक ने शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने की बधाई देते हुए सभी को मां शक्ति के विभिन्न स्वरूपों के बारे में बताते हुए, ष्दुर्गा सप्तशती ष्की महिमा कथा के माध्यम से बताई।अंत मे प्रर्धानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल ने सभी को जयंती व पर्व मनाने का उद्देश्य बताते हुए ,नवरात्रि की बधाइयां दी महाराजा अग्रसेन जी को शत-शत नमन करते हुए, नेशनल खेल कर आई हुई विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया व शुभ आशीष प्रदान किया।
फ्रेशर पार्टी हुई आयोजित
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चौधरी हरबंस सिंह कन्या डिग्री कॉलेज में नई छात्राओं के स्वागत हेतु एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षण स्टाफ, और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मानव, उपप्रबंधक हरबीर व प्राचार्या डॉ सारिका शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्या डॉ सारिका शर्मा ने अपने प्रेरणादायक भाषण में सभी नई छात्राओं का कॉलेज परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रवक्ता अनुराधा तंवर,ऋतु मालिक ने भी छात्राओ को शुभ आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रबंधन समिति के माननीय सदस्यों, प्रबंधक मानव, उपप्रबंधक हरबीर सिंह ने भी छात्राओ को संबोधित करते हुए उनके जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत, और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओ ने नृत्य, संगीत, और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। कला संकाय से तनु,वाणिज्य संकाय से सानिया,एवं विज्ञान संकाय से उर्फिश ने मिस फ्रेशर का खिताब जीता। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनिया सैनी,आरती शर्मा मोनिका मावी, श्रद्धा गर्ग,कामिनी रानी प्रदीप गुप्ता,सुमन,ममताआदि का विशेष सहयोग रहा। यह छात्राओ के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
रामलीला में विभिन्न लीलाओं का मंचन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दीपक मित्तल कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामलीला सभा शहर रजिस्टर्ड टाउन हॉल मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बीती रात्रि श्री रामलीला सभा रजिस्टर्ड शहर मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र की लीलाओं का तीसरे दिन का मंचन किया गया मुख्य अतिथियों के स्वागत सत्कार के पश्चात दीप प्रज्वलित कर लीला मंचन का शुभारंभ किया गया अतिथियों का स्वागत शिव चरण दास गर्ग, सतीश गर्ग, सुखदेव मित्तल एडवोकेट, नीरज अग्रवाल, सुशील गोयल मास्टर जी, वैभव मित्तल, सिद्धार्थ मित्तल, अंजू भूषण गुप्ता, अनुराग शर्मा, रजत गोयल, सुमित गर्ग, नवीन कंसल, नंदकिशोर मित्तल, राघव गुप्ता, अनुज सिंगल, अनुराग शर्मा, अमित गोयल, कृष्ण बंसल, संजीव गोयल आदि ने किया ! मुख्य संरक्षक निर्देशक साधुराम गर्ग एवं सहायक मुख्य निर्देशक अजय गर्ग तथा निर्देशक गण जगन्नाथ रुहेला कमल कान्त शर्मा अरविंद दीक्षित नितिन नामदेव के निर्देशन में आज सर्वप्रथम दशरथ जी के दरबार से लीला का प्रारंभ होता है जिसमें दशरथ जी मुनि वशिष्ठ के आश्रम की ओर जाने का विचार करते हैं और आश्रम में पहुंचकर उनसे अपनी चिंता व्यक्त करते हैं कि मेरे पास इस राज्य को संभालने के लिए मेरा उत्तराधिकारी नहीं है इस संबंध में वशिष्ठ जी से मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं मुनि वशिष्ठ श्रंगी ऋषि के बारे में बताते हैं कि यदि वह पुत्र कामेष्टि यज्ञ करेंगे तो महाराज को अपना उत्तराधिकारी प्राप्त होगा इसके पश्चात श्रृंगी ऋषि को अयोध्या में लाया जाता है और वह पुत्र कामेस्टी यज्ञ करते हैं जिसका प्रसाद तीनों रानियो को दिया जाता है तत्पश्चात भगवान विष्णु चतुर्भुज रूप में माता कौशल्या को दर्शन देते हैं और बताते हैं कि मैं मनुष्य रूप में आपके प्रकट होऊंगा इसके बाद महाराजा दशरथ के चार पुत्र जन्म लेते है उनके नामकरण संस्कार में राम भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न के रूप में नाम रखते हैं
फुलवारी लीला का मंचन किया जाता है और कुछ समय पश्चात् मुनि विश्वामित्र महाराजा दशरथ के पास आते हैं और दशरथ जी से श्री राम और लक्ष्मण जी को विश्व द्वारा किए जाने वाले यज्ञ की रक्षा हेतु वन ले जाने के लिए आज्ञा मांगते हैं क्योंकि वनों में राक्षसों का इतना प्रकोप है कि वह उन्हें किसी भी हालत में यज्ञ और पूजन करने नहीं देते अंत में महाराजा दशरथ भरे मन से मुनि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण जी को भेज देते हैं आज के मंचन पर कलाकारों के रूप में स्वराज पाल अरविंद दीक्षित कार्तिक अरोड़ा रौनक नामदेव रौनक यादव लकी मनु तरुण कृष्णा शर्मा अपसरा स्कूल की छात्राये और राम व लक्षमण जी के बाल रूप में अनन्या और वंशिका


