मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन की मीटिंग, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
मुजफ्फरनगर। शाहपुर में जिला मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन की एक मीटिंग सम्पन्न हुई,जिसके अंतर्गत शाहपुर केमिस्ट एसोसिएशन का विस्तार किया गया ।
मीटिंग में केमिस्ट साथियो की छोटी बड़ी समस्याओ को दूर करने का संकल्प लिया गया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
मीटिंग में अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने कहा कि हमारा संगठन केमिस्ट साथियो की हर समस्या में उनके साथ हमेशा कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा।
ज़िला महामंत्री अनिरुद्ध कुमार ने दवाई व्यापार में चल रही कठिनायों को को लेकर अनेक बिन्दुओ पर चर्चा की तथा उनके निवारण हेतु सभी से सतर्कता बरतने का भी आह्वान किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, महामंत्री अनिरुद्ध कुमार(दीपक), संगठन मंत्री योगेश मदान, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, चेयरमैन बिजेंद्र शर्मा एवं जयवीर सिंह, कमलजीत सिंह, हर्ष भाटिया, दीपक शर्मा , मनोज ढींगरा, अमित शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।शाहपुर केमिस्ट एसोसिएशन की तरफ से मुख्य रूप से चेयरमैन नरेंद्र गोयल (कुमार मेडिकल स्टोर), देवेन्द्र चौधरी (शंकर मेडिकल ), अध्यक्ष- ब्रिजवीर आर्य(आर्य मेडिकल), वरिष्ठ उपाध्यक्ष-राजेश कुमार सैनी (रोजी मेडिकल), संरक्षक-सिंघल साहब (न्यू सिंघल मेडिकल), जीवेंद्र सैनी ( वीरेंद्र मेडिकल), महामन्त्री-संजीव सिंघल(कुमार मेडिकल), उपाध्यक्ष – संदीप त्यागी (त्यागी मेडिकल), राकेश जी (राकेश मेडिकल), संगठन मंत्री – समर अहमद, कोषाध्यक्ष- मौ. शाकिर (प्रिंस मेडिकल), मंत्री- तनवीर, अक्षय कुमार,जियाउर्रहमान, विपिन कुमार, मौ.अल्ताफ आदि लोग उपस्थित रहे।

