उत्तर प्रदेशसंपादकीय विशेष

परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों ने  डिपो में सुविधाएं बढ़ाने के साथ बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए

मुजफ्फरनगर। त्योहारों को लेकर निगम ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की तैयारी में जुट गया है। होली पर्व नजदीक आते ही परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों ने यात्रियों के लिए डिपो में सुविधाएं बढ़ाने के साथ बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर डिपों में दिल्ली रूट के लिए बस सेवाओं के बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

आगामी २८ मार्च को होली पर्व के लिए चालक-परिचालकों के साथ निगम कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना का अभी डिपो में इंतजार हो रहा है, लेकिन परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में मुजफ्फरनगर और खतौली रोडवेज डिपो की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

एआरएम को मिले आदेश में स्पष्ट है कि यात्रियों की सुविधाओं पर अधिक जोर दिया जाए। स्थानीय रोडवेज डिपो एआरएम ने प्रकाश, शौचालय, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो से दिल्ली रूट के लिए बसों को बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है।

अभी तक मुजफ्फरनगर डिपो से दिल्ली रूट पर केवल ४० बसें ही संचालित हो रही है, लेकिन होली पर्व को देखते हुए दिल्ली रूट पर बसों को बढ़ाया जाएगा।

एक बार फिर से कोरोना का ग्राफ बढ़ने के बाद चिता भी बढ़ने लगी है, लेकिन रोडवेज बसों में शारीरिक दूरी का पालन न होने से अधिक समस्या सामने आ रही है। डिपो में कोविड हेल्प डेस्क पर भी सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग न होने से बाहर से आने वाले यात्री पकड़ से बाहर होते जा रहे हैं। पिछले दिनों में दिल्ली के कई यात्रियों में ही कोविड की पुष्टि हुई थी।

संदीप अग्रवाल, एआरएम, मुजफ्फरनगर ने कहा कि कोविड को लेकर नियमों का पालन हो रहा है, लेकिन बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होने के बाद सैनिटाइजेशन और मास्क का पालन कराया जा रहा है।

होली को लेकर डिपो में स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है। शौचालय से लेकर पेयजल तक की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली रूट पर बसों को बढ़ाकर यात्रियों में शारीरिक दूरी का पालन कराने के प्रयास है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eleven =