Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में आठवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन

आज ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में सादात हॉस्टल स्थित नौशाबा पब्लिक स्कूल के हॉल में आठवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सोसाइटी के द्वारा 8 वर्षों में किए गए सामाजिक कार्य स्थान हेतु कार्यों का वर्णन सभी के सम्मुख किया गया

उनकी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा की गई कार्यक्रम में 8 वर्षों में सोसाइटी को अपने महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी सम्मानित व्यक्तियों सदस्य और आगंतुकों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर अब्दुल खालिक सिद्दीकी ने संस्था द्वारा किए गए कार्यक्रमों का विस्तार से वर्णन करते हुए अपना योगदान संस्था के प्रति देते हुए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया 

साथ ही कुछ विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें मास्टर हिदायतुल्लाह खान, अमीर आजम खान टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष , नूर मोहम्मद प्रधान तावली को विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

तरन्नुम सिद्दीकी जिला समन्वयक यूनिसेफ व रिफाकत अली ब्लॉक समन्वय यूनिसेफ को स्वीप मतदाता जागरूकता हेतु सम्मनित किया गया

इसी क्रम में संस्था सदस्यों में सफिया बेगम, श्रीमती साबरा, श्रीमती नुसरत कमाल, कुमारी सृष्टि चौधरी, श्रीमती शाहीन, आदि को संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों में सेवा देने हेतु सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री फैजुर रहमान श्री खुर्शीद हैदर श्री शाह आलम फैसल राशिद अंसारी अहमद नजीब और वॉलिंटियर आदि का योगदान रहा

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 1 =