उत्तर प्रदेश

दहेज में गाड़ी, ट्रैक्टर ट्रॉली और पांच लाख रुपये की मांग करने पर लड़के पक्ष का सामाजिक बहिष्कार

मुजफ्फरनगर में वर पक्ष द्वारा दहेज में गाड़ी, ट्रैक्टर ट्रॉली और पांच लाख रुपये की मांग करने पर लड़की पक्ष ने शादी के दो दिन पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं लड़की पक्ष ने बिरादरी की पंचायत भी बुला ली। समाज के लोगों ने पंचायत में लड़के पक्ष का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

यह मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा का है। पीड़ित पिता ने 18 मार्च 2019 को अपनी बेटी की रिश्ता शामली के बुंटा गांव निवासी युवक से किया था।

परिजनों के अनुसार तब लड़के को 51 हजार रुपये नगद और अन्य सामान दिया था। रिश्ता होने के छह माह बाद ही लड़के के पिता ने तीन लाख रुपये की मांग की थी, जो दे दिए थे।इसके बाद भी शादी की तारीख नहीं रख रहे थे। चार जनवरी 2021 को लड़के के पिता ने शादी की तारीख तय करने से पहले ट्रैक्टर ट्रॉली और पांच लाख रुपये की मांग की।

इसके बाद शादी की तारीख पक्की की गई। आरोप है कि अब लड़के पक्ष ने शादी से पहले पांच लाख रुपये, ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ ही गाड़ी की भी मांग की। लड़की पक्ष ने यह सब देने में असमर्थता जताई।

शुक्रवार को लड़की पक्ष ने अपने घर बिरादरी की पंचायत बुलाई। जिसमें लड़की पक्ष ने वहां पर रिश्ता करने से मना कर दिया। लोगों ने लड़के पक्ष द्वारा दहेज मांगने की निंदा करते हुए लड़के पक्ष का सामाजिक बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया।

हालांकि पंचायत में लड़के पक्ष का कोई नहीं था। लड़की के मामा आसिफ ने बताया कि निकाह की तारीख 21 मार्च रखी थी। लड़की के पिता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मंसूरपुर थाने पर तहरीर दे दी थी। उधर, मंसूरपुर इंस्पेक्टर ने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 5 =