मुजफ्फरनगर में किसान संगठनों के आह्वान पर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर किया चक्का जाम
मुजफ्फरनगर। किसान संयुक्त मोर्चा के आहवान पर भाकियू कार्यकर्ताओ ने किसानो की समस्याओं के मददेनजर हाईवे पर विभिन्न स्थानो पर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मे की गई घोषणा के अनुसार आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसानो का धरना जारी रहा।
किसान संयुक्त मोर्चा की घोषणा के अनुसार आज जनपद मुजफ्फरनगर के निर्धारित पाइंट रामपुर तिराहा,शाहपुर पुलिस चौकी तिराहा,लालूखेडी बस स्टैण्ड,नावला कोठी,चौधरी चरण सिह मोड मोरना,मोंटी तिराहा मीरापुर पर भाकियू कार्यकर्ताओ तथा अन्य किसान संगठनो ने शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम किया। इस दौरान स्कूल की गाडियों,एंबुलैंस, दुल्हा-दुल्हन की गाडियों व कैदियो की गाडियों को नही रोका गया।
भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर के कई मुख्य चौराहों पर किया चक्का जाम।
दिल्ली बॉर्डर किसान धरने के 4 महीने पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन ने किया चक्का जाम।
जिला अध्यक्ष धीरज लाठियांन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लालूखेड़ी चेक पोस्ट पर लगाया जाम। pic.twitter.com/dJEJMk6lbY
— News & Features Network (@mzn_news) March 26, 2021
उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों और भारतीय किसान यूनियन सुप्रीमो नरेश टिकैत के आह्वान पर चक्का जाम के तहत आज किसानों ने जिले में कई स्थानों पर हाईवे जाम कर अपना रोष दिखाया। हालांकि शहर के बाजारों और व्यवस्था पर इस भारत बंद का कोई असर नजर नहीं आया। ऐसे में शहर व कसबों में सबकुछ सामान्य रहा।
किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान के चलते आज भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर के कई मुख्य चौराहों पर चक्का जाम किया । शहर के कई हाइवे पर किसान धरने पर बैठे और वहां चक्का जाम किया।
दिल्ली सीमा पर किसानों के धरने के ४ महीने पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन ने चक्का जाम किया है। एनएच ५८ पर भी किसान धरने पर बैठे।
जिला अध्यक्ष धीरज लाठियांन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लालूखेड़ी चेक पोस्ट पर धरना देकर रास्ता जाम किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कृषि बिल नहीं लेगी तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा रहेगा।
तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव पूरी पुलिस फोर्स को साथ लेकर लालू खेड़ी चौक पोस्ट पर मौजूद रहे। किसानों के हाईवे पर धरने के कारण वाहनों का आवागमन ठप्प हो गया।