Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रंगो के त्यौहार होली पर्व पर नगर के विभिन्न चौराहों एवं गली मौहल्लो मे होली का पूजन किया

मुजफ्फरनगर। रंगो के त्यौहार होली पर्व पर नगर के विभिन्न चौराहों एवं गली मौहल्लो मे होली का पूजन हुआ। श्रृद्धालु महिलाओ ने नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ अपने गली-मौहल्ले के आसपास लगी होली का पूजन किया।

होली के त्यौहार के मददेनजर पालिका प्रशासन की और से उचित साफ-सफाई व्यवस्था की गई तथा होली चौक पर कली का छिडकाव आदि कराया गया। नगर के मौहल्ला रामपुरी स्थित होली चौक,अलमासपुर चौराहा स्थित होली चौक, नगर के मौहल्ला अबुपुरा स्थित होली चौक,नई मन्डी लक्ष्मण विहार स्थित होली चौक पर होली का पूजन हुआ।

इसके अतिरिक्त नगर के प्रेमपुरी, रामपुरम, कृष्णापुरी,पंचमुखी,बैंक कालोनी, भरतिया कालोनी, नई मन्डी पीठ बाजार आदि विभिन्न स्थानो पर श्रृद्धालुओ ने होली का पूजन किया।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जिला पुलिस प्रशासन हर्षोल्लास एवं रंगो के त्यौहार होली पर्व को लेकर पूरी तरह अलर्ट है।

आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,सीओ सिटी कुलदीप सिह,इंस्पैक्टर कोतवाली योगेश शर्मा,इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन उम्मेद सिह, नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान सहित समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र मे क्षेत्र मे भ्रमण कर अधीनस्थो को निर्देशित करते नजर आए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − ten =