मुजफ्फरनगर: कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया, चाकू नाजायज बरामद
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त आरिफ पुत्र इकबाल निवासी मुशतर्क थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर को मोन्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप नादर द्वारा अभियुक्त मोफीद पुत्र तौफीक निवासी पुटठी इब्राहिमपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर को सीएचसी रामराज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियु्त हरेन्द्र पुत्र बेद सिंह निवासी भौराखुर्द थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर को मूनलाईट स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना भौराकलां पर मु0अ0स0 रविन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त गुडडू पुत्र इस्लाम निवासी बघरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर को हैदरनगर मोड से गिरफ्तार किया गया।

