मुज़फ्फरनगर में करोड़पति शिक्षा माफिया गिरफ्तार, माँ को लड़ा रहा है चुनाव, 25 करोड की सम्पत्ति हो चुकी है जब्त
मुजफ्फरनगर- पुलिस ने शिक्षा माफिया को गिरफ्तार कर लिया है ,गत वर्ष जिला प्रशासन इसकी 25 करोड़ की संपत्ति और एक कालेज को कुर्क कर चुका था।
बता दें कि आरोपी शिक्षा माफिया अपनी माता बिलकिस को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाना चाह रहा था, इसी चुनाव के लिए वह गांव में सभा कर रहा था जब पुलिस ने शिकायत मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया था
लेकिन भीड़ ने उसे पुलिस छुड़ा लिया था, जिला प्रशासन ने शिक्षा माफिया की 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति को भी ज़ब्त कर लिया था, वह फर्जी मार्कशीट बेच कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोपी रहा है।
शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक सतीश शर्मा ने मुकदमा अपराध संख्या 195 / 21 धारा 147, 148, 149, 188, 307, 353 के तहत इम लाख को गिरफ्तार किया है. इमलाख के खिलाफ शहर कोतवाली में ही एक और मुकदमा 202/ 21 धारा चार/ 25 पंजीकृत है, जिसकी विवेचना भी उपनिरीक्षक चरण सिंह द्वारा की जा रही है।
शाहपुर @muzafarnagarpol द्वारा रहमत पुत्र उम्मेद को मुबारिकपुर सोरम मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना शाहपुर का टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर(HS-7A) अपराधी है।1 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद। pic.twitter.com/crC9SeGNVO
— News & Features Network (@mzn_news) March 29, 2021

