ब्रहमपुरी: एक दर्जन से अधिक हुडदंगियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। एसएसपी कार्यालय पहुंच कर ब्रहमपुरी निवासियो ने होलिका दहन के समय मौहल्ले मे पहुंचे एक दर्जन से अधिक अज्ञात युवकों द्वारा हुडदंग मचाने, मौहल्लावासियो के साथ गाली-गलौच करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरोपित युवको के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला ब्रहमपुरी के लोगो ने एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि 28 मार्च 2021 की रात्रि करीब 8 बजे होलिका दहन के समय मौहल्ला ब्रहमपुरी बन्द गली में करीब 15-20 लडके अचानक लाठी डन्डो से लैस होकर शराब मे नशे मे आते हैं और आते ही मौहल्ले मे खडी हुई महिलाओं,बच्चो व बुजुर्गो के साथ मारपीट गाली-गलौच करने लगे।
आरोप है कि उन्ही मे से एक लडका हिमांशु पुत्र लोकेन्द्र शोर मचाते मचाते धमकियां दे रहा था और यह कह रहा था कि वह मौहल्ले मे आग लगा देगा अभी तो वह जा रहा है।
अगले समय 100-150 लडके लाकर समस्त मौहल्लेवासियो का इलाज कर देगा। इसी बीच किसी एक लडके की मोटर साईकिल स्पेलेन्डर यू.पी.12 बी बी/0752 रह गयी थी।
जिसके आगे राजस्व विभाग लिखा था जो कि पुलिस अपने साथ ले गई और उसको थाने मे जमा कर दिया था। उसी समय समस्त मौहल्लावासियो ने इकटठा होकर थाना सिविल लाइन मे एक तहरीर दी।
जिसमें संबंधित दरोगा ने कार्यवाही का आश्वासन जांच के प्रारूप के बाद बोल दिया। ब्रहमपुरी वासियो का कहना है कि आज तक उक्त मामले मे कोई कार्यवाही नही हो पाई है।
अतः इस मामले की जांच पडताल कराकर आरोपियो के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाए। इस दौरान ब्रहमपुरी निवासी पं.सुबोध शर्मा,शैलेन्द्र गौतम, अमित शर्मा, जय भगवान,प्रभात चौधरी,तरूण आदि दर्जनो मौहल्लावासी मौजूद रहे।

