शादाब हत्याकांड का खुलासाः प्रेम प्रसंग के चलते पूर्व प्रेमी ने की थी शादाब की गला दबाकर हत्या
मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली पुलिस ने शादाब हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि पूर्व प्रेमी आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते शादाब को पीटने के बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था, पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।
दरअसल मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव का है, जहां 24 मार्च को शादाब नाम का व्यक्ति घर से लापता हो गया था। जिसका शव गांव के ही पास जंगलों में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी
बुढ़ाना पुलिस ने रविवार को शादाब हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपी आदिल व वसीम निवासीगण मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक शादाब का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी कारण प्रेमिका के पूर्व प्रेमी वसीम ने शादाब से रंजिश रखते हुए उसकी पिटाई करने के बाद गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी
पुलिस ने शादाब हत्याकांड का खुलासा करने के साथ-साथ आरोपियों से हत्या में प्रयोग किया डंडा बरामद किया और दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

