Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मंगता पुत्र सुक्का निवासी ग्राम बलीपुरा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को गैस एजेन्सी के पास ग्राम मुझेडा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इंतजार अहमद द्वारा अभियुक्त शीशपाल पुत्र मनीराम निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को जूनियर हाई स्कूल ग्राम कुतुबपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 04 पेटी (200 पव्वे ) देशी शराब हरियाणा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनुस खॉ द्वारा अभियुक्त पंकज पुत्र जिलेसिंह निवासी ग्राम बलीपुरा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम ग्राम बलीपुरा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण (01 पतीली, 01 जग, 01 कन्सतर, 01 छोटा सिलेन्डर, 01 गैस भट्टी इत्यादि) को बरामद किया गया।

वहीं थाना रामराज पर नियुक्त हैड का0 सतीश कुमार द्वारा अभियुक्तों प्रमोद पुत्र पंचानन्द, आशू पुत्र निर्मल निवासीगण ग्राम नौवाबाद थाना चॉदपुर जनपद बिजनौर को देवल नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तो के कब्जे से 10-10 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र त्यागी द्वारा अभियुक्त रामकुमार पुत्र अमरसिंह कश्यप निवासी ग्राम चोरावाला थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को किसान इन्टर कॉलेज ग्राम चोरावाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू को बरामद किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =