Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में भाजपा ने की प्रत्याशियों सूची जारी, कई धुरंदर चित्त, देखे पूरी लिस्ट…

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव के लिए बुधवार से शुरू हो रही चुनावी जंग के लिए लम्बे इंतजार के बाद आखिरकारी भाजपा की जिला पंचायत सदस्य पद पर समर्थित प्रत्याशियों की सूची को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जारी कर दिया गया।

इसमें वार्ड 10 से प्रधान पति श्रीभगवान शर्मा पार्टी का समर्थन प्राप्त करने में सफल रहे। यहां पर उनके टिकट को लेकर कई बड़ी चुनौतियां मिली थी।

इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अर्जुन तोमर वार्ड 41 और भाजपा नेता तथा नमामि गंगे अभियान के प्रमुख चेहरे बन चुके डा. वीरपाल निर्वाल को भी भाजपा ने मैदान में उतारा है।
भाजपा द्वारा जिले में जिला पंचायत सदस्यों के 43 पदों में से 42 पर ही अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। वार्ड संख्या 25 पर कोई भी समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =