‘कॉफी विद करण’ में अनुष्का: मैं भी इंसान हूं, और परफेक्ट नहीं हू.
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक है. हर फिल्म में उन्होंने अपने करिदार को बखूबी निभाया है. लेकिन अनुष्का की लाइफ में एक वक्त ऐसा आया था जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.
दरअसल फिल्म बॉम्बे वेल्वेट में पाउट करने के लिए अनुष्का ने लिप जॉब करवाया था.जिसको लेकर लोगों ने उनकी काफी अलोचना की. इस बारे में अनुष्का ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में खुलकर बात की.
अनुष्का ने इस शो में कहा था कि, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. और जब मैंने अपने लिप जॉब के बारे में बात की तो बहुत से लोगों ने मेरी तारीफ की और मुझे ब्रेव बताया. अनुष्का ने बताया कि, ये मेरे रोल के लिए जरूरी था. मैं भी इंसान हूं, और परफेक्ट नहीं हू.
अनुष्का ने बताया कि, अचानक से मैं ट्रोल होने लगी थी, इसके बाद अनुष्का ने इसको लेकर एक ट्वीट किया और लिखा कि, ये लिप एनहान्सिंग टूल का कमाल है और मेकअप तकनीक है.
उन्होंने आगे लिखा कि, मैंने कोई भी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है.ये पूरी तरह मेरा फैसला था. और फिल्म में मेरे लुक के लिए ये जरूरी भी था. क्योंकि मैं उस फिल्म में एक जैज गर्ल का किरदार निभा रही थी.
अनुष्का और विराट कोहली ने जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. इस बात ती जानकारी दोनों ने अफने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी.वहीं उन्होंने फैन्स को अपने बेटी का नाम भी बताया था. बता दें कि दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है.

