समाचार (Muzaffarnagar News)
खतौली पुलिस ने इनामी शातिर को दबोचा
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा 04 वर्ष पूर्व के अभियोग में वांछित तथा 10000 रुपये के ईनामी अपराधी को किया गया गिरफ्तार। जनपद मुजफ्फरनगर में ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिहं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी खतौली के निकट पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा 04 वर्ष पूर्व के अभियोग मु0अ0सं0 708/2021 धारा 363 भादवि में वांछित व 10000 रुपये की ईनामी अपराधी गौरव उर्फ मोन्टू पुत्र सुभाष निवासी मौहल्ला पक्का बाग कस्बा व थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर । को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गौरव उर्फ मोन्टू उपरोक्त के विरुद्ध वर्ष 2021 में अपहरण का अभियोग पंजीकृत हुआ था तभी से अभियुक्त गौरव उर्फ मोन्टू उपरोक्त फरार चल रहा था अभियुक्त के विरुद्ध उक्त अभियोग में 82/83 सीआरपीसी की कार्यवाही भी की जा चुकी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण गौरव उर्फ मोन्टू पुत्र सुभाष निवासी मौहल्ला पक्का बाग कस्बा व थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, उ0नि0 विक्रान्त कुमार, है0का0 मुनीश शर्मा , का0 अलीम, निरौत्तम शौबीर थाना खतौली शामिल रहे।
अर्न्तजनपदीय तेल चोरी करने वाले गिरोह के शातिर दबोचे
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा वाहनों से तेल चोरी/डकैती करने वाले अर्न्तजनपदीय गिरोह के 05 अभियुक्तगण लूट/डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 आयशर कैन्टर व अन्य सामान बरामद। जनपद में शातिर चोर/लुटेरे/डकैत अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना आनन्द देव मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा लूट/डकैती की योजना बनाते हुए अन्तर्जनपदीय वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के 05 शातिर अभियुक्तगण को जौला मार्ग पर बन्द पड़े ईंट भट्टे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 आयशर कैन्टर व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 26 दिसम्बर की रात्रि को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चौकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर खास के द्वारा सूचना मिली की ग्राम जौला मार्ग पर बन्द पड़े ईंट भट्टे पर कुछ बदमाश लूटध्डकैती की योजना बना रहे हैं तथा कोई बड़ी घटना करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी तथा मौके से लूट/डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 आयशर कैन्टर व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण मेहताब पुत्र असलम निवासी जई नगला थाना भावनपुर जिला मेरठ, इमरान पुत्र अय्यूब निवासी पांचली थाना सरुरपुर जिला मेरठ, तसलीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना जिला हापुड, सराफत पुत्र सकीर निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना जिला हापुड, शुकरयाब पुत्र जुल्फा निवासी अजीजपुर थाना झिंझाना जिला शामली। जिनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अवैध तमंचा 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 आयसर कैन्टर, 02 ड्रम खाली (200 लीटर), 03 बाल्टी खाली (50 लीटर), 02 प्लास्टिक की पाईप बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका एक अन्तर्जनपदीय वाहनों से तेल चोरी करने का गिरोह है। हमारे द्वारा हाईवे व होटल/ढाबों पर खडे वाहनों से तेल चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
इसके साथ ही हमलोग रात्रि में गांवो में ऐसे घरों में जो गांव से बाहर की तरफ होते हैं में लूट/डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। हमारे द्वारा विभिन्न जनपदों में इस प्रकार की घटनायें कारित की गयी हैं। आज हम जनपद मुजफ्फरनगर में इसी प्रकार की लूट/डकैती की घटना की अंजाम देने के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि0 संदीप कुमार, गोविन्द चौधरी, है0का0 नीरज त्यागी, संजय कुमार, सुनील कुमार, निर्वेश कुमार, है. का. मनोज कुमार, नकुल सांगवान, अनुज कुमार, का0 अस्फाक, राजीव अत्री थाना बुढ़ाना शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के सदस्य है तथा इनके द्वारा विभिन्न जनपदों में चोरीध्लूटध्डकैती की घटनायें कारित की गयी हैं। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
तहसील सदर के विकास खंड सदर के ग्राम बहादुरपुर में बने वृहद गौ संरक्षण केंद्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण
गायों को भूसा व हरा चारा की पर्याप्त मात्रा में रखना सुनिश्चित किया जाए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज तहसील सदर के विकासखंड सदर के ग्राम बहादुरपुर में बने वृहद गौ संरक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को वृहद गौ संरक्षण केंद्र के केयरटेकर द्वारा भूसा गोदाम से भूसा गायों को डालते मिला। जिलाधिकारी को उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया वृहद गौ संरक्षण केंद्र में चार सेट बनी है जिनमे 249 गाय संरक्षित है। जिलाधिकारी ने केयरटेकर से भूसा हरा चारा पीने के पानी आदि की जानकारी ली जिस पर केयरटेकर ने अवगत कराया भूसा,हरा चारा,पानी पूर्ण व्यवस्था है, आज बारिश होने के कारण हरा चारा नहीं आ पाया। तीन गाय बीमार चल रही है,गायों का स्वास्थ्य चेकअप के लिए डॉक्टर दो या तीन दिन में आते हैं, आज आए थे गायों को चेक करके चले गए ।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गायों को समय से भूसा के साथ-साथ हरा चारा भी अवश्य दिया जाए। खंड विकास अधिकारी द्वारा एक माह पहले निरीक्षण किया गया था। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए गौं संरक्षण केंद्र का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। गायों का स्वास्थ्य परीक्षण भी समय-समय पर किया जाए यदि कोई गाय बीमार हो उसे दवा समय पर दी जाए। भूसा व हरा चारा की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित कि जाए। गायों को ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल से ढक कर रखा जाए और बच्चे को अलग सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केयरटेकर से मानदेय मिलने जानकारी की, जिस पर केयरटेकर ने अवगत कराया मानदेय समय से मिल रहा है। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा व संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे।
शातिर वांछित गिरफ्तार
फुगाना। थाना फुगाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी फुगाना सन्तप्रसाद उपाध्याय व थानाध्यक्ष फुगाना गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फुगाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 78/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को ग्राम लोई बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त राजू पुत्र अजुद्दी प्रसाद निवासी ग्राम रूहेरी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश कुमार, का0 विनोद कुमार, का0 बबलू कुमार थाना फुगाना शामिल रहे।
यज्ञ-भण्डारे के साथ हुआ कथा का समापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड अग्रसैन विहार कालोनी मे चल रही श्रीमद भागवत कथा का आज हवन एवं भण्डारे के साथ विधिवत समापन हो गया। आज के यज्ञ के मुख्य यजमान गोपीनाथ सेतिया एवं उनकी धर्मपत्नि मोना सेतिया रहे। यज्ञ के उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडो श्रृद्धालु भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त सभी कार्यक्रम मे व्यवस्था बनाने में संजय जिन्दल, गोपीनाथ सेतिया, सुशील राजवंशी, अनित शर्मा, अनुराग मित्तल, सुरेन्द्र सिंह आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
सट्टे की खाईबाडी करते बुढ़ाना पुलिस ने दबोचे
बु़ढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करते हुए 02 सट्टेबाज अभियुक्तगण गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 5100/- रुपये नगद, 05 मोबाईल फोन व डायरी,नोटपैड आदि बरामद किया। जनपद में जुआरी/सट्टेबाज अभियुक्तगण के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्रधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना श्री आनन्द देव मिश्रा के कुशल नेतृत्व थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 02 शातिर सट्टेबाज अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर कस्बा बुढ़ाना स्थित अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 5100/- रुपये नगद, 05 मोबाईल फोन व डायरी,नोटपैड आदि बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरमादगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही।
गिरफ्तार अभियुक्तगणपरवेज पुत्र सफीक निवासी बडौत रोड कस्बा व थाना बुढाना, नाजिम पुत्र इदरीश निवासी नाला पट्टी हाजीपुर थाना कोतवाली शामली, शामली। जिनके कब्जे से 5100/- रूपये नगद, 05 मोबाईल फोन, 01 डायरी, 02 नोटपैड, 01 पेन बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को उ0नि0 ललित कुमार, है0का0 शिवकुमा, हरीशपाल सिंह, कां. विजय कुमार थाना बुढ़ाना शामिल रहे।
बाइक सवार की दो की मौत
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई तथा उसके दो साथी बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत ही उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। जहां उसके एक घायल ने भी उपचार से पूर्व दम तोड दिया। सूत्रो के अनुसार आज दोपहर के वक्त मोटरसाइकिल द्वारा मोरना से भोकरहेडी की तरफ जा रहे तीन युवकों की बाईक बरसात के कारण अचानक अनियंत्रित होकर भोपा थाना क्षेत्र के मोरना-भोकरहेडी मार्ग पर ग्राम छछरौली मे बाईक के पेड से टकरा जाने से ंबाईक सवार भोकरहेडी निवासी अंकित पुत्र ओमपाल की मौके पर मौत हो गयी जबकि उसके साथी सुमित पुत्र नरेश निवासी भोकरहेडी तथा सर्वेश पुत्र राजवीर जिसकी भोकरहेडी में ननिहाल है तथा वह मूलरूप से रामपुर मनिहारन का निवासी है को सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही गंभीर रूप से घायल इन दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी भोपा भिजवाया। जहां डॉक्टरो ने युवक सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। युवक सर्वेश व अंकित की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
थाना सिखेडा का किया निरीक्षण
सिखेडा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कर थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लेते हुए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना सिखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय थाना परिसर की साफ सफाई, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा थाना सिखेड़ा पर नियुक्त अधिकारीध्कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थाने पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछितध्वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियोंध्हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त पुलिस अधिकारीध्कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा डिजिटल युग में रेडियो का भविष्य विषय पर एक अथिति व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री सुरेंद्र कुमार आधाना, अनाउंसर आकाशवाणी केंद्र,रामपुर रहे। उन्होंने डिजिटल युग में रेडियो का भविष्यष् विषय पर बोलते हुए कहा कि रेडियो सूचना, मनोरंजन और शिक्षित करने वाली एक सदी है। रेडियो निरंतर लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का माध्यम है। आज के दौर में भले ही इंटरनेट का स्तर और प्रसार काफी बढ़ गया है लेकिन कई घरों से वह पारंपरिक रेडियो के बजने की आवाज आज भी सुनी जाती है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में रेडियो के माध्यम से जो जनमाध्यम का वृहद रूप ग्रहण किया गया है और यह अपनी व्यापक पहुंच के कारण ही लोकतंत्र की अवधारणा को साकार करता है। समाज का सबसे अंतिम व्यक्ति भी इसके उच्चारित शब्दों को सुनने के लिए अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भावना करता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता न केवल लोगों के व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है बल्कि राष्ट्र के विकास के लिए भी आवश्यक है। यह भी कहा गया है कि -आवाज का जादू सर चढ़ कर बोलता हैष् और इस जादू का उपयोग सामाजिक और राष्ट्रीयता के लिए किया जाता है जो रेडियो को भविष्य में भी बनाए रखने की संभावना रखता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को सूचना प्रसारण मंत्रालय, प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो, तथा रजिस्ट्रार ऑफ न्यूजपेपर्स फॉर इंडिया के बारे में अवगत कराया उन्होंने रेडियो के बारे में जानकारी देते हुए रेडियो पर प्रसारित होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में बहुत ही गहन जानकारियो से अवगत कराया उन्होंने आकाशवाणी के ऑर्गेनाइजिंग स्ट्रकचर को छात्रों को समझाया। साथ ही उन्होंने छात्रों को आकाशवाणी में प्रोग्राम शुरू होने पर किस तरह का संगीत चलाया जाता है सुनाया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम मे बड़े हर्षोल्लास के साथ बढचढकर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रश्नोत्तर का भी आयोजन किया गया और श्री सुरेंद्र कुमार आधाना,जी ने छात्रों द्वारा किए गए सभी प्रश्नों के संतुष्टि परख उत्तर दिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रही कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों से कहा कि आज की दुनिया में मोबाइल फोन, कंप्यूटर और टैबलेट जैसे हाई-टेक गैजेट हैं, लेकिन ज्यादातर लोग अक्सर पूछते हैं कि रेडियो अभी भी क्यों मौजूद है। 1890 के दशक में अपने आविष्कार के बाद से रेडियो एक शक्तिशाली उपकरण बना हुआ है। प्रौद्योगिकी में प्रगति के कारण, रेडियो में और भी बेहतर सुविधाएँ शामिल होती जा रही हैं। अंत मे पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने सुरेंद्र कुमार आधाना,जी का धन्यवाद ज्ञापित किया, तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेडियो नई तकनीकों को आत्मसात करने और नई पीढ़ियों के अलग-अलग स्वादों के अनुकूल होने के कारण अधिक मजबूत बनकर उभरा हैं। इसलिए, रेडियो लोगों के लिए पसंदीदा माध्यम बना हुआ हैं। रेडियो आपको दुनिया भर में व्यापक रूप से रिपोर्ट की जाने वाली खबरें प्राप्त कराता हैं। इसके अलावा, रेडियो प्राकृतिक आपदाओं के मामले में अंतिम माध्यम बना हुआ हैं। इसके अलावा, ये उपकरण वहां जाते हैं जहां बिजली और मोबाइल सिग्नल जैसी नई तकनीकें नहीं पहुंच पाती हैं। ये तकनीक रेडियो को दूरदराज के क्षेत्रों में सूचना देने का सबसे प्रभावी तरीका बनाती है। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज एवं विभागाध्य रवि गौतम द्वारा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार अधाना, अनाउंसर आकाशवाणी केंद्र,रामपुर को स्मृति चिन्हन देकर एवं पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कहकशा मिर्जा, सहायक प्रध्यापक पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डीन मैनेजमेंट डा0 सौरभ मित्तल, विभाग के प्रवक्तागण शिवानी बर्मन, कहकशा मिर्जा, तथा महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्य कारिणी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। उपाध्याय समाज उत्तर प्रदेश कार्य कारिणी की एक चुनावी सभा उपाध्याय धर्मशाला में रमेशचन्द्र उपाध्याय ग्राम गंगदासपुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार उपाध्याय मुजफ्फरनगर की कार्य प्रणाली तथा समाज के प्रति समर्पण भावना तथा मुजफ्फरनगर में भव्य धर्म शाला बनवाने हेतु किये प्रयास की सराहना की गयी तथा उनकी सच्चाई एवं नीडरता एवं साहसपूर्ण कार्य प्रणाली की जमकर सराहना की गयी। इनके कार्य काल स्वर्णिम एवं ऐतिहासिक कार्य काल बताया गया।सभा विभिन्न जिलों उपाध्याय बन्धु गणों ने भाग लिया। सर्व सम्मति से सक्रिय सदस्यो की सहमति से निम्नलिखित प्रदेश कार्य कारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। नरेंद्र कुमार उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष, ऋषिराम उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्री नरेश कुमार उपाध्याय पूर्व कैप्टन सहारनपुर प्रदेश उपाध्यक्ष, राम कुमार उपाध्याय रेलवे प्रदेश महामंत्री, नरेन्द्र कुमार वशिष्ठ मेरठ तथा कुलदीप उपाध्याय जानसठ प्रदेश सचिव, संजय आर्य पांचली मंडल अध्यक्ष मेरठ, मांगे राम उपाध्याय मुजफ्फरनगर कोषाध्यक्ष,श्री नकली राम उपाध्याय सहारनपुर, ओमप्रकाश उपाध्याय मेरठ , नकुल उपाध्याय जड़ौदा भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश संरक्षक घोषित किए गए। कार्य क्रम में चुनाव अधिकारी श्री ओमप्रकाश उपाध्याय एडवोकेट संधावली मुजफ्फरनगर,श्री सुभाषचन्द्र उपाध्याय जानसठ रहे। उपाध्याय धर्मशाला मुजफ्फरनगर का चुनाव बिजेंद्र उपाध्याय जिला अध्यक्ष एवं अमित कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री मुजफ्फरनगर द्वारा कराया गया। जिसमें सर्व सम्मति से निम्नलिखित समिति पदाधिकारी सक्रिय सदस्यो, आजीवन सदस्यों की सहमति से निर्विरोध चयनित हुए। सुभाष चन्द्र उपाध्याय जानसठ, अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार उपाध्याय महामंत्री,श्री दयानंद उपाध्याय कोषाध्यक्ष, राहुल कुमार उपाध्याय मुजफ्फरनगर आडिटर, रमेशचन्द्र उपाध्याय सचिव, महेंद्र सिंह उपाध्याय संगठन मंत्री, राजीव कुमार उपाध्याय संगठन मंत्री, पवनेश कुमार उपाध्याय योजना मंत्री एवं मयंक कुमार संगठन मंत्री, मुल्क राज उपाध्याय, उदयवीर सिंह उपाध्याय संरक्षक घोषित हुए। भारतीय उपाध्याय दरोगा,मधु गोंड मेरठ,संजय पांचली, कैप्टन आत्मा राम, नकली राम उपाध्याय, ऋषिपालसिंह फौजी खतौली,डा कन्हैया खातोली, जयप्रकाश खतौली, नरेन्द्र कुमार उपाध्याय मुजफ्फरनगर,ओमप्रकाश उपाध्याय मेरठ,जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ढांसरी,अरविन्द कुमार उपाध्याय जिला अध्यक्ष बागपत,रमेशचन्द्र मदन उपाध्याय मुजफ्फरनगर, श्रीमति सीमा उपाध्याय घ्,मति प्रीति उपाध्याय,अमित कुमार उपाध्याय बिजेंद्र सिंह उपाध्याय अमरसिंह गेहलोत,रुड़की,प्रवीण कुमार गुरुग्राम,ब्रजवीर सिंह,श्रीमति पुष्पा सिंह गुरुग्राम,नवीन कुमार उपाध्याय एवं श्रीमति पिंकी प्रताप पुर,श्रीमति शोभा रानी पंचकूला अरुण कुमार पूना,घ्प्रयाग राज व श्रीमति संध्या दिल्ली धर्मशाला,नकुल उपाध्याय,सहदेव उपाध्याय,जड़ौदा, मांगे राम उपाध्याय मखियाली धर्मशाला के आजीवन सदस्य बनाये गये। अन्य आजीवन सदस्य तथा सक्रिय सदस्यो की संख्या लगभग 200 है। प्रदेश तथा धर्मशाला कार्य कारिणी नव गठित समिति चयनित हुए। प्रदेश अध्यक्ष बनते ही नरेंद्र कुमार उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सबसे पूर्व में के पी सिंह उपाध्याय सहारनपुर को सहारनपुर जिला अध्यक्ष एवं श्री कैप्टन आत्मा राम उपाध्याय मेरठ को जिला महामंत्री मेरठ बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा स्वयं भी शपथ ग्रहण की। अंत में श्री रमेशचन्द्र गंगदासपुर द्वारा सभी का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया गया।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
खतौली। खतौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपल्हेड़ा में लाल रामचंद्र सहाय रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में रीता ब्लड सेंटर, मेरठ की टीम द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। रीता ब्लड सेंटर की टीम से अरुण ठाकुर, संचित, आशी आदि ने शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान के दौरान ब्लड बैंक टीम ने दानदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें रक्तदान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। इस आयोजन में डॉक्टर वसीम, डॉक्टर सचिन, शाहरुख खान, आवेश, और राशिद का विशेष सहयोग रहा। उनकी सक्रिय भागीदारी ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और आभार स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए। लाला रामचंद्र सहाय रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ अंकुर प्रकाश गुप्ता मानव जो की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी स्टेट ब्रांच लखनऊ के जीवन स
महाराजा सैनी की जयंती का हरियाणा के मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
ु एक जनवरी 2025 को मुजफ्फरनगर में होगा अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सैनी संगठन के तत्वाधान में महाराजा सैनी की जयंती मुजफ्फरनगर में स्थित रामलीला टीला के मेदान मे एक जनवरी 2025 को धूमधाम से मनाई जायेगी! यह जानकारी पत्रकारों को प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सैनी संगठन के महामंत्री सतेंद्र सैनी, प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंदसैनी, बघरा के ग्राम प्रधान प्रवीण सैनी, सूर्यवंशी नंदकिशोर सैनी, जिला महामंत्री मुखिया बृजपाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी,आदि संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा सैनी की जयंती के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को निमंत्रण दिया गया है इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली,पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, आदि राज्यों से कैबिनेट मंत्री, सांसद, एमएलसी,विधायक, आदि समाज के दिग्गज नेता कार्यक्रम में भाग लेंगे!इसके लिए पिछले एक महीने से लगातार गांव शहर से लेकर विभिन्न राज्यों में सभी अतिथियों के पास पहुंचकर कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है! जिसमें सभी प्रबुद्ध एवं सम्मानित लोगों का उत्तर प्रदेश की संस्कृति में स्वागत सत्कार किया जाएगा! -ये होंगे मुख्य कार्यक्रम- -कार्यक्रम स्थल पर विख्यात आचार्यो द्वारा 1100 मत्रों के जाप से महायज्ञ में यजमान पूर्णाहुति प्रदान करेंगे, मुख्यमंत्री,सांसद,विधायक, आदि दिग्गज नेताओं का संबोधन होगा, महात्मा ज्योतिबा राव फुले वं सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए यह ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री सांसद विधायकों को दिया जाएगा, समाज के गौरवशाली इतिहास पर मंथन किया जाएगा, युवाओं को राजनीति और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रस्ताव होगा, समाज के नेताओं की राजनीति में हिस्सेदारी कैसे बड़े इस पर मजबूत प्रस्ताव पास होगा, छात्र-छात्राओं व सैनी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा- समाज के लोग संगठित होकर एकजुट कैसे हो इस पर कड़ा मंथन होगा, सैनी समाज की प्राचीन कला संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुत- -कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था के लिए दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जाएगी।
भारतीय किसान मजदूर (संयुक्त मोर्चा) का बढ़ा कुनबा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर (संयुक्त मोर्चा) की एक मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में मिमलाना रोड बिरजु कोम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष जफरयाब अली ने की और संचालन जिला मंत्री इन्तजार ने किया। मीटिंग में मौजूद किसान व मजदूर साथियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कहा कोई भी साथी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दे जनपद के नोजवान युवाओं से अपील करते हुए कहा शिक्षा पर ध्यान दें कलम में बहुत बड़ी ताकत होती है किसान व मजदूर शिक्षा के बिना अधूरा है शिक्षा से खुलेंगे जीवन के नए रास्ते एकता कायम करें। वहीं युवा राष्ट्रीय महासचिव इंतजार राणा ने अपने संबोधन में सभी को संगठन की ताकत से अवगत कराया और एकता का पाठ पढ़ाया। तो महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुदेश ने कहा हम उत्तर प्रदेश के भाईचारे को कायम रखने के लिए हर संभव हर संघर्ष के लिए तैयार हैं हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में है भाई भाई भाई चारा कायम करें। मीटिंग में मौजूद अन्य संगठन के दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की तो सभी की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने मौ शहजाद को जिला सचिव नियुक्त किया। परवेज को वार्ड 39, अध्यक्ष नियुक्त कियाजावेद को युवा नगर सचिव नियुक्त किया। इस मौके पर संगठन के दर्जनों पदाधिकारी वे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिलाओं को जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। द्वारकापुरी स्थित श्री रामदरबार में महिलाओं को जागरूक करने हेतु एक गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती बीना शर्मा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया, साथ ही महिला होने के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व उनके हित के लिए बनाये गए कानूनों का दुरुपयोग ना करने की सलाह दी..सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के विषय मे विस्तार से बताते हुए विषम परिस्थिति में हिम्मत ना हारने की सलाह भी दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका श्रीमती नीरज गौतम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आवाहन किया, इस संदर्भ में उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया..वक्ताओं द्वारा महिलाओं को अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया.। कार्यक्रम में अमिता शर्मा, प्रीति, नीरू, रजनी, रश्मि, आँचल, अंजू, मंजू, मीना, अनीता, मीनाक्षी, रश्मि, सीमा, शालू आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आगाज
बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान,संविधान व पीडीए के अधिकारों के हनन को बर्दाश्त नही करेंगे-जिया चौधरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी पार्टी के पीडीए चर्चा कार्यक्रम का जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में जिले में आगाज हुआ। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने मीरापुर विधानसभा के सेक्टर 2 ग्राम कसौली व सेक्टर नंबर 3 ग्राम बेल्डा तथा पुरकाजी विधानसभा के सेक्टर नंबर 1 ग्राम हरीनगर में पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की मानसिकता पूरी तरह पीडीए विरोधी है तथा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भरी संसद में बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जाना भाजपा की डबल इंजन सरकार की विचारधारा को स्पष्ट प्रदर्शित करता है। उन्होंने भाजपा द्वारा संविधान को चोट करने तथा पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक के अधिकारों के हनन से मतदाताओं को जागरूक रहने व इस लड़ाई को लड़ रहे समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी खतौली विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित खतौली विधानसभा के सेक्टर 29 ग्राम चलसीना में आयोजित ष्पीडीए चर्चा कार्यक्रमष् में विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा व कार्यक्रम पर्यवेक्षक सपा नेता पंकज सैनी ने कहा कि संविधान बचाने तथा बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाकर ही भाजपा आरएसएस की विभाजनकारी नीतियों से प्रदेश को बचाकर सर्व धर्म तथा सर्व समाज को सम्मान देने वाली समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता इमलाक प्रधान, नेपाल सिंह प्रधान, लियाकत प्रधान, रिफाकत अली,सोनू सैनी,इस्लामुद्दीन, गुलशेर,सुशील कुमार, महिपाल सैनी, सुनील कुमार,इदरीश अहमद, गौरव कुमार सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी मौजूद रहे
लाइफ स्टाइल, कैंसर एन्वायर्नमेंट व आनुवंशिकता और थेरेनोस्टिक्स इन न्यूक्लियर मेडिसिन विषयों पर सी०एम०ई० का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुजफ्फर नगर द्वारा इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स नई दिल्ली के सहयोग से “लाइफ स्टाइल, कैंसर एन्वायर्नमेंट व आनुवंशिकता” और “थेरेनोस्टिक्स इन न्यूक्लियर मेडिसिन” विषयों पर सी०एम०ई० का आयोजन किया। सर्कुलर रोड स्थित आई एम ए हॉल में एक सतत चिकित्सा शिक्षा (सी०एम०ई०) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ सुनील चौधरी ने की व संचालन डॉ अनिल कक्कड़ ने किया स सचिव डॉ मनोज काबरा ने सभी का स्वागत व धन्यवाद किया स इस बार इंद्र प्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स न्यू दिल्ली से पधारे डॉ प्रवीण कुमार गर्ग, सीनियर कैंसर सर्जन विशेषज्ञ ने लाइफ स्टाइल कैंसर एन्वायर्नमेंट व आनुवंशिकता विषय और डॉ उमा रवि शंकर, वरिष्ठ न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ ने थेरेनोस्टिक्स इन न्यूक्लियर मेडिसिन विषय पर व्याख्यान दिया और चिकित्सकों को आधुनिकतम औषधियो व तकनीकों से अवगत कराया। डॉ प्रवीन गर्ग ने बताया कि कैंसर एक जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। हमारी जीवनशैली की कुछ आदतें जैसे देर से गर्भधारण, स्तनपान न कराना या कम स्तनपान, रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट, शराब, धूम्रपान आदि कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। कीटनाशक और उर्वरक भी कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं. जीवनशैली से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, वे विपरीत तरीके से आनुवंशिक परिवर्तन करके कैंसर का कारण बनती हैं. स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रारंभिक पहचान से कैंसर का शीघ्र पता लग सकता है और बेहतर उपचार हो सकता है. वही न्यूक्लियर मेडिसिन की वरिष्ठ डॉ उमा रवि शंकर ने बताया कि न्यूक्लियर मेडिसिन क्या होती है और उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी थेरानोस्टिक्स एक उन्नत चिकित्सा तकनीक है जो डायग्नोस्टिक इमेजिंग और थेरेपी को संयोजित करने के लिए न्यूक्लियर मेडीसिन (रेडियोधर्मी दवा, जिसे रेडियोफार्मास्यूटिकल्स कहा जाता है) का उपयोग करती है। निदान और चिकित्सा का यह संयोजन रोगियों को एक अनुकूलित और लक्षित उपचार विकल्प प्रदान करता है। निस्संदेह कैंसर रोगियों के इलाज के लिए आगे चलकर ये तकनीक वरदान साबित होगी। बाद में प्रश्नोत्तर काल में विषय विशेषज्ञों ने उपस्थित चिकित्सकों की शंकाओं का समाधान भी किया । सभा में काफी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी डॉ सुनील सिंघल, डॉ अशोक कुमार, डॉ रमेश माहेश्वरी, डॉ डी एस मलिक, डॉ राकेश खुराना, डॉ आमोद कुमार, डॉ दीपक गोयल डॉ संजीव जैन, डॉ अखिल गोयल,डॉ विनोद कुशवाह, डॉ आर बी सिंह, डॉ यू सी गौड़, डॉ कुलदीप सिंह चौहान ,डॉ सिद्धार्थ गोयल, डॉ पी के चाँद, डॉ अभिषेक यादव, डॉ मनु गर्ग, डॉ विपिन गुप्ता, डॉ यश अग्रवाल, डॉ पी के चाँद , डॉ अशोक शर्मा, डॉ हेमंत शर्मा, डॉ पंकज अग्रवाल, डॉ डी पी सिंह, डॉ रोहित गोयल , डॉ विनीत मिनोचा, डॉ योगेन्द्र कुमार, डॉ उबैद उर रहमान, डॉ अनुज माहेश्वरी, डॉ अनुज गर्ग, डॉ राजीव काम्बोज, डॉ मनेश अग्रवाल ,डॉ अरविंद सैनी , डॉ अनुभव जैन, डॉ सुजीत कुमार सिंह, डॉ रजा फारूकी, डॉ ललिता माहेश्वरी, डॉ दीप शिखा जैन , डॉ राजेश्वर सिंह , डॉ रेणु अग्रवाल , डॉ अनुराधा अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
रेलवे लाइन पर अधूरी बाउंड्री वाल से बढ़ा खतरा, कालोनीवासियों में रोष
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आवास विकास कॉलोनी के पीछे से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर बाउंड्री वॉल के अधूरे निर्माण के कारण कॉलोनीवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। रेलवे प्रशासन द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण प्रारंभ किया गया था, लेकिन इसे कॉलोनी की सीमा तक पूरा नहीं किया गया। अधूरी बाउंड्री वॉल के चलते कॉलोनीवासी लगातार दुर्घटनाओं और अन्य खतरों का सामना कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि तेज गति से गुजरने वाली ट्रेनों के कारण रेलवे लाइन से पत्थर निकलकर उनके घरों तक पहुंच जाते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही, बरसात के मौसम में रेलवे लाइन से बहने वाला पानी कॉलोनी के मकानों में भर जाता है। इस पानी में खतरनाक जीव-जंतु पनपते हैं, जिससे कॉलोनीवासियों को अतिरिक्त समस्याओं का सामना करना पड़ता है।इस समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने पूर्व में प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुदेश पुंडीर, नकुल दत्त शर्मा, शैलेंद्र सिंह, राहुल मेहकर, देशराज, शुभम, सोनू, रीना देवी, गीत, मुन्नी, सरिता आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रेलवे प्रशासन ने उनकी समस्या का हल करने का वादा किया था, लेकिन बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। कॉलोनीवासियों की मांग है कि बाउंड्री वॉल को ऊंचा बनाकर कॉलोनी की सीमा तक पूरा किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं और अन्य खतरों से बचाव हो सके। कॉलोनीवासियों का कहना है कि रेलवे लाइन का स्तर कॉलोनी के मकानों से ऊंचा होने के कारण, वहां से बहता पानी कॉलोनी में भर जाता है। पानी के साथ आने वाली गंदगी और उसमें पनपने वाले खतरनाक जीव-जंतु स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा दे रहे हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण अधूरा छोड़ने से कॉलोनीवासियों में गहरी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे एक बार फिर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। यह मुद्दा स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग के लिए गंभीर ध्यान देने योग्य है, क्योंकि अधूरी बाउंड्री वॉल न केवल कॉलोनीवासियों के लिए, बल्कि रेलवे के लिए भी सुरक्षा का खतरा बनी हुई है।
बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सुबह करीब 4 बजे से हो रही रिमझिम बरसात से अच्छी खासी सर्दी हो गई। बरसात और सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के कारण शहर की सडकें सूनी-सूनी नजर आई वहीं कारोबार पर भी मौसम का असर दिखाई दिया।
आज सुबह करीब 4 बजे से चल रही बारिश से मौसम पूरी तरह सर्द हो गया। बरसात के कारण बाजार मे काम कारोबार भी लगभग ना के बराबर रहा। अर्थात खराब मौसम के कारण दुकानदार लगभग पूरा दिन हाथ पर हाथ धरे ग्राहकों की इन्तजार करते नजर आए। बारिश के कारण नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूल नही जा सके। वहीं अक्सर लोग बरसात के कारण अपने घरो पर ही कैद रहे। शहर मे कई जगह देखने को मिला कि सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव पर हाथ सेकते नजर आए। सर्दी के कारण गली मौहल्ले भी सूने सूने नजर आए। बरसात के कारण बढती ठण्ड के कारण गाय, कुत्ते आदि पशु-पक्षी भी सर्दी से बचकर इधर-उधर छिपते नजर आए। लगभग पूरा दिन चलने वाली इस बरसात से मौसम पूरी तरह ठण्डा हो गया। सर्दी के चलते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 28 दिसम्बर दिन शनिवार का अवकाश घोषित कर दिया है।
28 को रहेगा स्कूलां का अवकाश
मुजफ्फरनगर। सुबह से लगातार हो रही बरसात और अत्यधिक ठण्ड होने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के चलते 28 दिसम्बर दिन रविवार को कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डो के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशो के क्रम में जनपद में हो रही बरसात व अत्यधिक ठण्ड होने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत मानवीय आधार पर जनपद के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डो के विद्यालयों में दिनांक 28 दिसम्बर 2024 का अवकाश घोषित किया जाता है। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा अवकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर यथावत सम्पन्न करायी जायेगी।
खालापार पुलिस ने शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान मे कार्यवाही करते हुए 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज गया । अभि0 फरमान पुत्र भूरा निवासी कस्सावान खालापार थाना खालापार मु0नगर को शार्डन स्कूल के पीछे वाली गली सूजडू रोड खालापार से उ0नि0 लौकेश कुमार गौतम, प्रशिक्षु उ0नि0 रमित यादव, है0का0 मौ0 वकार अहमद, का. राहुल कुमार ने गिरफ्तार किया।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने कांजी हाउस का किया भ्रमण
ककरौली। पशु चिकित्सा अधिकारी ककरौली द्वारा कांजी हाउस खाईखेडा का नियमित भ्रमण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन मे पशु चिकित्सा अधिकारी ककरौली द्वारा कांजी हाउस खाईखेडा का नियमित भ्रमण किया गया जिसके दौरान सभी गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया , सभी गौवंश स्वस्थ पाए गए। तेज वर्षा के दौरान सभी गौवंश शेड मे सुरक्षित पाए गए। परिसर मे जल भराव जैसी समस्या नही पाइ गई। हरे चारे की अनुपस्थिति मे सभी गौवंश को चोकर आदि के साथ चारा दिया जा रहा है। ठण्ड से बचाव हेतु सभी गौवंश को 24 घंटे कंबल आदि से कवर रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा द्वारा वृहद गौ संरक्षण केंद्र बहादुरपुर का नियमित भ्रमण किया गयाॉ जिसके दौरान सभी गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी गौवंश स्वस्थ पाए गएॉ वर्षा के दौरान सभी गौवंश शेड मे सुरक्षित पाए गए। परिसर मे जल भराव जैसी समस्या नही पाइ गई। हरे चारे की अनुपस्थिति मे सभी गौवंश को भूसा एवं चोकर आदि के साथ चारा दिया जा रहा है। ठण्ड से बचाव हेतु अलाव जलाने हेतु तथा सभी गौवंश को कंबल आदि से कवर रखने हेतु निर्देशित किया गया।
समस्त चिकित्सक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते समय महिला तीमारदार या महिला स्वास्थ्यकर्मी की उपस्थिति में करेंः सीएमओ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया ने आज जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों , उपकेंद्रों तथा समस्त निजी चिकित्सालय को निर्देशित करते हुए कहा कि जब भी किसी महिला का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श या उपचार दिया जा रहा हो, तो उसको अकेले पुरुष चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा ना दिया जाए बल्कि स्वास्थ्य परीक्षण,परामर्श यह उपचार देते समय महिला तीमारदार साथ होना चाहिए, अगर किसी महिला के साथ महिला तीमारदार नहीं है तो ऐसी स्थिति में चिकित्सक किसी महिला स्वास्थ्यकर्मी की उपस्थिति के दौरान ही स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श व उपचार करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया ने जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालय को आदेशित करते हुए कहा कि अपने चिकित्सालय में महिला शिकायत निवारण समिति का गठन अवश्य करें तथा समिति के सदस्यों के नाम व दूरभाष नंबर चिकित्सालय के सूचना पट पर अवश्य लिखें जाने चाहिए।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद धर्मवीर सिंह त्यागी विचार मंच के तत्वाधान मे आयोजित बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं विश्व के जानेमाने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व सांसद धर्मवीर सिंह त्यागी विचार मंच की एक आवश्यक बैठक नरेन्द्र कुमार त्यागी की अध्यक्षता में 17 गाजावाली,रूडकी रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक को अध्यक्षता कर रहे नरेन्द्र कुमार त्यागी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारत देश एवं कांग्रेस पार्टी वसामाजिक स्तर में महान सपूत, प्रशासनिक क्षमता, महान अर्थशास्त्री, शिक्षाविद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ऐसे महान विचारक से देश एवं दुनिया मे भारत का सर्वोच्च सम्मान मिला। जिसको प्रत्येक देशवासी पार्टी कार्यकर्ता एवं सामाजिक सोच वाला व्यक्ति हमेशा हम सभी के लिए आदर्श रहेंगे। बैठक मे स्व.मनमोहन सिह को दो मिनट का मौन रख श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
भाकियू प्रवक्ता ने पूर्व पीएम के निधन पर जताया शोक
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दुख व्यक्त किया। डॉ.मनमोहन सिंह जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर पुण्य आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकेत ने कहा कि उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी. वो हमेशा उन लोगों के बीच रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं . वो सच में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी व्यक्ति थे.उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनका जाना हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है.
मौसम में बारिश से बढ़ी ठंडक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सुबह करीब 4 बजे से हो रही रिमझिम बरसात से अच्छी खासी सर्दी हो गई। बरसात और सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के कारण शहर की सडकें सूनी-सूनी नजर आई वहीं कारोबार पर भी मौसम का असर दिखाई दिया।
आज सुबह करीब 4 बजे से चल रही बारिश से मौसम पूरी तरह सर्द हो गया। बरसात के कारण बाजार मे काम कारोबार भी लगभग ना के बराबर रहा। अर्थात खराब मौसम के कारण दुकानदार लगभग पूरा दिन हाथ पर हाथ धरे ग्राहकों की इन्तजार करते नजर आए। बारिश के कारण नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूल नही जा सके। वहीं अक्सर लोग बरसात के कारण अपने घरो पर ही कैद रहे। शहर मे कई जगह देखने को मिला कि सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव पर हाथ सेकते नजर आए। सर्दी के कारण गली मौहल्ले भी सूने सूने नजर आए। बरसात के कारण बढती ठण्ड के कारण गाय, कुत्ते आदि पशु-पक्षी भी सर्दी से बचकर इधर-उधर छिपते नजर आए। लगभग पूरा दिन चलने वाली इस बरसात से मौसम पूरी तरह ठण्डा हो गया। सर्दी के चलते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 28 दिसम्बर दिन शनिवार का अवकाश घोषित कर दिया है।


