पंजाब नैशनल बैंक का 127वां स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, मुजफ्फरनगर के परिसर मे अंचल कार्यालय, मेरठ से पहुंचे प्रवीण कुमार जैन, उपमहाप्रबंधक द्वारा बैंक के 127 वें स्थापना दिवस पर एक दिवसीय दौरा किया गया।
इस दौरान बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राजी जी की प्रकाश चौक स्थित प्रतिमा पर प्रवीण कुमार जैन तथा मण्डल प्रमुख विशाल अग्रवाल द्वारा मार्ल्यापण किया गया एवं सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुजफ्फरनगर को 50 बैड शीट व कंप्यूटर दिए।
इसके अतिरिक्त कम्पोजिट विद्यालय, शाहबाजपुर, तिगाई ब्लॉक खतौली को 5 सीलिंग पंखे और 2 लोहे के रैक दिए गए। तथा रूडकी रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर,कुष्ठ आश्रम को एक दिन का राशन,जिसमें 30 किलो चावल, 10 किलो दाल, 25 किलो सब्जियां तथा मसाले आदि का वितरण किया गया।
इसके अतिरिक्त मण्डल कार्यालय के परिसर मे समस्त स्टाफ सदस्यो की उपस्थिति मे केक काटा गया। अपराहन मे मण्डल कार्यालय के सभागार मे ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन मे प्रवीण कुमार जैन की अध्यक्षता मे विभिन्न उद्यमी एवं ग्राहको से रूबरू हुए। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

