Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मेरठ ने सीनियर क्रिकेटर्स मुज़फ्फरनगर को ३२ रनों से हराया

मुजफ्फरनगर। खेले गए सीनियर कॉरपरेट क्रिकेट टूनामेंट के फाइनल मैच में स्पोर्ट्स एक्स मेरठ ने सीनियर क्रिकेटर्स मुज़फ्फरनगर को ३२ रनों से हराया।

टॉस मेरठ ने जीता और पहले बल्लेबाजी की २० ओवर्स में ५ विकेट के नुकसान पर १९० रन बनाए। मेरठ के बल्लेबाज रोहित ने ६० रन शुकान्त ने ४० और अनंत ने ३१ रनों के योगदान दिया।

मुज़फ्फरनगर के गेंदबाज विकास को २ और अंकुर और गौरव सिद्धार्थ को १,१ विकेट मिला।सीनियर टीम १९१रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए १५८ रन ही बना सकी।

टीम के बलेबाज़ अंकुर ने ४६ गौरव सिद्धार्थ ने ३० गौरव अरोरा ने २५ वीनीत ने २३ रनों के योगदान दिया।मेरठ के गेंदबाज वरुण को ४ संदीप को ३ तरुण को २ और शोभित को १ विकेट मिला।

टूर्नामेंट के बेस्ट बौलर मेरठ के वरुण रहे।बेस्ट बलेबाज़ रोहित और मैन ऑफ द सीरीज मुज़फ्फरनगर के विकास बलियान रहे।मैच के अंपायर रवि कौशिक और गर्वित तथा स्कोरर नीलांश रहे।

टूर्नामेंट के आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ रहे।फाइनल मैच के मुख्य अतिथि कुशलपाल जी नरेंद्र शर्मा और राकेश ठाकुर रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 3 =