शार्ट शर्किट से लगी आग में लाखो का माल जलकर हुआ राख
मुज़फ्फरनगर /ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव टन्ढेडा में उस वक्त अफरा तफरी फैल गई जब दोपहर में अचानक गांव के बाहर स्थित एक कोल्हू में शार्ट शर्किट के चलते भीषण आग लग गई
आग ने उस वक्त और विकराल रूप धारण कर लिया जब चारो तरफ की हवायें भी चलने लगी। देखते ही देखते पुरे कोल्हू में ही आग लग गई जिसमे खोई,पत्तियों गन्नों सहित वहां खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली ने भी आग पकड़ ली हालाँकि यहाँ पुरे गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग नही बुझी
जिसके चलते आग की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी दी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मोके पर पहुंचे तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी मोके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कोल्हू में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
कोल्हू मालिक गांव टन्ढेडा निवासी उस्मान पुत्र मोहब्बत अली ने बताया की कोल्हू में आग वहाँ खड़े ट्रैक्टर में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी थी आग लगने से भारी नुकसान हुआ है
जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली जलकर राख हो गई तो वहीं थाना प्रभारी ककरौली मुकेश सोलंकी ने बताया की कोल्हू में आग लगने की सूचना मिली थी
तत्काल मोके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों पुलिस कर्मियो एंव ग्रामीणों की मदद से आग बुझा दी गई है लेकिन कोल्हू मालिक का लाखों का नुकसान हुआ है इस गांव के ग्रामीणों ने एकता का परिचय देकर अभी ने आग बुझाने में अपनी सहभागिता निभाई है।

