मुजफ्फरनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 श्री प्रवेश शर्मा मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्तों दीपक पुत्र मदनपाल, सचिन पुत्र विनोद कुमार निवासीगण ग्राम होशियारपुर बधाईखुर्द थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को खामपुर रोड सरकारी स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 180 पव्वे नाजायज देशी शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा अभियुक्त नीरज पुत्र जगदीश निवासी ग्राम जावन थाना खतौली जनपद मु0नगर को फलावदा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा अभियुक्त वेदपाल पुत्र बलजीत निवासी ग्राम मडकरीमपुर थाना खतौली जनपद मु0नगर को मडकरीमपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया।
थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा अभियुक्त भूरा पुत्र जीमल निवासी चूना भटटी इस्लामाबाद भूड थाना खतौली जनपद मु0नगर को इस्लामाबाद भूड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा अभियुक्त नितिन पुत्र राजबीर सिंह निवासी ग्राम भूड थाना खतौली जनपद मु0नगर को मिशन कम्पाउन्ड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर नाजायज शराब को बरामद किया गया।।
इसके अलावा थाना मीरापर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तों फैसल पुत्र अशफाक, नसीम पुत्र उमरदराज निवासीगण मौहल्ला इस्लामाबाद थाना मीरापुर जनपद मु0नगर, निसाद पुत्र हसरत निवासी थावर वाली मस्जिद मौहल्ला कोटला कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को रजवाहे की पुलिया खतौली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से 05-05-05 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया।