समाचार (Muzaffarnagar News)
मकर संक्रांति पर किया श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने प्रसाद का वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार,मुजफ्फरनगर द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी , चाय -बिस्कुट वितरण का आयोजन कोर्ट रोड पर किया गया । महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष मे कोर्ट रोड , निकट विजया बैंक पर खिचड़ी ,चाय बिस्कुट का वितरण सुबह 10ः30 बजे से किया गया। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ पर कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित थे, इनमे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्षा नगर पालिका , पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व अध्यक्ष भाजपा शुक्ला, कमल गोयल, एड अमर कांत गुप्ता, श्यामलाल बंसल , सभासद पति शोभित गुप्ता,अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, अजय कुमार गर्ग, सतीश गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गोयल,अजय गर्ग आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कमल गोयल जी एवं अमर कांत ने कहा कि जीओ गीता परिवार मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता व अनेकता में एकता के प्रतीक के रूप में मना रहा है। अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पूज्य गुरुदेव श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा हम एक बनें हम नेक बनें का एकजुटता का मंत्र सभी को दिया है । जिस तरह विभिन्न प्रकार के अन्न गुड़ के साथ मिलकर सुस्वादु व्यंजनों की सृष्टि करते हैं उसी तरह समाज के सभी वर्ग मिलकर कार्य करें तभी संगठित, संस्कारित, शक्तिशाली समाज की रचना होगी । इस अवसर पर श्री रामबीर सिंह जी ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व आत्मा की शुद्धि और ईश्वर की कृपा प्राप्ति का प्रतीक है। जो केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सामुदायिक बंधन को मजबूत करता। लोग एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कमल गोयल , एड अमर कांत गुप्ता, आर के मलिक, लोकेश चन्द्रा, सभासद पति शोभित गुप्ता,अतुल कुमार गर्ग,सुभाष गर्ग, सतीश गर्ग, रामबीर सिंह, मोहित गुप्ता, अशोक शर्मा,विपिन गुप्ता,अजय गर्ग, श्यामलाल बंसल, पवन कुमार मित्तल, सुरेश चन्द, सुनील तायल,गिरीश अग्रवाल,अशुल, विजय सिंघल, दीपक,स्वीटी, संजय अग्रवाल , रीतू सिंघल, महिका गुप्ता ,प्रज्ञा गुप्ता, मीनाक्षी , अंकित, सचिन, रजत गुप्ता,धुर्व , संदीप सिंघल, पायल, राशी , तनु एवं भारी संख्या मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार से जुडे बहनो, भाईयो ने हिस्सा लिया।यह जानकारी श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग द्वारा दी गई।
गंगा घाट का किया एसपी देहात ने निरीक्षण
शुकतीर्थ। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा शुकतीर्थ गंगा घाट का किया गया निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। मकर संक्रान्ति के अवसर पर होने वाले गंगा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थानाक्षेत्र भोपा के शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्री देववृत वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक भोपा श्री विजय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
11 किलो देशी घी द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर परयज्ञ हुआ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बघरा क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 11 किलो देशी घी द्वारा यज्ञ हुआ ब्रहाचारी मृगेन्द्र ने वेद के पवित्र मंन्त्रों यज्ञ संपन्न कराया मुख्य वक्ता के रूप में योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की मकर संक्रांति सनातन धर्म का महान पर्व है सृष्टि आरंभ से ही सनातन धर्म के लोग इस पर्व को बडे उल्लास के साथ मनाते है इसी दिन सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर अग्रसित होते हैं सनातन धर्म की परंपरा और भारतीय ज्योतिष गणना के अनुसार आज ही के दिन सही अर्थो में बडा दिन होता हैं 25 दिसंबर को बडा दिन नहीं होता ये 25 दिसंबर को बडा दिन बताने की परंपरा भारत के हिन्दुओ पर जबरदस्ती थोप दी गयी है इसलिए हमें मकर संक्रांति के दिन ही बडा दिन मनाना चाहिए सभी को आज के दिन भगवान की विशेष पूजा भक्ति आराधना करनी चाहिए यज्ञ में में सैकड़ों भक्तों ने आहुति दी।
कंबल खिचड़ी प्रसाद किया वितरित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। बुढ़ाना मोड़ स्थित निर्बल आवासीय योजना काशीराम खान्जापुर में मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों को कंबल और शालवितरण के साथ खिचड़ी प्रसाद गुडमिट्ठेके साथ वितरित किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए एडवोकेट अंकित गोयल ने बताया कि लायंस क्लब लोटस के अध्यक्ष लायन योगेंद्र कांबोज एवं नवचेतना संस्थान की ओर से एडवोकेट हरिओम गोयल के संयुक्त प्रयासों से कॉलोनी के चिन्हित परिवारों को कंबल शाल का वितरण कर, कॉलोनी में खिचड़ी प्रसाद का वितरण गुडमिट्ठेके साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात चिकित्सक डॉ पी के कांबोज उपस्थित हुए जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा भी ईश्वरों ईश्वर उपासना है।उन्होंने लायंस क्लब लोटस और नव चेतना संस्थान के सदस्यों एवं अधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि वे आगे भी ऐसे समाज सेवा के कार्यक्रम आयोजित करते रहे चार्टरप्रेसिडेंट डॉक्टर अनुराधा वर्मा ने भी इस अवसर पर लाभार्थियों को संबोधित किया काशीराम आवास योजना में हुए इस कार्यक्रम में ढाई सौ पात्र व्यक्तियों को कंबल और शॉल वितरित किए गए यह कार्यक्रम कमेटी अध्यक्ष लायन मुकेश अरोड़ा के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पवन बंसलचौधरी जयवीर सिंह, डॉक्टर संजय अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल (शिक्षा विभाग) रोहित जैन मनोज दाल वाले आचार्य मनोज, विवेक संगल महेश वर्मा दिनेश वर्मा शिवम तायल एडवोकेट अनिल तायल गौरव वर्मा जितेंद्र कुमार अशोक सोनू वैष्णव वासु गोयल राजीव त्यागी कमल भगत दीपक भगत अनुपम गोयल अनीता गोयल तनु कपूर आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। लायंस क्लब लोटस की ओर से श्रीमती उमा कांबोज ने सभी महिला लाभार्थियों को आश्वस्त किया कि कलब आगे भी उनकी सेवार्थ अन्य अनेक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा कार्यक्रम के अंत में योगेंद्र कांबोज एडवोकेट वह हरिओम गोयल एडवोकेट ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
ठंड से सुन्न हुए हाथ पांव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)हाड कंपकंपाने वाली सर्दी ने हाल बेहाल कर दिया। बीते दिन निकली सफेद धूप के बाद आज हल्की धूप निकलने तथा गलनभरी सर्दी से हर कोई आजिज नजर आया।
आज हुई ठण्ड तथा हल्की धूप के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आया। सर्द हवा तथा मौसम मे ठण्डक के कारण बाजारो में कम रौनक रही। ठण्ड के कारण अक्सर दुकानदार हाथ पर हाथ धरे ग्राहको का इन्तजार करने नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी का असर उनके कामकाज पर भी पड रहा है। कई बार तो दोपहर तक भी ग्राहक के दर्शन नही होते। सर्दी के कारण आजकल अक्सर बाजार सुबह देर से खुलते हैं तथा रात मे जल्दी बन्द हो जाते है। हालांकि मंगलवार होने के कारण बाजारों में अवकाश रहा। हालांकि पिछले कई दिनों से बढ़ी ठंड के बीच गत दिवस तेज धूप निकलने से जहां लोगां को राहत मिली थी वहींं आज फिर कोहरे व शीतलहर के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी कोहरे का प्रकोप रहा तो वहीं कड़ाके ठंड व शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किए रखा। दिन में सूर्यदेव के दर्शन तो हुए लेकिन धूप में गर्माहट न के बराबर रही। तड़के से ही कड़ाके की ठंड व घने कोहरे से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरे दिनों की अपेक्षा सुबह कोहरा कुछ जल्दी छंट गया है। इससे लोगों को काफी राहत रही। दूसरी ओर प्रशासन ने भी शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई हुई है।
लोहडी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। लोहड़ी के पावन पर्व खंजापुर स्थित आवास विकास कॉलोनी में शिवसेना नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा के निवास स्थान पर लोहड़ी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस दौरान अग्नि को प्रचलित कर अग्नि की परिक्रमा करते हुए सुंदर-सुंदर गीतों के साथ सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई व बुवाई की खुशी के रूप में मनाया जाता है इसीलिए इस पर्व पर रेवाड़ी गजक मूंगफली बाँटकर की बधाई दी जाती है लोहड़ी के साथ-साथ अगले दिन मकर संक्रांति का पर्व भी पड़ता है इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है यह दोनों पर्व सनातन धर्म के पावन पर्व में से एक माने जाते हैं इन दोनों पर्वों को भारत ही नहीं पूरी दुनिया में बड़े ही धूमधाम एवं हरसो उल्लास के साथ बनाए जाते हैं यही सनातन धर्म की खूबसूरती को अंदर दर्शाता है
वांछित को किया गिरफ्तार
मंसूरपुर। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गतथाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा ग्राम दूधाहेड़ी में फायरिंग एवं मारपीट की घटना में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र बाबूराम निवासी दूधाहेड़ी थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर को पानी की टंकी के पास दूधाहेड़ी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
खिचडी का प्रसाद नवीन मण्डी व्यापार संघ ने किया वितरित
मुजफ्फरनगर। नवीन मण्डी व्यापार संघ द्वारा नवीन मण्डी स्थल, मुजफ्फरनगर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप जी, वरिष्ट नेता गौरव स्वरूप जी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जी, मेम्बर प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, संजय मिश्रा, संजीव गोयल जी, मनीष चौधरी जी, शलभ गुप्ता जी एडवोकेट, जनार्दन विश्वकर्मा जी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
बाबा साहब के नाम पर जानसठ में रखा सड़क का नाम
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया लोकार्पण
जानसठ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ बार एसोसिएशन द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर जानसठ बार में सड़क का नाम रखा गया व जानसठ बार के 50 वर्ष पूरे होने पर पत्रिका का प्रकाशन कराया गया।। सड़क के लोकार्पण व पत्रिका के विमोचन के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को जानसठ बार एसोसिएशन द्वारा आमंत्रित किया गया। मंत्री द्वारा बाबा साहब के नाम पर सड़क का लोकार्पण वह पत्रिका का विमोचन बार एसोसिएशन के हाल में किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि बाबा साहब के दिखाये मार्ग पर चलकर समाज उन्नति करेगा। सभी जातियों व समाज का कल्याण बाबा साहब चाहते थे। बाबा साहब ने अपने ज्ञान का प्रयोग मानवता के उत्थान के लिए किया। आज बाबा साहब के नाम पर सड़क का लोकार्पण व पत्रिका का विमोचन करके मुझे अपार प्रसन्नता जानसठ बार एसोसिएशन द्वारा प्रदान की गई है। वकीलों के हित के लिए मेरे द्वारा सदा खुले हुए हैं। जो भी मेरी लायक होगा मैं अपने वकील साथियों के लिए वह करने के लिए 24 घंटे तैयार हूं। मंत्री द्वारा कहा गया कि आज उन्हें दिल्ली केंद्रीय मंत्री से मिलने का प्रोग्राम निर्धारित था लेकिन छोटे भाई राहुल गोयल एडवोकेट द्वारा मेरा प्रोग्राम पूर्व में निर्धारित करा लिया था। बाबा साहब के नाम पर मैं हर समय हर काम के लिए तैयार हूं। इसलिए मैंने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल किये और बाबा साहब के नाम पर आज बहुत ही सुंदर और अच्छे प्रोग्राम में जानसठ बार एसोसिएशन द्वारा बाबा साहब व मुझे आदर और सम्मान प्रदान किया गया उसके लिए मैं जानसठ एसोसिएशन बार का आभारी रहूंगा।जानसठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत जी व महासचिव दीपेश गुप्ता जी द्वारा मंत्री जी का अपने कीमती समय से समय संगठन को देने के लिए आभार व्यक्त किया गया व अपने साथी राहुल गोयल एडवोकेट द्वारा मंत्री जी का प्रोग्राम जानसठ बार एसोसिएशन के लिए निर्धारित करने के लिए वह सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप गोयल पूर्व अध्यक्ष हसीन हैदर, प्रदीप गर्ग, अचल गोयल, अनुज कंसल, अनुज गोयल, योगेश गुर्जर, सुरेंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत, आरिफ, मेहंदी, मित्रसेन ठाकुर, अजय पाल उपस्थित रहे।
मकर संक्रांति पर कुष्ठ आश्रम में किया दान पुण्य
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फलावदा रोड स्थित मकर संक्रांति के पावन अवसर पर थाना कोतवाली खतौली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवकों के साथ फलावदा रोड स्थित कुष्ठ आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने और उनकी आवश्यकताओं का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा और समाजसेवकों ने इस मौके पर आश्रम के निवासियों को वस्त्र, खाद्य सामग्री, और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। बता दें की मकर संक्रांति का अर्थ हे मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही धरती का तापमान बढ़ने लगता है। इसका प्रभाव मनुष्य के तन व मन पर भी पड़ता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन खिचड़ी व अन्य दान करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है। इस अवसर पर क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोग भी बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचे और दान-पुण्य कर धर्म लाभ अर्जित किया। आश्रम में दिनभर दान देने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं।
आश्रम के निवासियों ने थाना प्रभारी और समाजसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार की सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सभी ने मकर संक्रांति के पर्व को सेवा और दान-पुण्य के साथ मनाया, जिससे पर्व की पवित्रता और भी बढ़ गई।
मकर संक्रांति पर्व हनुमान मंदिर मार्केट में मनाया
मुजफ्फरनगर। हनुमान मंदिर मार्केट द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरण किया गया खिचड़ी वितरण के दौरान ठाकुर चमन सिंह चौहान नवीन इै० संजीव कसंल राजु बील्ला रणसिंह चौहान अर्जुन अग्रवाल आलोक सिंगल प्रकाश हसीजा शिवम् बिल्ला रंजन हेमन्त अभिनव प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
पकौडो का किया प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नवीन मंडी स्थल स्थित व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर चाय पकोड़े आदि प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर लाला रामनिवास मित्तल, सुरेंद्र बंसल, रविंद्र कुमार, कृष्ण चंद मुंदडा, दिनेश राठी, अमित जैन, श्याम सुंदर, चिरंजी लाल, सचिन, कुलभूषण मित्तल, चिन्मय मित्तल, दीपक मदान,तुषार गर्ग आदि ने प्रसाद वितरण में अपनी सेवा दी
मकर संक्रांति पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मकर संक्रान्ति के पर्व पर शहर मे अनेक स्थानो पर खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत हो खिचडी का प्रसाद बांटा। मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर नगर मे अनेक स्थानो पर श्रृद्धालुओं द्वारा खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया। नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की और से खिचडी का प्रसाद वितरीत किया गया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेत्री रेणू गर्ग आदि ने नागरिकों को खिचडी का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान प्रसाद ग्रहण करने वालों की भारी भीड मौजूद रही। कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर व्यापारी नेता संजय मित्तल द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर खिचडी का प्रसाद वितरित किया। व्यापारी नेता संजय मिश्रा द्वारा कूकडा नवीन मन्डी स्थल स्थित शिव मंदिर पर खिचडी का प्रसाद बांटा। भाजपा नेता अचिन्त मित्तल द्वारा कूकडा नवीन मन्डी स्थल परिसर पर खिचडी का प्रसाद बांटा। इस दौरान मन्डी परिसर मे आने वाले सभी व्यक्तियों ने खिचडी का प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं मीरापुर में भी मकर संक्रान्ति के अवसर पर व्यापारियों द्वारा खिचडी का प्रसाद वितरित किया। कस्बा निवासी व्यापारी राकेश आढती तथा अधिवक्ता सिद्धार्थ राजवंशी आदि ने सभी को खिचडी का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान कस्बे के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बाईक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव मुकन्दपुर निवासी मनोज आज दोपहर के वक्त बाईक द्वारा शहर आते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
बाईकें आपस मे भिडी
खतौली। विपरीत दिशा से तेजगति मे आ रही दो भाईकों के बीच आपने-सामने की भिडन्त हो गई। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया। जिसे कुछ लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भैसी से कुछ दूर दो बाईकों के बीच भिडन्त हो गई। इस हादसे मे मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी दिनेश शर्मा घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
क्रांति सेना ने की पूर्व मंत्री की सुरक्षा हटाने की निंदा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। क्रांतिसेना ने पूर्व मंत्री संजीव बालियान की सुरक्षा हटाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने से जुड़े लोगों की हीं विरोधी है उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पूरी तरह अफसर शाही हावी है जनप्रतिनिधियों की कोई वैल्यू नहीं है जनहित पर बोलने और जनसमस्याओ पर आवाज उठाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हो रही है सरकारी संरक्षण में जहां गौ हत्याआम बात हैँ वही सरकारी विभागों में व्यापक भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त हो चुकी हैँ, पिछले दिनों भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि प्रदेश में अधिकारियों के संरक्षण में 50000 गोवंश का प्रतिदिन कटान हो रहा हैँ, मुख्यमंत्री योगी जी को इस बार तत्काल ध्यान देते हुए हिंदुत्व के लिए कार्य करने वाले हिंदूवादियों व जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करने वालों का हर तरह से सरक्षण होना चाहिये. अन्यथा यही भ्रष्ट सरकारी अफसर आने वाले चुनाव में बीजेपी की वाट लगा देंगे।


