Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बसों में भीड़ के साथ कोई यात्री खड़े होकर यात्रा नहीं करेगा: प्रबंध निदेशक धीरज साहू

मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के कारण बस के भीतर यात्रियों की संख्या में कटौती की गई है। बस में जितनी सीट हैं, उतने ही यात्री सवार किए जाएंगे। बस में भीड़ नहीं हो इसके लिए अधिकारी औचक निरीक्षण कर व्यवस्था के अनुपालन की रिपोर्ट बनाएंगे। चालक-परिचालक को भी मास्क के साथ सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार से अब बसों में यह व्यवस्था लागू होगी।

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण शासन-प्रशासन सतर्क हो गया है। अभी तक बसों में खचाखच भीड़ भरकर चल रही थी। अधिकांश यात्री बिना मास्क के सवार हो रहे थे।

इससे संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा था। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने जारी किए आदेश में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बसों में अधिक सतर्कता बरती जाए। बस में जितनी सीट हैं, उन्हीं के सापेक्ष यात्रियों को बैठाया जाएगा। यह व्यवस्था लागू कर अधिकारी औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाएंगे।

खतौली डिपो में इस बाबत आदेश चस्पा किए गए हैं। डिपो की सभी बसें ५२ सीटर हैं। ऐसे में चालक-परिचालक को कड़ी हिदायत दी गई है। एआरएम परवेज बशीर ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए बसों में भीड़ के साथ कोई यात्री खड़े होकर यात्रा नहीं करेगा।

सीट पर यात्री पूरे होते ही बस को संचालित किया जाएगा। यात्रियों, चालक-परिचालकों को मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − seven =