Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना में 108 एंबुलेंस ने महिला को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुजफ्फरनगर के बुढाना इलाके में 108 एंबुलेंस द्वारा महिला को टक्कर मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रही 108 एंबुलेंस ने महिला को टक्कर मार दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानीय लोगों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत बुढ़ाना गेट का है, जहां 1 दिन पूर्व बुधवार को 108 एंबुलेंस ने तेज गति के चलते सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी

हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी सोनू की मानें तो तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी

जिसमें महिला काफी दूर तक उछल कर जा गिरी और मौके पर ही काफी चोट लगने से बेहोश हो गई, स्थानीय लोगों ने ही महिला को एंबुलेंस में बैठाकर बुढ़ाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस मामले में पुलिस तहरीर आने पर कार्यवाई की बात कर रही है। वहीं हादसे में घायल हुई महिला बुढ़ाना इलाके के मोहल्ला पछाला की निवासी है जिस की स्थिति अब सामान्य है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =