उत्तर प्रदेश

बहराइच : आग से कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की जिंदा जलकर मौत

अज्ञात कारणों से लगी आग से कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि छत पर सो रहा बहन का बेटा बाल बाल बच गया। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देहात कोतवाली के जादवपुर निवासी 65 वर्षीय हनुमान मौर्य व उनकी पत्नी 60 वर्षीय रामरती एक कमरे में लेटे थे। गुरूवार रात लगभग 2:30 बजे उनके कमरे में आग लग गई।

आग फैल कर कमरे में ही खड़ी बाइक तक पहुंच गई। जिसके चलते बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। आग में फंसकर अधेड़ दम्पत्ति की मौत हो गई। आग की भनक पाकर शुभम के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गये। जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक सब कुछ जल कर नष्ट हो गया।

बुजुर्ग दम्पत्ति के चार बेटियां थी। जिनकी वह शादी कर चुका है। वह अपनी ससुराल में है। उनका कोई बेटा नहीं था। बहन का बेटा शुभम उनके पास रहता था। दम्पत्ति के पास कुल एक बीघा कृषि भूमि है। जो वह शुभम के नाम विरासत कर चुके है।

देहात कोतवाल प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि गुरूवार रात लगभग 3:10 बजे फोन पर शुभम की ओर से आग लगने से अधेड़ दम्पत्ति की मौत की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। तहकीकात कर दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eleven =