Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्राईवेट अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारियों को प्राईवेट अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल मित्तल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारियो ने जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को भेजे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि पश्चिमी उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल इस ज्ञापन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित कराना चाहता है कि कोविड-19 के तहत प्राईवेट अस्पतालों में व्यक्तियो/व्यापारियो को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है

अब इन व्यक्तियों/व्यापारियो को दूसरी डोज देने का समय आ गया है तो को-वैक्सीन डोज लगभग सभी अस्पतालो मे समाप्त हो गयी और दूसरी डोज लगवाना बेकार साबित हो रहा है।

अतः दूसरी डोज तुरन्त उपलब्ध करायी जाए। दूसरी डोज उपलब्ध न होने पर जब व्यक्तियों/व्यापारियो द्वारा सम्बन्धित अस्पतालो मे सम्पर्क किया जाता है है

उनको रोजाना अस्पताल बुलाकर टाला जाता है। अतः दूसरी डोज समय से लगवाने के लिए मोबाईल पर सूचना मिलनी चाहिए। ताकि परेशानी ना रहे।

ज्ञापन सौपने वालो मे प्रदेश वरि.मंत्री अशोक बाठला, प्रदेश मंत्री दीपक वर्मा,जिलाध्यक्ष गोपाल मित्तल, जिला महामंत्री दीपक नारंग,नगर अध्यक्ष प्रमोद टांक, नगर महामंत्री सतनाम सिह हंसपाल आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 4 =