पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर नियुक्त व0उ0नि0 बीरबल सिंह द्वारा अभियुक्तों विपिन पुत्र ध्यानसिंह, पप्पल पुत्र बनारसी दास निवासीगण ग्राम खाता थाना फलावदा जनपद मेरठ को नया्रगॉव फैजाबाद तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से 45-45 पववे देशी अवैध शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा अभियुक्त परशुराम पुत्र हीरा सैनी निवासी मजलिशपुर तौफिर थाना भोपा जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण तथा ( 200 ली0 लहन-मौके पर ही नष्ट ) को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त व0उ0नि0 महेन्द्र त्यागी द्वारा अभियुक्तों मोहित पुत्र देवराज सिंह निवासी ग्राम चोरावाला थाना ककरौली जनपद मु0नगर, कन्हैया पुत्र किरणसिंह निवासी ग्राम जौली थाना भोपा जनपद मु0नगर को दौलतपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 16-16 पव्वे देशी अवैध शराब को बरामद किया गया।
वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अनिल पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर खेडी थाना फुगाना जनपद मु0नगर को गन्ना क्रय केन्द्र के पास ग्राम परासौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे देशी शराब मिस रंगीली मार्का को बरामद किया गया।