Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चर्च के सामाने मार्केट मे जनरल स्टोर में आग लगने से मचा हडकंप

मुजफ्फरनगर। जनरल स्टोर मे अज्ञात कारणो के चलते लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने व पुलिस ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र मे चर्च के सामाने मार्केट मे जनरल स्टोर मे आज दोपहर के वक्त अज्ञात कारणो से भयंकर आग लग गई।

इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस व सीएफओ रमाशंकर तिवारी दमकल की कई गाडियो के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अनेक लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित रहे। बताया जाता है कि इस हादसे मे कोई बडा नुकसान नही हुआ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =