उत्तर प्रदेश

पोलिंग बूथ के मतदान पेटिका में बॉटल व बाल्टी से पानी डालने का वीडियो वायरल

जौनपुर मतदान के दिन बक्शा के बेलहटा में मतपेटिका में पानी डालने के मामला सामने आया है। जिसमें मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि मतपेटिका में पानी डालने का प्रयास हुआ होगा। जो वीडियो को सिरे से नकार रहा है जिला प्रशासन।

जिला प्रशासन ने बताया कि पोलिंग बूथ पर सब कुछ ठीक ठाक से हुआ सम्पन्न जबकि वीडीओ में साफ देखा जा रहा है पोलिंग बूथ के मतदान पेटिका में बॉटल व बाल्टी से पानी डालने का वीडियो सामने आने से जिला प्रशासन बैक फुट पर, जिला प्रशासन ने पानी डालने की बात से इंकार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराया गया है जबकि वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिलाएं किस तरह मतपेटिका में पानी डाल रही हैं। वायरल वीडियो के सामने आ जाने के बाद भी अधिकारी मामले की लीपापोती में जुटे हैं।

बाराचवर (गाजीपुर) उत्तर प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चौथें चरण का नामांकन शुरू हो चुका है। तो वहीं कोरोना महामारी भी अपने शबाब पर है। वही उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा नामांकन व चुनाव को लेकर कोरोना से बचाव हेतु गाइडलाइन भी जारी किया जा चुका है।

जहां सभी प्रत्याशियों को नामांकन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल व आचारसंहिता के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। लेकिन कुछ ऐसे प्रत्याशियों के तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल व आचारसंहिता के नियमों को ताक पर रख नामांकन के दौरान खुलेआम धज्जियां उड़ाने की कोशिश की गई तो वहीं प्रशासन इनके कोशिशों पर पानी फेरते हुए इनके उपर मुकदमा दर्ज कर दिया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − eight =