फिल्मी चक्कर

बेबाक और बोल्ड सोच वाली एक्ट्रेस है सिमी ग्रेवाल

बॉलीवुड में सिमी को ‘द लेडी इन व्हाइट’ कहा जाता है. वो भले ही  बड़े पर्दे से दूर है लेकिन अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए हमेशा जुड़ी रहती है.

औऱ उनके सवालों का जवाब भी देती है. इसके साथ ही सिमी ट्रोल्स का सामना करने में भी कभी नहीं घबराती. हाल ही में उन्होंने ऐसे ही कुछ लोगों की खूब क्लास लगाई है जो एक एकट्रेस की बिकिनी फोटो को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे.   

दरअसल बात ये हैं कि, एक सोशल मीडिया यूजर ने किसी पुरानी एक्ट्रेस की बिकिनी फोटो को सिमी की फोटो समझ लिया. और उनके लिए भद्दे कमेंट करने लगा.  

बस फिर क्या था सिमी ने अपना गुस्से वाली रूप दिखाते हुए उस यूजर को मुहंतोड़ जवाब दिया.सिमी ने लिखा कि, ये कौन हैं? अपनी आंखों की जांच करवाओ. 

बिकिनी वाली वो फोटो एक्ट्रेस नाजनीन की थी. जो साल 1976 में आई एक फिल्म ‘चलते चलते’ में नजर आई थी. और सिमी भी इस फिल्म का एक हिस्सा रही थी.

वहीं इससे पहले सिमी कोरोना महामारी के दौरान देश में हो रही चुनावी रैलियों को लेकर भी काफी सवाल उठा चुकी है. उनका मानना है कि, आज देश में कोरोना की वजह से हालातों के खराब होने की वजह ये सरकार है. 

बीते दिनों सिमी ने मेगन मार्कल के इंटरव्यू पर भी कई सवाल खड़ें किए थे. उनका कहना था मार्कल बिल्कुल झूठ बोल रही है. साथ ही उन्होंने मार्कल को ‘घर तोड़ने वाली महिला’ भी कहा था.  

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 13 =